लुधियाना| श्री सिद्ध दुर्गा माता मंदिर महोत्सव कमेटी नसीब एन्क्लेव की ओर से 18वां विशाल मां भगवती जागरण प्रधान विजय जैन की अध्यक्षता में किया गया। जागरण में मां भगवती का गुणगान आशु लाहौरिया एंड पार्टी व सोनिया रूहानी एंड पार्टी द्वारा किया गया। मां के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। जागरण में ज्योति प्रचंड समाज सेवक लाजपत राय व चुनरी की रस्म मां भगवती क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का द्वारा की गई। राजेश अग्रवाल, नरवेद बांसल द्वारा आए हुए गणमान्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गणेश शर्मा, तिलक राज जैन, रोहित जैन अमन जिंदल, सुरेश जिंदल, विजय ग्रोवर आदि मौजूद रहे। लुधियाना| श्री सिद्ध दुर्गा माता मंदिर महोत्सव कमेटी नसीब एन्क्लेव की ओर से 18वां विशाल मां भगवती जागरण प्रधान विजय जैन की अध्यक्षता में किया गया। जागरण में मां भगवती का गुणगान आशु लाहौरिया एंड पार्टी व सोनिया रूहानी एंड पार्टी द्वारा किया गया। मां के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। जागरण में ज्योति प्रचंड समाज सेवक लाजपत राय व चुनरी की रस्म मां भगवती क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का द्वारा की गई। राजेश अग्रवाल, नरवेद बांसल द्वारा आए हुए गणमान्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गणेश शर्मा, तिलक राज जैन, रोहित जैन अमन जिंदल, सुरेश जिंदल, विजय ग्रोवर आदि मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

खन्ना में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे:पूर्व सीएम बेअंत सिंह का परिवार टारगेट, बुत पर भी लिखा, पन्नू ने ली जिम्मेदारी
खन्ना में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे:पूर्व सीएम बेअंत सिंह का परिवार टारगेट, बुत पर भी लिखा, पन्नू ने ली जिम्मेदारी पंजाब में खन्ना के दोराहा में खालिस्तान जिंदाबाद और सिख फॉर जस्टिस के नारे लिखे गए। इस बार पूर्व सीएम बेअंत सिंह के परिवार को टारगेट पर रखा गया है। दोराहा में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के इलावा पूर्व सीएम बेअंत सिंह के बुत पर भी यह नारे लिखने की बात सामने आई है। भारत में पाबंदी शुदा सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो वायरल करके इसकी जिम्मेदारी भी ली है। बेअंत की तुलना भगवंत से की वायरल वीडियो में आतंकी पन्नू पंजाब के मौजूदा सीएम भगवंत मान की तुलना पूर्व सीएम बेअंत सिंह से कर रहा है। आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया गया। साथ ही बेअंत सिंह कत्ल कांड में शामिल दिलावर सिंह का नाम लेकर खालिस्तान के समर्थन की अपील कर रहा है। पन्नू की वीडियो में दोराहा में लिखे गए स्लोगन की फोटो भी है। इससे स्पष्ट है कि पन्नू के स्लीपर सेल यहां एक्टिव हैं। 31 अगस्त को बेअंत सिंह की बरसी बेअंत सिंह का बुत दोराहा चौक में लगा है। क्योंकि उनका गांव कोटली दोराहा के नजदीक है। 31 अगस्त 1995 को बेअंत सिंह को बम से उड़ाकर मर्डर किया गया था। हर साल उनकी बरसी चंडीगढ़ में मनाई जाती है। बरसी से 2 दिन पहले यह घटना हुई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। लेकिन जीआरपी दोराहा के एएसआई हिम्मत सिंह ने यह पुष्टि जरूर की कि उनकी हद में एक जगह नारे लिखे थे जो मिटा दिए गए और सीनियर अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

