मुजफ्फरनगर में मां ने अपनी दो बेटियों को फंदे पर लटका दिया। फिर खुद भी उसी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों बेटियों के शव हवा में झूल रहे थे। जबकि महिला के पैर मुड़े हुए थे और जमीन को छू रहे थे। महिला ने पहले अपनी 7 साल की बेटी नायरा और 3 साल की बेटी पीहू को फंदे से लटका कर मौत के घाट उतारा। फिर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार रात की शहर कोतवाली के खांजापुर गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस दो हत्याओं और आत्महत्या को लेकर हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया, रुकमणि (30) के पति अंकुश भोपा रोड की बिंदल पेपर मिल में नौकरी करते हैं। जबकि मां ओमबीरी एक सर्राफ की दुकान में काम करती हैं। रुकमणि और अंकुश के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। माना जा रहा है कि रुकमणि ने इसी के चलते ये कदम उठाया होगा। दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसी के घर सो गए
गुरुवार को अंकुश और उसकी मां ओमबीरी ड्यूटी पर गए थे। रात को ड्यूटी से लौटे तो उन्हें घर का दरवाजा अंदर से लॉक मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला। उन्हें लगा कि रुकमणि नाराज है, इसलिए दरवाजा नहीं खोल रही। अंकुश और उसकी मां पड़ोसियों के घर पर जाकर सो गए। शुक्रवार सुबह तक भी घर का दरवाजा नहीं खोला गया तो मां-बेटे को कुछ शक हुआ। तब उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में गेट तोड़ा गया। अंदर देखा तो रुकमणि, 3 साल की बेटी पीहू, और 7 साल की बेटी नायरा एक ही फंदे पर लटके मिले। महिला के परिजनों ने नहीं की शिकायत
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि रुकमणि और उसकी बेटियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मूल रूप से पीनना गांव के अंकुश चौधरी का परिवार पिछले काफी समय से खांजापुर में अपने नए मकान में रह रहा था। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। ————————– ये भी पढ़ें… मथुरा में गायों के कंकाल मिले, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज:40 कंकाल को सड़क पर बिखेरा, ग्रामीण बोले- चमड़ी निकाली गई मथुरा में शुक्रवार को 40 गायों के कंकाल मिलने पर बवाल हो गया। आक्रोशित गांव वाले मथुरा-वृंदावन रोड पर कंकाल रखकर धरने पर बैठ गए। इससे 2 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस अफसर लोगों को समझाते रहे। जब लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए, तो 3 घंटे बाद लाठीचार्ज कर दिया गया। इसमें 4-5 लोग चोटिल हुए हैं। लोगों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने गायों के अवशेष अपने कब्जे में लिए हैं। मामला जैंत थाना क्षेत्र का शुक्रवार सुबह का है। यहां एक किलोमीटर एरिया में 5 गोशाला है। इससे कुछ दूरी पर 40 गायों के अवशेष मिले थे। दरअसल, जुमे की नमाज होने के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पढ़ें पूरी खबर… मुजफ्फरनगर में मां ने अपनी दो बेटियों को फंदे पर लटका दिया। फिर खुद भी उसी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों बेटियों के शव हवा में झूल रहे थे। जबकि महिला के पैर मुड़े हुए थे और जमीन को छू रहे थे। महिला ने पहले अपनी 7 साल की बेटी नायरा और 3 साल की बेटी पीहू को फंदे से लटका कर मौत के घाट उतारा। फिर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार रात की शहर कोतवाली के खांजापुर गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस दो हत्याओं और आत्महत्या को लेकर हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया, रुकमणि (30) के पति अंकुश भोपा रोड की बिंदल पेपर मिल में नौकरी करते हैं। जबकि मां ओमबीरी एक सर्राफ की दुकान में काम करती हैं। रुकमणि और अंकुश के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। माना जा रहा है कि रुकमणि ने इसी के चलते ये कदम उठाया होगा। दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसी के घर सो गए
गुरुवार को अंकुश और उसकी मां ओमबीरी ड्यूटी पर गए थे। रात को ड्यूटी से लौटे तो उन्हें घर का दरवाजा अंदर से लॉक मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला। उन्हें लगा कि रुकमणि नाराज है, इसलिए दरवाजा नहीं खोल रही। अंकुश और उसकी मां पड़ोसियों के घर पर जाकर सो गए। शुक्रवार सुबह तक भी घर का दरवाजा नहीं खोला गया तो मां-बेटे को कुछ शक हुआ। तब उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में गेट तोड़ा गया। अंदर देखा तो रुकमणि, 3 साल की बेटी पीहू, और 7 साल की बेटी नायरा एक ही फंदे पर लटके मिले। महिला के परिजनों ने नहीं की शिकायत
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि रुकमणि और उसकी बेटियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मूल रूप से पीनना गांव के अंकुश चौधरी का परिवार पिछले काफी समय से खांजापुर में अपने नए मकान में रह रहा था। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। ————————– ये भी पढ़ें… मथुरा में गायों के कंकाल मिले, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज:40 कंकाल को सड़क पर बिखेरा, ग्रामीण बोले- चमड़ी निकाली गई मथुरा में शुक्रवार को 40 गायों के कंकाल मिलने पर बवाल हो गया। आक्रोशित गांव वाले मथुरा-वृंदावन रोड पर कंकाल रखकर धरने पर बैठ गए। इससे 2 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस अफसर लोगों को समझाते रहे। जब लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए, तो 3 घंटे बाद लाठीचार्ज कर दिया गया। इसमें 4-5 लोग चोटिल हुए हैं। लोगों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने गायों के अवशेष अपने कब्जे में लिए हैं। मामला जैंत थाना क्षेत्र का शुक्रवार सुबह का है। यहां एक किलोमीटर एरिया में 5 गोशाला है। इससे कुछ दूरी पर 40 गायों के अवशेष मिले थे। दरअसल, जुमे की नमाज होने के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
2 मासूमों को मां ने फंदे पर लटकाया…फिर जान दी:मुजफ्फरनगर में एक ही फंदे से लटके मिले तीनों, पति से था विवाद
