हिमाचल प्रदेश के शिमला के एक फल व्यापारी के साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में पीड़ित व्यापारी ने FIR करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहड़ू के व्यापारी यजविंदर सिंह ने 3 व्यापारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने यजविंदर सिंह फ्रूट नाम से रोहड़ू की मेहंदली फल मंडी में कंपनी खोल रखी है। यहां पर 2022-23 में गोरखपुर के राम, बिहार के परवेज आलम और बनारस के दीपक यादव ने उनसे सेब खरीदे थे। मगर आज तक उसकी पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया। पैसा मांगने पर मिल रही धमकियां वह कई बार यूपी और उत्तर प्रदेश के व्यापारियों से पेमेंट की मांग कर चुका है। मगर हर बार भुगतान नहीं किया जा रहा। अब मार देने की धमकियां दी जा रही हैं। गोरखपुर मंडी में काम करता है राम शिकायतकर्ता के अनुसार राम नवी फल मंडी गोरखपुर में दुकान नंबर बी-18 पर व्यापार करते हैं, जबकि परवेज आलम बिहार के खमेरिया में वार्ड नंबर52 के निवासी हैं।दीपक यादव बनारस में एसबी फ्रूट कंपनी के मालिक हैं। बता दें कि सेब सीजन में हिमाचल का 80 प्रतिशत सेब बाहर से आने वाले व्यापारी खरीदते हैं। हर साल इस प्रकार की धोखाधड़ी दूसरे व्यापारियों के साथ भी होती रही है। हिमाचल प्रदेश के शिमला के एक फल व्यापारी के साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में पीड़ित व्यापारी ने FIR करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहड़ू के व्यापारी यजविंदर सिंह ने 3 व्यापारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने यजविंदर सिंह फ्रूट नाम से रोहड़ू की मेहंदली फल मंडी में कंपनी खोल रखी है। यहां पर 2022-23 में गोरखपुर के राम, बिहार के परवेज आलम और बनारस के दीपक यादव ने उनसे सेब खरीदे थे। मगर आज तक उसकी पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया। पैसा मांगने पर मिल रही धमकियां वह कई बार यूपी और उत्तर प्रदेश के व्यापारियों से पेमेंट की मांग कर चुका है। मगर हर बार भुगतान नहीं किया जा रहा। अब मार देने की धमकियां दी जा रही हैं। गोरखपुर मंडी में काम करता है राम शिकायतकर्ता के अनुसार राम नवी फल मंडी गोरखपुर में दुकान नंबर बी-18 पर व्यापार करते हैं, जबकि परवेज आलम बिहार के खमेरिया में वार्ड नंबर52 के निवासी हैं।दीपक यादव बनारस में एसबी फ्रूट कंपनी के मालिक हैं। बता दें कि सेब सीजन में हिमाचल का 80 प्रतिशत सेब बाहर से आने वाले व्यापारी खरीदते हैं। हर साल इस प्रकार की धोखाधड़ी दूसरे व्यापारियों के साथ भी होती रही है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
अंब में नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत:बिहार का रहने वाला है मृतक, ठेकेदार के पास रहकर करता था काम
अंब में नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत:बिहार का रहने वाला है मृतक, ठेकेदार के पास रहकर करता था काम हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उप मंडल अंब की नदी में पुलिस ने पानी में डूबे एक मजदूर का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त पवन कुमार 40 पुत्र सरयुग विंद निवासी गांव मधुवन दरियापुर जिला मुंगेर बिहार के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही कर रही है। जानकारी केअनुसार, पवन कुमार पिछले लंबे अरसे से अंब में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। पुलिस को ठेकेदार ने ही खत में शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस को मृतक के कपड़े व चप्पल नदी किनारे सुखी जगह पर पड़े हुए मिले। पुलिस ने ठेकेदार की मदद से मृतक के परिजनों का पता लगाया। जिसके अनुसार मृतक का एक भाई हैदराबाद में तो बाकी का परिवार बिहार में रहता है। मृतक के भाई द्वारा भेजी गई फोटो से उसकी शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया है। एसएचओ अंब ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित करने व पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बाहर पड़े कपड़ों से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक नदी में नहाने गया था और वहीं पर डूबने से उसकी मौत हो गई।
