हिमाचल प्रदेश के शिमला के एक फल व्यापारी के साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में पीड़ित व्यापारी ने FIR करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहड़ू के व्यापारी यजविंदर सिंह ने 3 व्यापारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने यजविंदर सिंह फ्रूट नाम से रोहड़ू की मेहंदली फल मंडी में कंपनी खोल रखी है। यहां पर 2022-23 में गोरखपुर के राम, बिहार के परवेज आलम और बनारस के दीपक यादव ने उनसे सेब खरीदे थे। मगर आज तक उसकी पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया। पैसा मांगने पर मिल रही धमकियां वह कई बार यूपी और उत्तर प्रदेश के व्यापारियों से पेमेंट की मांग कर चुका है। मगर हर बार भुगतान नहीं किया जा रहा। अब मार देने की धमकियां दी जा रही हैं। गोरखपुर मंडी में काम करता है राम शिकायतकर्ता के अनुसार राम नवी फल मंडी गोरखपुर में दुकान नंबर बी-18 पर व्यापार करते हैं, जबकि परवेज आलम बिहार के खमेरिया में वार्ड नंबर52 के निवासी हैं।दीपक यादव बनारस में एसबी फ्रूट कंपनी के मालिक हैं। बता दें कि सेब सीजन में हिमाचल का 80 प्रतिशत सेब बाहर से आने वाले व्यापारी खरीदते हैं। हर साल इस प्रकार की धोखाधड़ी दूसरे व्यापारियों के साथ भी होती रही है। हिमाचल प्रदेश के शिमला के एक फल व्यापारी के साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में पीड़ित व्यापारी ने FIR करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहड़ू के व्यापारी यजविंदर सिंह ने 3 व्यापारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने यजविंदर सिंह फ्रूट नाम से रोहड़ू की मेहंदली फल मंडी में कंपनी खोल रखी है। यहां पर 2022-23 में गोरखपुर के राम, बिहार के परवेज आलम और बनारस के दीपक यादव ने उनसे सेब खरीदे थे। मगर आज तक उसकी पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया। पैसा मांगने पर मिल रही धमकियां वह कई बार यूपी और उत्तर प्रदेश के व्यापारियों से पेमेंट की मांग कर चुका है। मगर हर बार भुगतान नहीं किया जा रहा। अब मार देने की धमकियां दी जा रही हैं। गोरखपुर मंडी में काम करता है राम शिकायतकर्ता के अनुसार राम नवी फल मंडी गोरखपुर में दुकान नंबर बी-18 पर व्यापार करते हैं, जबकि परवेज आलम बिहार के खमेरिया में वार्ड नंबर52 के निवासी हैं।दीपक यादव बनारस में एसबी फ्रूट कंपनी के मालिक हैं। बता दें कि सेब सीजन में हिमाचल का 80 प्रतिशत सेब बाहर से आने वाले व्यापारी खरीदते हैं। हर साल इस प्रकार की धोखाधड़ी दूसरे व्यापारियों के साथ भी होती रही है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
पांवटा साहिब में सड़क हादसे में शख्स की मौत:दूसरा गंभीर घायल; मोड पर बेकाबू होकर खाई में गिरी बाइक
पांवटा साहिब में सड़क हादसे में शख्स की मौत:दूसरा गंभीर घायल; मोड पर बेकाबू होकर खाई में गिरी बाइक सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है। जिसे उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा माजरा थाना क्षेत्र के खंबानगर के rmसमीप हुआ है। जहां मोड़ पर बाइक अचानक से बेकाबू हो गई और खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दोनों युवक धौलाकुआं से रेणुका जी मार्ग की तरफ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस बीच जब वह बेहराड खंबानगर के पहुंचे, तो मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक गहरी खाई में जा गिरी। मृतक युवक की पहचान संदीप (45) निवासी कांडो बायला के रूप में हुई ळै। जबकि घायल युवक की पहचान किशन सिंह (56) निवासी कांडों फोगाट के रूप में हुई है। डीएसपी अदिति ने मामले की पुष्टि की है।
