हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को 2 IPS और HPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। साल 2012 बैच के IPS एवं SP स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) विजिलेंस शिमला रमेश चंदर छाजटा को SP लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया है। SP लीव रिजर्व वीरेंद्र कालिया को SP स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) विजिलेंस शिमला के लिए ट्रांसफर किया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज केस के दौरान एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने भी यह बात हाईकोर्ट में कही थी। हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को 2 IPS और HPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। साल 2012 बैच के IPS एवं SP स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) विजिलेंस शिमला रमेश चंदर छाजटा को SP लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया है। SP लीव रिजर्व वीरेंद्र कालिया को SP स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) विजिलेंस शिमला के लिए ट्रांसफर किया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज केस के दौरान एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने भी यह बात हाईकोर्ट में कही थी। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
देहरा में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम:भाजपा नेता बोले- कांग्रेस ने नहीं दिया अंबेडकर को सम्मान, नेहरू से मतभेदों के चलते देना पड़ा इस्तीफा
देहरा में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम:भाजपा नेता बोले- कांग्रेस ने नहीं दिया अंबेडकर को सम्मान, नेहरू से मतभेदों के चलते देना पड़ा इस्तीफा देहरा के परागपुर में आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संजीव शर्मा ने बताया कि दुनिया का सबसे बड़ा और विस्तृत भारतीय संविधान 25 भाग, 12 अनुसूचियां और 448 अनुच्छेदों से युक्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें महू में जन्मस्थली, नागपुर में दीक्षा भूमि, मुंबई में चैत्य भूमि, लंदन में शिक्षा स्थल और दिल्ली के अलीपुर में उनका महा परिनिर्वाण स्थल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने 2019 में अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को 10 वर्ष के लिए बढ़ाया है। साथ ही बाबा साहब की 125वीं जयंती पर विशेष स्मारक की स्थापना की गई। शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 75 वर्षों तक पार्टी ने डॉ. अंबेडकर को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू सरकार के साथ मतभेदों के कारण बाबा साहब को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को संविधान सभा में प्रवेश से रोकने की कोशिश की, लेकिन महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के कारण वे संविधान समिति के अध्यक्ष बन सके। कांग्रेस ने उनके खिलाफ चुनावों में षड्यंत्र रचे और उन्हें हराने के लिए साजिशें की। शर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनेता के रूप में देश को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। भाजपा ने हमेशा बाबा साहब के विचारों और उनकी धरोहर का सम्मान किया है। उनका योगदान अमर है, और हर भारतीय उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा।
हिमाचल की फजीहत करवा रही अफसरशाही:CM को बार-बार देनी पड़ रही सफाई; HRTC लगेज किराया, पद समाप्त करने के नोटिफिकेशन से घिरी सरकार
हिमाचल की फजीहत करवा रही अफसरशाही:CM को बार-बार देनी पड़ रही सफाई; HRTC लगेज किराया, पद समाप्त करने के नोटिफिकेशन से घिरी सरकार हिमाचल की अफसरशाही के कारण कांग्रेस सरकार हंसी का पात्र बनी है। ब्यूरोक्रेट्स पहले नोटिफिकेशन करते हैं, फिर अगले दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को सफाई देनी पड़ती है। बीते एक महीने में 3 ऐसी नोटिफिकेशन के कारण कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में छवि खराब हुई है। इससे सियासी गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। चर्चा है कि क्या अफसरशाही जानबूझकर ऐसा कर रही है या संबंधित मंत्री अपने विभागों की कोई अधिसूचना