होशियारपुर, गुरदासपुर में सुबह 9 बजे तक बारिश का अलर्ट:पंजाब के दो जिलों में ओरेंज, 6 में येलो अलर्ट; 43% कम बरसे बादल

होशियारपुर, गुरदासपुर में सुबह 9 बजे तक बारिश का अलर्ट:पंजाब के दो जिलों में ओरेंज, 6 में येलो अलर्ट; 43% कम बरसे बादल

मौसम विभाग ने पंजाब के होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में सुबह 9 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। लगातार अलर्ट के बावजूद इस सीजन में मानसून कमजोर रहा है। जून से अब तक राज्य में 43 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी मंगलवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन यह अलर्ट सिर्फ दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर के लिए है। जबकि येलो अलर्ट गुरदासपुर, अमृतसर, रूपनगर, मोहाली, बठिंडा और मानसा के लिए है। मंगलवार को बाकी सभी जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। बुधवार को भी पंजाब में ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। लेकिन यह अलर्ट सिर्फ इन्हीं जिलों में रहने वाला है, जबकि बाकी पंजाब में कहीं-कहीं बारिश होगी। पंजाब में बारिश का अलर्ट, पूर्वानुमान व तस्वीरें सुस्त मानसून ने बढ़ाई चिंता पिछले साल जहां पंजाब बाढ़ की चपेट में था, वहीं इस साल सुस्त मानसून ने चिंता बढ़ा दी है। 1 जून से अब तक पंजाब में 43 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। पंजाब के सिर्फ चार जिलों पठानकोट, तरनतारन, संगरूर और मानसा में सामान्य बारिश हुई है। 6 जिलों फतेहगढ़ साहिब में 80 फीसदी, बठिंडा में 71 फीसदी, फिरोजपुर में 64 फीसदी, एसबीएस नगर में 61 फीसदी, रूपनगर में 61 फीसदी और एसएएस नगर में 71 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि अन्य जिलों में 30 से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान- अमृतसर- बीती शाम अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- सोमवार शाम अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान। तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला- सोमवार शाम तापमान 32.9 डिग्री रहा। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश की संभावनाएं। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। मोहाली- सोमवार का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान। तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब के होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में सुबह 9 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। लगातार अलर्ट के बावजूद इस सीजन में मानसून कमजोर रहा है। जून से अब तक राज्य में 43 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी मंगलवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन यह अलर्ट सिर्फ दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर के लिए है। जबकि येलो अलर्ट गुरदासपुर, अमृतसर, रूपनगर, मोहाली, बठिंडा और मानसा के लिए है। मंगलवार को बाकी सभी जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। बुधवार को भी पंजाब में ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। लेकिन यह अलर्ट सिर्फ इन्हीं जिलों में रहने वाला है, जबकि बाकी पंजाब में कहीं-कहीं बारिश होगी। पंजाब में बारिश का अलर्ट, पूर्वानुमान व तस्वीरें सुस्त मानसून ने बढ़ाई चिंता पिछले साल जहां पंजाब बाढ़ की चपेट में था, वहीं इस साल सुस्त मानसून ने चिंता बढ़ा दी है। 1 जून से अब तक पंजाब में 43 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। पंजाब के सिर्फ चार जिलों पठानकोट, तरनतारन, संगरूर और मानसा में सामान्य बारिश हुई है। 6 जिलों फतेहगढ़ साहिब में 80 फीसदी, बठिंडा में 71 फीसदी, फिरोजपुर में 64 फीसदी, एसबीएस नगर में 61 फीसदी, रूपनगर में 61 फीसदी और एसएएस नगर में 71 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि अन्य जिलों में 30 से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान- अमृतसर- बीती शाम अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- सोमवार शाम अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान। तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला- सोमवार शाम तापमान 32.9 डिग्री रहा। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश की संभावनाएं। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। मोहाली- सोमवार का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान। तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर