भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं पर भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन पंजाब के सीमावर्ती जिलों में अब भी अलर्ट जारी है। पठानकोट में आसमान में रात को 8.50 बजे कुछ ड्रोन देखे गए। यह ड्रोन पठानकोट से जालंधर की तरफ बढ़ रहे थे। होशियारपुर जिले के उच्ची बस्सी इलाके में इन ड्रोन पर फायरिंग कर इन्हें नीचे गिरा दिया गया। दसूहा और मुकेरियां में ब्लैकआउट है। दोनों जगह में 5 से 7 धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा जालंधर के मंड में एक ड्रोन मार गिराया। प्रशासन ने सुरानस्सी में ब्लैकआउट कराया है। यहां भी धमाके सुनाई दिए हैं। अमृतसर में ब्लैकआउट रहा। साथ ही दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को यहां लैंड नहीं होने दिया और दिल्ली लौटा दिया गया है। अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट जिला प्रशासन ने मंगलवार, 13 मई को भी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, फाजिल्का प्रशासन की ओर से अगले 2 दिन सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश है। इधर, जालंधर के आदमपुर रोड स्थित चुहड़वाली के पास मार्कफेड के ऑफिस में मिसाइल के टुकड़े मिले। इसके साथ एक शेल भी मिला, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया। वहीं, बठिंडा में शादी में पटाखे फोड़ने पर दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। DSP का कहना है कि DC ने आतिशबाजी, पटाखे फोड़ने और ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, राज्य में हालात सामान्य होने के बाद 5 दिन से बंद पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के सभी एयरपोर्ट खोल दिए गए हैं। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में अमृतसर, आदमपुर (जालंधर) और साहनेवाल (लुधियाना) एयरपोर्ट खुल गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला (कांगड़ा) और कुल्लू के एयरपोर्ट भी सुबह साढ़े 10 बजे से खोल दिए गए हैं। इन्हें 6-7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद 15 मई तक बंद किया गया था। भारत-पाक तनाव, पंजाब से UP-बिहार के लोगों का पलायन:बोले- डर लग रहा, माहौल ठीक होने पर लौटेंगे; खेती-इंडस्ट्री के सामने संकट अवैध रूप से रह रहे 39 बांग्लादेशी पकड़े:ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे; पुलिस पहुंची तो डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए पंजाब के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए… भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं पर भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन पंजाब के सीमावर्ती जिलों में अब भी अलर्ट जारी है। पठानकोट में आसमान में रात को 8.50 बजे कुछ ड्रोन देखे गए। यह ड्रोन पठानकोट से जालंधर की तरफ बढ़ रहे थे। होशियारपुर जिले के उच्ची बस्सी इलाके में इन ड्रोन पर फायरिंग कर इन्हें नीचे गिरा दिया गया। दसूहा और मुकेरियां में ब्लैकआउट है। दोनों जगह में 5 से 7 धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा जालंधर के मंड में एक ड्रोन मार गिराया। प्रशासन ने सुरानस्सी में ब्लैकआउट कराया है। यहां भी धमाके सुनाई दिए हैं। अमृतसर में ब्लैकआउट रहा। साथ ही दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को यहां लैंड नहीं होने दिया और दिल्ली लौटा दिया गया है। अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट जिला प्रशासन ने मंगलवार, 13 मई को भी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, फाजिल्का प्रशासन की ओर से अगले 2 दिन सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश है। इधर, जालंधर के आदमपुर रोड स्थित चुहड़वाली के पास मार्कफेड के ऑफिस में मिसाइल के टुकड़े मिले। इसके साथ एक शेल भी मिला, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया। वहीं, बठिंडा में शादी में पटाखे फोड़ने पर दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। DSP का कहना है कि DC ने आतिशबाजी, पटाखे फोड़ने और ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, राज्य में हालात सामान्य होने के बाद 5 दिन से बंद पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के सभी एयरपोर्ट खोल दिए गए हैं। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में अमृतसर, आदमपुर (जालंधर) और साहनेवाल (लुधियाना) एयरपोर्ट खुल गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला (कांगड़ा) और कुल्लू के एयरपोर्ट भी सुबह साढ़े 10 बजे से खोल दिए गए हैं। इन्हें 6-7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद 15 मई तक बंद किया गया था। भारत-पाक तनाव, पंजाब से UP-बिहार के लोगों का पलायन:बोले- डर लग रहा, माहौल ठीक होने पर लौटेंगे; खेती-इंडस्ट्री के सामने संकट अवैध रूप से रह रहे 39 बांग्लादेशी पकड़े:ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे; पुलिस पहुंची तो डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए पंजाब के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए… हरियाणा | दैनिक भास्कर