लुधियाना पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष:कौर बोलीं- मान-केजरीवाल कर रहे गुमराह; तीन साल बाद भी महिलाओं को नहीं मिले 1 हजार
लुधियाना पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष:कौर बोलीं- मान-केजरीवाल कर रहे गुमराह; तीन साल बाद भी महिलाओं को नहीं मिले 1 हजार रविवार शाम लुधियाना पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने पंजाब की आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीएम भगवंत मान व दिल्ली के पूर्व अरविंद केजरीवाल पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने कहा कि सीएम मान ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा किया था। हर जिले में महिलाओं से फार्म भरवाएं थे। लेकिन तीन साल बीतने पर भी पंजाब सरकार ने महिलाओं काे एक हजार रुपए नहीं दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बना ली। पंजाबी आज ठगा हुआ महसूस कर रहे है। लेकिन केजरीवाल अब उक्त धोखेबाजी का फार्मूला दिल्ली चुनावों में चलाने लगे है। केजरीवाल दिल्ली में लगातार चुनावी सभाओं में महिलाओं काे 2100 रुपए देने की घोषणा कर रहे हैं। केजरीवाल के बहकावे में न आए दिल्ली की महिलाएं- जय इंद्र कौर जय इंद्र कौर ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं केजरीवाल के बहकावे में न आए और सोच समझ कर वोट दें। केजरीवाल व उनकी टीम झूठे लाेगाें की पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली के लोग केजरीवाल के झूठ के जाल में फंस गए, तो केजरीवाल दिल्ली में दुबारा सरकार बना लेगा और दिल्ली की महिलाओं को पंजाब की महिलाओं तरह की कुछ नहीं मिलेगा। पंजाब में महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल सकती- जय इंद्र कौर जय इंद्र कौर ने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार आई है। पंजाब विकास से दूर हो गया है। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। शाम पांच बजे के बाद महिलाएं घर से बाहर नहीं जाना चाहती है। प्रदेश के हर जिले में महिलाओं से लूटपाट हो रही है।

जालंधर यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक मामले में कार्रवाई:पाकिस्तानी डॉन भट्टी का सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन, डिजिटल एक्सटॉर्शन नहीं देने पर हमला
जालंधर यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक मामले में कार्रवाई:पाकिस्तानी डॉन भट्टी का सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन, डिजिटल एक्सटॉर्शन नहीं देने पर हमला जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर हुआ ग्रेनेड हमला डिजिटल एक्सटॉर्शन से जुड़ा है। जालंधर ग्रामीण पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। बता दें कि यह पहला मौका है जब पाकिस्तान से किसी ने पंजाब में हमला किया है। क्योंकि हमले की जिम्मेदारी और पूरे हमले का वीडियो पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने जारी किया था। भट्टी ने इसकी वजह भी बताई कि रोजर संधू ने इस्लाम को लेकर गलत टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते उसने यह हमला करवाया। खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर ने यह हमला करवाया है। SSP ने कहा- मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा- भट्टी और संधू दोस्त थे। संधू एक बहुत मशहूर इन्फ्लुएंसर है। संधू ने एक बार भट्टी को गिफ्ट (गेम के जरिए पैसे कमाने) दिलवाया था। लेकिन जब संधू ने दोबारा ऐसा करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसके बाद संधू ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी कीं। यह मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह वारदात हुई है। एक बार सभी की गिरफ्तारी हो जाए तो यह साफ हो जाएगा कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किस-किस से जुड़े थे। पंजाब पुलिस ने भट्टी का अकाउंट बैन करवाया मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस को जब पता चला कि उक्त घटना हुई है तो तुरंत जिम्मेदारी लेने का सोर्स पता लाना शुरू किया गया। जिसमें पता चला कि उक्त जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ली है। जिसके बाद पुलिस उक्त अकाउंट भारत में बैन करने के लिए कंपनी को लिखा था। रात में भट्टी का अकाउंट पंजाब पुलिस की अर्जी पर भारत में बैन कर दिया गया। अब भट्टी का कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट भारत में नहीं खुल रहा है। राजपुर में हुआ था हमला, मगर ग्रेनेड नहीं फटा जालंधर के रायपुर रसूलपुर इलाके के रहने वाले यूट्यूबर रॉजर संधू के घर अटैक हुआ था। जिस समय उसके घर ग्रेनेड फेंका गया, यूट्यूबर अंदर ही थी। हालांकि, इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई थी, क्योंकि ग्रेनेड फटा ही नहीं। वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमला करने 2 लोग आए थे। उन्होंने पिन खींचकर ग्रेनेड फेंका था। मगर वह किसी कारणों से फटा नहीं। जब ये घटना हुई तो रॉजर संधू घर के अंदर ही सो रहा था।