फतेहाबाद | मई दिवस पर नगरपरिषद प्रांगण में संकल्प सभा हुई। अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड़ ने की। संचालन सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल ने किया। सभा में कर्मचारी, किसान, मजदूर संगठनों के साथ कई जनसंगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। रमेश तुषामड़ ने कहा कि मई दिवस की विरासत को बचाने के लिए व्यापक एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी और मजदूर वर्ग 20 मई को अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ और ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। सभा में खेत मजदूर यूनियन के महासचिव रामकुमार बहबलपुरिया ने मई दिवस के इतिहास पर विस्तार से जानकारी दी। सभा को संबोधित करते किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा। भट्टू कलां । ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता सुमन रानी ने की। संचालन किसान सभा के खंड सहसचिव सुभाष भादू ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गए नागरिकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। मुख्य वक्ता किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मेहनतकश और किसान 20 को होने वाली हड़ताल में एकजुट होकर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पुराने श्रम कानून हटाकर चार नई संहिताएं लागू की हैं। ये मजदूरों के हित में नहीं हैं। अध्यापक संघ के जिला सचिव देसराज माचरा, खंड उप प्रधान मुकेश रानी, मजदूर यूनियन से विजेंद्र ने कहा कि मजदूरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महंगाई बहुत बढ़ गई है। आशा वर्कर राजबाला गोदारा, खंड प्रधान सतपाल ढाका, किसान सभा के तहसील प्रधान हनुमान बेनीवाल, पंकज, मांगेराम, भंवर सिंह, जयप्रकाश, जयवीर लॉयल सहित कई मजदूर और कर्मचारी मौजूद रहे। फतेहाबाद | मई दिवस पर नगरपरिषद प्रांगण में संकल्प सभा हुई। अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड़ ने की। संचालन सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल ने किया। सभा में कर्मचारी, किसान, मजदूर संगठनों के साथ कई जनसंगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। रमेश तुषामड़ ने कहा कि मई दिवस की विरासत को बचाने के लिए व्यापक एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी और मजदूर वर्ग 20 मई को अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ और ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। सभा में खेत मजदूर यूनियन के महासचिव रामकुमार बहबलपुरिया ने मई दिवस के इतिहास पर विस्तार से जानकारी दी। सभा को संबोधित करते किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा। भट्टू कलां । ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता सुमन रानी ने की। संचालन किसान सभा के खंड सहसचिव सुभाष भादू ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गए नागरिकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। मुख्य वक्ता किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मेहनतकश और किसान 20 को होने वाली हड़ताल में एकजुट होकर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पुराने श्रम कानून हटाकर चार नई संहिताएं लागू की हैं। ये मजदूरों के हित में नहीं हैं। अध्यापक संघ के जिला सचिव देसराज माचरा, खंड उप प्रधान मुकेश रानी, मजदूर यूनियन से विजेंद्र ने कहा कि मजदूरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महंगाई बहुत बढ़ गई है। आशा वर्कर राजबाला गोदारा, खंड प्रधान सतपाल ढाका, किसान सभा के तहसील प्रधान हनुमान बेनीवाल, पंकज, मांगेराम, भंवर सिंह, जयप्रकाश, जयवीर लॉयल सहित कई मजदूर और कर्मचारी मौजूद रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