बिलासपुर में 30 नवंबर से शुरू होगा FPO मेला:5000 किसानों की पहुंचने की संभावना, आय बढ़ाने पर जोर होगा
बिलासपुर में 30 नवंबर से शुरू होगा FPO मेला:5000 किसानों की पहुंचने की संभावना, आय बढ़ाने पर जोर होगा बिलासपुर के लुहणू मैदान में 30 नवंबर से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) मेला होगा। इस मेले का उद्देश्य किसानों के उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना और उनकी आय को बढ़ाने के उपायों पर जोर देना है। इसके साथ ही, किसानों को यह भी सिखाया जाएगा कि वे अपने उत्पाद और फसलें बेहतर ढंग से कैसे बेच सकते हैं। मेले में 50 से अधिक एफपीओ और 100 से अधिक किसान भाग लेंगे। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश के कृषि सचिव और जिला उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मेले के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सीईओ नीरज ने कार्यों का निरीक्षण किया और जानकारी दी कि इस मेले में करीब 5000 किसान पहुंचने की संभावना है। इस मेले के दौरान किसानों को कृषि संबंधित नई तकनीकों और बाजार तक पहुंच के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।
मंडी में हुई भाजपा की सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव बैठक:प्रदेशाध्यक्ष बिंदल ने सीएम सुक्खू पर बोला हमला, 5 गारंटियों पर उठाए सवाल
मंडी में हुई भाजपा की सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव बैठक:प्रदेशाध्यक्ष बिंदल ने सीएम सुक्खू पर बोला हमला, 5 गारंटियों पर उठाए सवाल हिमाचल में मंडी जिले के सुंदरनगर में भाजपा की ओर से संगठन पर्व सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ सिकंदर कुमार व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम सुक्खू की सरकार पर जमकर निशाना साधा। बिंदल ने लगाए सुक्खू सरकार पर नौकरियां छीनने और टैक्स बढ़ाने के आरोप
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम सुक्खू ने प्रदेश में 5 गारंटियां तो पूरी नहीं की। लेकिन 5 हिडेन गारंटियां पूरी कर दी है, जिसमें पहला- प्रदेश में 1500 संस्थान बंद करना जैसे पीएचसी, पटवार सर्कल, तहसील, स्कूल, कॉलेज।
दूसरी- प्रदेश में नौकरियों को छीनना, नौकरी देने वाला संस्थान बंद कर देना, 2 लाख नौकरियां देने के बजाय 1.50 लाख नौकरियों को छीन लेना।
तीसरी- टैक्स लगाकर जनता पर बोझ बढ़ाना, डीजल पर 7 रुपए टैक्स, स्टाम्प ड्यूटी 500% बढ़ाना, सीमेंट 60 रुपए महंगा करना, 300 यूनिट बिजली मुफ्त एवं सस्ता पानी का दाम बढ़ना।
चौथी- अपने मित्रों को कैबिनेट रैंक, चेयरमैन जैसे लाभ देना, अज़ीजों को काम और ठेके आवंटन करना।
और अंतिम पांचवां 25000 करोड़ का ऋण लेकर प्रदेश में विकास कार्य बंद करना एवं वित्तीय कुप्रबंधन फैलाना। भाजपा ने बनाए 1.50 लाख मैनुअल सदस्य
राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चलने वाले प्रत्येक विकासात्मक कार्य केंद्र प्रायोजित हैं। जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, फोर लेन, रोप वे, जल जीवन मिशन, हेल्थ मिशन, आयुष्मान भारत, मनरेगा, ग्रामीण कृषि योजना सम्मिलित है। बिंदल ने बैठक में 5 विषय रखते हुए कहा कि भाजपा का संगठन पर्व पूरे देश और प्रदेश में चल रहा है। इस पर्व में तीन चरण है, जिसमें से प्रथम प्राथमिक सदस्यता अभियान है। जिसमें भाजपा ने प्रदेश भर में 14 लाख 41 हजार सदस्य ऑनलाइन और 1.50 लाख सदस्य मैनुअल बनाए गए है। भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने वाला लक्ष्य हासिल किया है, दूसरे चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान 5 नवम्बर को पूर्ण हो जाएगा और अब तीसरे चरण में 11 नवम्बर से 30 नवम्बर तक प्रदेश में सभी 8000 बूथों पर हम नए सिरे से बूथ समितियों का गठन करने जा रहे हैं। इसी प्रकार भाजपा ने प्रदेश में नई ऊर्जा एवं रक्त का संचार किया है, नई ऊर्जा को साथ लेकर हम बूथों पर आदर्श बूथ समिति का गठन करेंगे जिसमें समाज के सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा।