लुधियाना में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए करीब 300 पुलिस कर्मियों को सड़कों पर तैनात किया गया है। सभी थानों के पुलिस अधिकारी विशेष चेकपोस्ट भी लगाएंगे। उपद्रवियों पर पुलिस सख्ती बरतेगी। शहर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 50 से ज्यादा चेकपोस्ट लगाए गए हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों का चालान किया जाएगा। आज साउथ सिटी, सतलुज क्लब, निरवाणा क्लब में महिलाएं खूब अबीर-गुलाल उड़ाकर रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मना रही हैं। वहीं महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चे भी होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। प्रमुख कॉलेजों और पीजी के बाहर बाइक पर घूमने वाले उपद्रवियों के लिए विशेष पीसीआर दस्ते तैनात किए गए हैं। कई जगहों पर डिजिटल सीसीटीवी वाली पीसीआर गाड़ियां तैनात की गई हैं। कई चेकपोस्ट पर एल्को मीटर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी पकड़ सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे होली का त्योहार सड़कों पर न मनाकर अपने परिवार के साथ घर पर ही मनाएं। आज श्री गोबिंद गोधाम, श्री कृष्ण मंदिर मॉडल टाउन, श्री कृष्ण मंदिर मॉडल टाउन एक्सटेंशन, श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं ब्रिज समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। होली के त्योहार मनाते लोगों की तस्वीरें.. लुधियाना में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए करीब 300 पुलिस कर्मियों को सड़कों पर तैनात किया गया है। सभी थानों के पुलिस अधिकारी विशेष चेकपोस्ट भी लगाएंगे। उपद्रवियों पर पुलिस सख्ती बरतेगी। शहर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 50 से ज्यादा चेकपोस्ट लगाए गए हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों का चालान किया जाएगा। आज साउथ सिटी, सतलुज क्लब, निरवाणा क्लब में महिलाएं खूब अबीर-गुलाल उड़ाकर रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मना रही हैं। वहीं महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चे भी होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। प्रमुख कॉलेजों और पीजी के बाहर बाइक पर घूमने वाले उपद्रवियों के लिए विशेष पीसीआर दस्ते तैनात किए गए हैं। कई जगहों पर डिजिटल सीसीटीवी वाली पीसीआर गाड़ियां तैनात की गई हैं। कई चेकपोस्ट पर एल्को मीटर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी पकड़ सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे होली का त्योहार सड़कों पर न मनाकर अपने परिवार के साथ घर पर ही मनाएं। आज श्री गोबिंद गोधाम, श्री कृष्ण मंदिर मॉडल टाउन, श्री कृष्ण मंदिर मॉडल टाउन एक्सटेंशन, श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं ब्रिज समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। होली के त्योहार मनाते लोगों की तस्वीरें.. पंजाब | दैनिक भास्कर