कुल्लू में 2 मकानों में आग, खिड़की तोड़कर बचाई जान:पीड़ित बोले- 12 कमरे में फैली, मवेशी जिंदा जले
कुल्लू में 2 मकानों में आग, खिड़की तोड़कर बचाई जान:पीड़ित बोले- 12 कमरे में फैली, मवेशी जिंदा जले कुल्लू में दो मकानों में आग लग गई, जिसमें 12 कमरे, 3 रसोईघर, एक किराना दुकान और लाखों का सामान जल गया। इसकी सूचना जैसी ही ग्रामीणों पता चली तो वे आग बुझाने लग गए। घटना आनी खण्ड की दुर्गम पंचायत लफाली के रूमहाली गांव में शनिवार आधी रात को हुई। ये मकान मोतु राम और परम लाल और उनके चचेरे भाई रामानन्द का है। इसमें एक गाय और दो भेड़ जलकर गई। घटना की सूचना पुलिस थाना आनी और फायर स्टेशन आनी को दी गई। मोतु राम और परम लाल ने बताया कि उनका संयुक्त 6 कमरों का दो मंजिला मकान, दो रसोईघर, निचली मंजिल में बांधी एक गाय और 2 भेड़ समेत घर का सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गए। भाई को खिड़की तोड़ कर निकाला गया
मोतु राम के अनुसार, उसके मकान की निचली मंजिल से भड़की आग साथ में उसके चचेरे भाई रामानन्द के मकान में जा पहुंची। 6 कमरे, दो रसोईघर और सड़क के साथ मकान में बनी किराना दुकान, उसमें रखा राशन, घर का सामान और नकदी जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि आगजनी में मोतु राम, उसका बेटा सुरेंद्र, बहु मीरा देवी, 3 वर्षीय पोता हर्षित, मोतु राम का दिव्यांग भाई परम लाल, जिसे खिड़की तोड़ कर निकाला गया, जबकि चचेरा भाई रामानन्द, उसका बेटा दलीप सिंह, बहु रक्षा और 3 माह का पोता बाल-बाल बच गए। आग किस कारण से लगी पता नहीं चल पाया। वहीं मौके का जायजा लेने पहुंचे कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार आनी बीएस नेगी ने बताया कि प्रभावित दो परिवारों को 15-15 हजार रुपए राहत राशि, कम्बल, तरपाल और बर्तन दी गई।
हिमाचल में पंजाबी को दूसरी भाषा बनाने की मांग:पूर्व सीएम चन्नी बोले- मैं मुख्यमंत्री सुक्खू से मिला, विचार करने का दिया आश्वासन
हिमाचल में पंजाबी को दूसरी भाषा बनाने की मांग:पूर्व सीएम चन्नी बोले- मैं मुख्यमंत्री सुक्खू से मिला, विचार करने का दिया आश्वासन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने दो दिन पहले मुलाकात की थी। ये मुलाकात हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुई थी। इस मुलाकात का मकसद पंजाबी भाषा को बढ़ावा देना था। कांग्रेस पार्टी से संबंध रखने वाले दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच पंजाबी भाषा को हिमाचल प्रदेश की दूसरी भाषा के तौर पर पहचान देने को लेकर चन्नी ने मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से चर्चा की है। इसे लेकर आज पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जानकारी सांझा की है। चन्नी ने कहा- हिमाचल प्रदेश में बड़ा तबका ऐसा जो पंजाबी भाषी है, जिसके चलते राज्य में पंजाब भाषा को दूसरी भाषा के तौर पर दर्जा दिया जाना चाहिए। चन्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की पोस्ट दो दिन पहले हुई मुलाकात को लेकर चन्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट में चन्नी ने लिखा- “शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात हुई। इस अवसर पर उनसे पंजाबी भाषा को हिमाचल प्रदेश की दूसरी भाषा बनाने का आग्रह किया गया। क्योंकि हिमाचल के बड़े हिस्से में आज भी पंजाबी भाषा बोली और समझी जाती है। उन्होंने इस मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।” शिमला में पौने घंटे तक हुई थी मुलाकात पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में दोनों नेताओं में करीब पौने एक घंटा तक बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और पंजाब के मौजूदा राजनीति हालात को लेकर भी चर्चा हुई थी।