मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के ज्यादातर जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। लेकिन दोपहर में खिल रही धूप हल्की राहत दे रही है। पंजाब में शुक्रवार को सबसे कम तापमान संगरूर में दर्ज किया गया, जो 1.1 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब के 7 जिलों होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां शीतलहर के अलावा पाला पड़ने के भी आसार हैं। इसी तरह अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 16 से राहत के आसार पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा था। लेकिन अब तापमान सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 16 दिसंबर से राहत के आसार हैं। सुबह के समय ठंड थोड़ी कम होगी। लेकिन इस बीच पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश के आसार नहीं हैं। जिसकी वजह से आने वाला सप्ताह शुष्क रहने की उम्मीद है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों की स्थिति चंडीगढ़- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के ज्यादातर जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। लेकिन दोपहर में खिल रही धूप हल्की राहत दे रही है। पंजाब में शुक्रवार को सबसे कम तापमान संगरूर में दर्ज किया गया, जो 1.1 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब के 7 जिलों होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां शीतलहर के अलावा पाला पड़ने के भी आसार हैं। इसी तरह अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 16 से राहत के आसार पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा था। लेकिन अब तापमान सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 16 दिसंबर से राहत के आसार हैं। सुबह के समय ठंड थोड़ी कम होगी। लेकिन इस बीच पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश के आसार नहीं हैं। जिसकी वजह से आने वाला सप्ताह शुष्क रहने की उम्मीद है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों की स्थिति चंडीगढ़- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