करने से पहले उस पर ध्यान नहीं दे रहे। अब विस्तार से पढ़िए कि किस नोटिफिकेशन की वजह से सरकार की किरकिरी हुई। टॉयलेट टैक्स की नोटिफिकेशन ने पूरे देश में सरकार की छवि को दागदार बनाया पहली नोटिफिकेशन बीते 21 सितंबर को जल शक्ति विभाग ने की। इसमें टॉयलेट शीट पर टैक्स का जिक्र किया गया। हालांकि यह नया टैक्स नहीं था। पूर्व की जयराम सरकार के कार्यकाल में भी 2018 में लगाया था। मगर, हिमाचल की अफसरशाही ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की बेला में जिस तरह यह नोटिफिकेशन कर दी, उससे हिमाचल सरकार का यह नोटिफिकेशन पूरे प्रदेश में चर्चा का कारण बना। इसके बाद CM सुक्खू को मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी नेताओं ने हिमाचल के टॉयलेट टैक्स को बड़ा मुद्दा बनाया। HRTC की नोटिफिकेशन से भी किरकिरी इसके बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) ने बीते सप्ताह लगेज पॉलिसी को लेकर नोटिफिकेशन की। इस अधिसूचना के कारण पूरे देश में हिमाचल फिर से चर्चा में आया। इसमें यात्रियों के सामान घरेलू इस्तेमाल के सामान पर किराया लेने की बात कही गई। नोटिफिकेशन मीडिया में आने से पहले विपक्ष के हाथ में लग गई और भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। फिर 16 अक्टूबर को रात 9 बजे HRTC प्रबंधन ने एक स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें कहा गया कि यह किराया घरेलू इस्तेमाल की वस्तुओं पर नहीं लिया जाएगा। यात्री अपने साथ 30 किलो तक के बैग को मुफ्त में ले जा सकेंगे। प्रबंधन ने जो चीज कोरिजेंडम में स्पष्ट की, यदि यही उल्लेख पहले नोटिफिकेशन में होता तो सरकार की किरकिरी न होती। मगर स्पष्टीकरण आने तक सोशल मीडिया में सरकार बुरी तरह घिर चुकी थी। अब पद समाप्त पर पटली सरकार अब फाइनेंस डिपार्टमेंट की नोटिफिकेशन से सरकार कि किरकिरी हुई है। इस अधिसूचना के 12 घंटे के भीतर ही सीएम सुक्खू को मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी। हालांकि उन्होंने एक दूसरी चिट्टी का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया। मगर, दूसरी नोटिफिकेशन यदि सरकार ने 23 अक्टूबर को की थी तो उसे भी फजीहत कराने वाली नोटिफिकेशन के साथ मीडिया के साथ साझा क्यों नहीं किया गया। जिस तरह सीएम सुक्खू ने कहा कि, पद समाप्त नहीं किए जा रहे बल्कि कन्वर्ट किए जा रहे हैं। यदि ऐसा है तो इसका जिक्र उस नोटिफिकेशन में नहीं किया गया, जो मीडिया से शेयर की गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुक्खू सरकार को पलटूराम बताया पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा नोटिफिकेशन की सीरिज हो गई है, जिसे सरकार ने अगले दिन जारी किया, दूसरे दिन वापस लिया। सरकार का कोई भी निर्णय सोच-समझकर नहीं लिया जा रहा है। इससे हास्यस्पद स्थिति प्रदेश में बनी है। उन्होंने सुक्खू सरकार को पलटूराम बताया।
हिमाचल में जश्न के बीच ऑल्टो खाई में गिरी:किन्नौर के 3 युवक की मौत, मत्याणा के पास हुआ हादसा
हिमाचल में जश्न के बीच ऑल्टो खाई में गिरी:किन्नौर के 3 युवक की मौत, मत्याणा के पास हुआ हादसा हिमाचल प्रदेश में ठियोग के मत्याना में नए साल की पूर्व संध्या पर एक गाड़ी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों युवकों के शव खाई से निकाल दिए है। इनका ठियोग अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कुछ देर में तीनों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, तीनों युवक HP-02A-0169 ऑल्टो कार में सवार होकर किन्नौर जा रहे थे। इनकी गाड़ी मत्याना से एक किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बीती रात करीब 11:30 बजे पेश आया। हाईवे से पलटने के बाद कार एक बागीचे में जाकर रुकी। गाड़ी पलटने की आवाजें सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को खाई से निकाला गया। बताया जा रहा है कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। किन्नौर के रहने वाले थे मृतक पुलिस के अनुसार तीनों युवक किन्नौर के रहने वाले थे। पुलिस युवकों की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया कि तीनों युवक से कहां से किधर जा रहे थे। तीनों युवकों के परिजन कुछ देर में ठियोग अस्पताल पहुंच रहे है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है।