CM सैनी बोले- केजरीवाल की हरियाणा में नरसंहार की कोशिश:फरीदाबाद में भेज रहे यमुना का गंदा पानी; इससे लोगों को हो रहा कैंसर

CM सैनी बोले- केजरीवाल की हरियाणा में नरसंहार की कोशिश:फरीदाबाद में भेज रहे यमुना का गंदा पानी; इससे लोगों को हो रहा कैंसर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के दूषित पानी को लेकर सियासत जारी है। हरियाणा सीएम नायब सैनी लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर यमुना को लेकर हमला कर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम सैनी यमुना नदी के पानी के दो सैंपल लेकर फरीदाबाद के वजीराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों सैंपल को दिखाते हुए कहा कि केजरीवाल साहब मैं यह पानी पल्ला (हरियाणा) से लेकर आया हु, लोग इसे ट्रीट करके पी सकते हैं। यह केजरीवाल का पानी है, जो दिल्ली के लोग पीने के लिए मजबूर हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, केजरीवाल फरीदाबाद में गंदा पानी भेज रहे हैं, जिससे वहां कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। वह हरियाणा में नरसंहार चाहते हैं। CM सैनी ने लगाए ये बड़े आरोप हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, लेकिन उन्होंने इसे साफ नहीं किया। केजरीवाल ने इसे गंदा करने का काम किया है। हम साफ पानी दे रहे हैं और ये दिल्ली का पानी है, ये गंदा पानी दिल्ली की जनता को पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आज केजरीवाल ने सामूहिक नरसंहार की बात कही है, इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं और कोई नहीं। 10 के बाद भी सालों से वह यमुना नदी को साफ नहीं कर पाए हैं। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। हरियाणा में नरसंहार चाहते हैं केजरीवाल सीएम सैनी बोले, दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल फरीदाबाद (हरियाणा) में बड़े पैमाने पर नरसंहार करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इस यमुना नदी के अंदर गंदा पानी, रसायन और अन्य चीजें छोड़ी जा रही हैं। इसमें तरह-तरह का दूषित पानी गिर रहा है, वह इसे साफ नहीं कर रहा है और दूसरों पर दोष मढ़ रहा है। दरअसल, हरियाणा से यमुना नदी दिल्ली जाती है, वहां से वह फरीदाबाद (हरियाणा) में पहुंचती है। हरियाणा सरकार ने दर्ज कराया केस हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को सोनीपत कोर्ट ने नोटिस भेजा है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने सोनीपत सीजेएम नेहा गोयल की कोर्ट में शिकायत दायर की थी। इस शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस तो भेजा ही साथ ही मामला भी दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी।वहीं, यमुना के जिस पानी को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बताया, हरियाणा के CM नायब सैनी ने उसे पीकर दिखा चुके। इसका वीडियो जारी करते हुए CM सैनी ने कहा था- ”हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया।” दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के दूषित पानी को लेकर सियासत जारी है। हरियाणा सीएम नायब सैनी लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर यमुना को लेकर हमला कर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम सैनी यमुना नदी के पानी के दो सैंपल लेकर फरीदाबाद के वजीराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों सैंपल को दिखाते हुए कहा कि केजरीवाल साहब मैं यह पानी पल्ला (हरियाणा) से लेकर आया हु, लोग इसे ट्रीट करके पी सकते हैं। यह केजरीवाल का पानी है, जो दिल्ली के लोग पीने के लिए मजबूर हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, केजरीवाल फरीदाबाद में गंदा पानी भेज रहे हैं, जिससे वहां कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। वह हरियाणा में नरसंहार चाहते हैं। CM सैनी ने लगाए ये बड़े आरोप हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, लेकिन उन्होंने इसे साफ नहीं किया। केजरीवाल ने इसे गंदा करने का काम किया है। हम साफ पानी दे रहे हैं और ये दिल्ली का पानी है, ये गंदा पानी दिल्ली की जनता को पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आज केजरीवाल ने सामूहिक नरसंहार की बात कही है, इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं और कोई नहीं। 10 के बाद भी सालों से वह यमुना नदी को साफ नहीं कर पाए हैं। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। हरियाणा में नरसंहार चाहते हैं केजरीवाल सीएम सैनी बोले, दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल फरीदाबाद (हरियाणा) में बड़े पैमाने पर नरसंहार करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इस यमुना नदी के अंदर गंदा पानी, रसायन और अन्य चीजें छोड़ी जा रही हैं। इसमें तरह-तरह का दूषित पानी गिर रहा है, वह इसे साफ नहीं कर रहा है और दूसरों पर दोष मढ़ रहा है। दरअसल, हरियाणा से यमुना नदी दिल्ली जाती है, वहां से वह फरीदाबाद (हरियाणा) में पहुंचती है। हरियाणा सरकार ने दर्ज कराया केस हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को सोनीपत कोर्ट ने नोटिस भेजा है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने सोनीपत सीजेएम नेहा गोयल की कोर्ट में शिकायत दायर की थी। इस शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस तो भेजा ही साथ ही मामला भी दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी।वहीं, यमुना के जिस पानी को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बताया, हरियाणा के CM नायब सैनी ने उसे पीकर दिखा चुके। इसका वीडियो जारी करते हुए CM सैनी ने कहा था- ”हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया।”   हरियाणा | दैनिक भास्कर