यूपी में होली पर मौसम बदल गया। शुक्रवार को गाजियाबाद में बारिश हुई। मथुरा में 50Km प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। हल्की बारिश हुई। सुबह लखनऊ में हल्की बारिश हुई, सड़कें गीली हो गईं। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिली। वहीं, हाथरस में आंधी-बारिश के बीच मकान की कच्ची दीवार गिर गई। इसमें 7 लोग दबकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश होने के पूर्वानुमान दिया है। इससे पहले, गुरुवार शाम को ग्रेटर नोएडा और आगरा में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। मथुरा, अलीगढ़ और मैनपुरी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 24 घंटे में अयोध्या की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 15°C दर्ज किया गया। वहीं, झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 39.3°C दर्ज किया गया। अब शहरों के मौसम का हाल जानिए… गाजियाबाद में बारिश, तापमान 18°C गाजियाबाद में शुक्रवार दोपहर बारिश हुई। यहां सुबह से बादल छाए हुए थे। करीब 30 मिनट की बारिश हुई। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान शुक्रवार रात 8.30 बजे 18°C रिकॉर्ड किया गया। वेस्ट यूपी में अभी 2 दिन मौसम बदलने के आसार बने हुए हैं। मथुरा में तेज हवाओं के साथ बारिश मथुरा में सुबह से बादल छाए हुए थे। शाम को करीब 4 बजे तेज हवाएं चलीं। धूल भरी आंधी आई। फिर 5.30 बजे तेज बारिश हुई। मथुरा में गुरुवार को भी बारिश हुई थी। अब गुरुवार को हुई बारिश भी जानिए… हाथरस में दीवार गिरने से 7 घायल, आधे शहर में बिजली गुल
हाथरस में शुक्रवार रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आसमान में बिजली कड़की। इससे शहर और देहात में कई जगह बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। आधे शहर की बिजली गुल हो गई। वहीं, हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू में बारिश की वजह से खेत के किनारे एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबकर मनोज, विजय, प्रकाश, नीरज, सुरेंद्र, लक्ष्मण समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को दीवार के मलबे से निकला गया। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मार्च के अंत में 40°C जाएगा पारा
लखनऊ के मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है, जो आज शाम तक रहेगी। 15 मार्च के बाद से गर्मी फिर बढ़ने लगेगी। इससे तापमान में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 के पार जा सकता है। वहीं पूर्वांचल के कुछ जिलों में हीट वेब सक्रिय हो जाएगा। …… यूपी में होली पर मौसम बदल गया। शुक्रवार को गाजियाबाद में बारिश हुई। मथुरा में 50Km प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। हल्की बारिश हुई। सुबह लखनऊ में हल्की बारिश हुई, सड़कें गीली हो गईं। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिली। वहीं, हाथरस में आंधी-बारिश के बीच मकान की कच्ची दीवार गिर गई। इसमें 7 लोग दबकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश होने के पूर्वानुमान दिया है। इससे पहले, गुरुवार शाम को ग्रेटर नोएडा और आगरा में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। मथुरा, अलीगढ़ और मैनपुरी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 24 घंटे में अयोध्या की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 15°C दर्ज किया गया। वहीं, झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 39.3°C दर्ज किया गया। अब शहरों के मौसम का हाल जानिए… गाजियाबाद में बारिश, तापमान 18°C गाजियाबाद में शुक्रवार दोपहर बारिश हुई। यहां सुबह से बादल छाए हुए थे। करीब 30 मिनट की बारिश हुई। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान शुक्रवार रात 8.30 बजे 18°C रिकॉर्ड किया गया। वेस्ट यूपी में अभी 2 दिन मौसम बदलने के आसार बने हुए हैं। मथुरा में तेज हवाओं के साथ बारिश मथुरा में सुबह से बादल छाए हुए थे। शाम को करीब 4 बजे तेज हवाएं चलीं। धूल भरी आंधी आई। फिर 5.30 बजे तेज बारिश हुई। मथुरा में गुरुवार को भी बारिश हुई थी। अब गुरुवार को हुई बारिश भी जानिए… हाथरस में दीवार गिरने से 7 घायल, आधे शहर में बिजली गुल
हाथरस में शुक्रवार रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आसमान में बिजली कड़की। इससे शहर और देहात में कई जगह बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। आधे शहर की बिजली गुल हो गई। वहीं, हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू में बारिश की वजह से खेत के किनारे एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबकर मनोज, विजय, प्रकाश, नीरज, सुरेंद्र, लक्ष्मण समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को दीवार के मलबे से निकला गया। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मार्च के अंत में 40°C जाएगा पारा
लखनऊ के मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है, जो आज शाम तक रहेगी। 15 मार्च के बाद से गर्मी फिर बढ़ने लगेगी। इससे तापमान में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 के पार जा सकता है। वहीं पूर्वांचल के कुछ जिलों में हीट वेब सक्रिय हो जाएगा। …… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
होली पर लखनऊ-गाजियाबाद में बारिश:मथुरा में 50Km प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली; जानिए 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
