ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अब नेपाल के रास्ते संदिग्ध घुसपैठियों को भेज सकता है। यह बात खुफिया विभाग को पता चली है। इसके आधार पर बहराइच की भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हाई अलर्ट जारी किया है। 1700 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं, जो नेपाल सीमा से लगे जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। पीलीभीत से महाराजगंज तक भी जवान जंगलों में कॉम्बिंग कर रहे हैं। साथ ही सीमा पर भी SSB ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए… खुफिया सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े आतंकवादी नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री करने की योजना बना रहे हैं। यह साजिश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इसी के चलते पाकिस्तान अब खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। 35-37 पाकिस्तानी और बांग्लादेशी कर सकते हैं घुसपैठ
42वीं बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह ने कहा- पाकिस्तान और भारत के बीच स्थिति तनावपूर्ण है। इसलिए हमारे जवान किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए 24×7 सतर्क रहते हैं। हमें खुफिया जानकारी मिली है कि 35-37 लोग बांग्लादेश और पाकिस्तानी से नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की फिराक में हैं। सुरक्षा बल सतर्क हैं। एसएसबी ने नेपाल सीमा पर गहन तलाशी अभियान शुरू किया है। संभावित खतरों को रोकने के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। बहराइच जिले की करीब 100 किलोमीटर लंबी सीमा नेपाल से मिलती है। इसका एक बड़ा हिस्सा जंगल से घिरा है। इन जिलों में हाई अलर्ट पर SSB
SSB ने पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में निगरानी तेज कर दी है। इन सभी जिलों में मिलाकर 9,000 से अधिक जवान तैनात हैं, जो जंगलों में कांबिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। CCTV, ड्रोन, मेटल डिटेक्टर और विशेष डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। अब जानिए ऑपरेशन सिंदूर क्या है… 7 मई- पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए। टारगेट में बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद जैसी जगहें शामिल थीं। यहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। 8 मई- पाकिस्तान ने भारत के पश्चिमी राज्यों में बड़े पैमाने पर ड्रोन अटैक किए, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने लगभग सभी को बेअसर कर दिया। 9 मई- भारत ने 6 पाकिस्तानी सैन्य एयरबेस पर हमले किए। 10 मई- सीजफायर का ऐलान हुआ। हालांकि भारत ने इसे साफ तौर पर सीजफायर नहीं कहा। भारत ने सिर्फ गोलीबारी बंद की है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी में सरकारी डॉक्टर ने खुद के अश्लील VIDEO बनाए:पोर्न साइट को बेचे, राज खुला तो बोला-AI से एडिट; जांच के लिए कमेटी गठित संत कबीरनगर में सरकारी डॉक्टर वरुणेश दुबे खुद को ट्रांसजेंडर बताकर अश्लील वीडियो बनाता था। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करता था। पत्नी ने जब उसे देखा तो हैरान रह गई। उसने डॉक्टर की हरकत का विरोध किया, लेकिन डॉक्टर ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर… ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अब नेपाल के रास्ते संदिग्ध घुसपैठियों को भेज सकता है। यह बात खुफिया विभाग को पता चली है। इसके आधार पर बहराइच की भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हाई अलर्ट जारी किया है। 1700 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं, जो नेपाल सीमा से लगे जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। पीलीभीत से महाराजगंज तक भी जवान जंगलों में कॉम्बिंग कर रहे हैं। साथ ही सीमा पर भी SSB ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए… खुफिया सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े आतंकवादी नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री करने की योजना बना रहे हैं। यह साजिश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इसी के चलते पाकिस्तान अब खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। 35-37 पाकिस्तानी और बांग्लादेशी कर सकते हैं घुसपैठ
42वीं बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह ने कहा- पाकिस्तान और भारत के बीच स्थिति तनावपूर्ण है। इसलिए हमारे जवान किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए 24×7 सतर्क रहते हैं। हमें खुफिया जानकारी मिली है कि 35-37 लोग बांग्लादेश और पाकिस्तानी से नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की फिराक में हैं। सुरक्षा बल सतर्क हैं। एसएसबी ने नेपाल सीमा पर गहन तलाशी अभियान शुरू किया है। संभावित खतरों को रोकने के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। बहराइच जिले की करीब 100 किलोमीटर लंबी सीमा नेपाल से मिलती है। इसका एक बड़ा हिस्सा जंगल से घिरा है। इन जिलों में हाई अलर्ट पर SSB
SSB ने पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में निगरानी तेज कर दी है। इन सभी जिलों में मिलाकर 9,000 से अधिक जवान तैनात हैं, जो जंगलों में कांबिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। CCTV, ड्रोन, मेटल डिटेक्टर और विशेष डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। अब जानिए ऑपरेशन सिंदूर क्या है… 7 मई- पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए। टारगेट में बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद जैसी जगहें शामिल थीं। यहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। 8 मई- पाकिस्तान ने भारत के पश्चिमी राज्यों में बड़े पैमाने पर ड्रोन अटैक किए, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने लगभग सभी को बेअसर कर दिया। 9 मई- भारत ने 6 पाकिस्तानी सैन्य एयरबेस पर हमले किए। 10 मई- सीजफायर का ऐलान हुआ। हालांकि भारत ने इसे साफ तौर पर सीजफायर नहीं कहा। भारत ने सिर्फ गोलीबारी बंद की है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी में सरकारी डॉक्टर ने खुद के अश्लील VIDEO बनाए:पोर्न साइट को बेचे, राज खुला तो बोला-AI से एडिट; जांच के लिए कमेटी गठित संत कबीरनगर में सरकारी डॉक्टर वरुणेश दुबे खुद को ट्रांसजेंडर बताकर अश्लील वीडियो बनाता था। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करता था। पत्नी ने जब उसे देखा तो हैरान रह गई। उसने डॉक्टर की हरकत का विरोध किया, लेकिन डॉक्टर ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
35 पाकिस्तानी नेपाल के रास्ते कर सकते हैं घुसपैठ:यूपी में भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, SSB जवान जंगलों में कर रहे कॉम्बिंग
