दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के दूषित पानी को लेकर सियासत जारी है। हरियाणा सीएम नायब सैनी लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर यमुना को लेकर हमला कर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम सैनी यमुना नदी के पानी के दो सैंपल लेकर फरीदाबाद के वजीराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों सैंपल को दिखाते हुए कहा कि केजरीवाल साहब मैं यह पानी पल्ला (हरियाणा) से लेकर आया हु, लोग इसे ट्रीट करके पी सकते हैं। यह केजरीवाल का पानी है, जो दिल्ली के लोग पीने के लिए मजबूर हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, केजरीवाल फरीदाबाद में गंदा पानी भेज रहे हैं, जिससे वहां कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। वह हरियाणा में नरसंहार चाहते हैं। CM सैनी ने लगाए ये बड़े आरोप हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, लेकिन उन्होंने इसे साफ नहीं किया। केजरीवाल ने इसे गंदा करने का काम किया है। हम साफ पानी दे रहे हैं और ये दिल्ली का पानी है, ये गंदा पानी दिल्ली की जनता को पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आज केजरीवाल ने सामूहिक नरसंहार की बात कही है, इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं और कोई नहीं। 10 के बाद भी सालों से वह यमुना नदी को साफ नहीं कर पाए हैं। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। हरियाणा में नरसंहार चाहते हैं केजरीवाल सीएम सैनी बोले, दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल फरीदाबाद (हरियाणा) में बड़े पैमाने पर नरसंहार करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इस यमुना नदी के अंदर गंदा पानी, रसायन और अन्य चीजें छोड़ी जा रही हैं। इसमें तरह-तरह का दूषित पानी गिर रहा है, वह इसे साफ नहीं कर रहा है और दूसरों पर दोष मढ़ रहा है। दरअसल, हरियाणा से यमुना नदी दिल्ली जाती है, वहां से वह फरीदाबाद (हरियाणा) में पहुंचती है। हरियाणा सरकार ने दर्ज कराया केस हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को सोनीपत कोर्ट ने नोटिस भेजा है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने सोनीपत सीजेएम नेहा गोयल की कोर्ट में शिकायत दायर की थी। इस शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस तो भेजा ही साथ ही मामला भी दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी।वहीं, यमुना के जिस पानी को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बताया, हरियाणा के CM नायब सैनी ने उसे पीकर दिखा चुके। इसका वीडियो जारी करते हुए CM सैनी ने कहा था- ”हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया।” दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के दूषित पानी को लेकर सियासत जारी है। हरियाणा सीएम नायब सैनी लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर यमुना को लेकर हमला कर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम सैनी यमुना नदी के पानी के दो सैंपल लेकर फरीदाबाद के वजीराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों सैंपल को दिखाते हुए कहा कि केजरीवाल साहब मैं यह पानी पल्ला (हरियाणा) से लेकर आया हु, लोग इसे ट्रीट करके पी सकते हैं। यह केजरीवाल का पानी है, जो दिल्ली के लोग पीने के लिए मजबूर हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, केजरीवाल फरीदाबाद में गंदा पानी भेज रहे हैं, जिससे वहां कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। वह हरियाणा में नरसंहार चाहते हैं। CM सैनी ने लगाए ये बड़े आरोप हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, लेकिन उन्होंने इसे साफ नहीं किया। केजरीवाल ने इसे गंदा करने का काम किया है। हम साफ पानी दे रहे हैं और ये दिल्ली का पानी है, ये गंदा पानी दिल्ली की जनता को पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आज केजरीवाल ने सामूहिक नरसंहार की बात कही है, इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं और कोई नहीं। 10 के बाद भी सालों से वह यमुना नदी को साफ नहीं कर पाए हैं। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। हरियाणा में नरसंहार चाहते हैं केजरीवाल सीएम सैनी बोले, दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल फरीदाबाद (हरियाणा) में बड़े पैमाने पर नरसंहार करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इस यमुना नदी के अंदर गंदा पानी, रसायन और अन्य चीजें छोड़ी जा रही हैं। इसमें तरह-तरह का दूषित पानी गिर रहा है, वह इसे साफ नहीं कर रहा है और दूसरों पर दोष मढ़ रहा है। दरअसल, हरियाणा से यमुना नदी दिल्ली जाती है, वहां से वह फरीदाबाद (हरियाणा) में पहुंचती है। हरियाणा सरकार ने दर्ज कराया केस हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाने वाले दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को सोनीपत कोर्ट ने नोटिस भेजा है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने सोनीपत सीजेएम नेहा गोयल की कोर्ट में शिकायत दायर की थी। इस शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस तो भेजा ही साथ ही मामला भी दर्ज किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी।वहीं, यमुना के जिस पानी को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बताया, हरियाणा के CM नायब सैनी ने उसे पीकर दिखा चुके। इसका वीडियो जारी करते हुए CM सैनी ने कहा था- ”हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया।” हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
बरवाला में पंचायती झोटा चोरी:सरपंच प्रतिनिधि बोला- 3 लाख में खरीद कर लाए थे; टावर से बैटरियां लेगए चोर
बरवाला में पंचायती झोटा चोरी:सरपंच प्रतिनिधि बोला- 3 लाख में खरीद कर लाए थे; टावर से बैटरियां लेगए चोर हिसार के बरवाला में अज्ञात चोरों ने गांव से पंचायती झोटा (सांड) चोरी कर लिया है। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए थी। सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञानपुरा गांव सरपंच प्रतिनिधि मनजीत पूनियां ने बताया कि गांव में पंचायती झोटा लगभग 5-6 साल था। जिसे करीब 3 लाख रुपए में खरीद कर लाए थे। जो गांव में घूमता रहा था। 9 अगस्त को गांव से झोटा (सांड) गायब था। हमने वह गांव वालों ने आसपास के गांव में काफी तलाश की। लेकिन पंचायती झोटे का कोई सुराग नहीं चला। टावर से 24 बैटरियां चोरी जिले की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सिक्योरिटी सुपरवाइज़र संदीप ने पुलिस को बताया कि इंडस कंपनी के टावर से अज्ञात चोर 24 बैटरियां चोरी कर ले गया है। इसकी जानकारी उसे टेक्नीशियन विनोद ने फोन पद दी। जिसके बाद वह देखे पहुंचा तो पता चला कि टावर के अंदर शैल्टर को पीछे से तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसा और बैटरियां लेकर भाग गया। हिसार रोड पंडित का ढाबा के सामने बरवाला पर इंडस कंपनी का टावर लगा हुआ है।
करनाल में यमुना पर डूबा युवक:दोस्तों के साथ गंगा दशहरा पर नहाने आया था, आंधे घंटे बाद बाहर निकाला शव
करनाल में यमुना पर डूबा युवक:दोस्तों के साथ गंगा दशहरा पर नहाने आया था, आंधे घंटे बाद बाहर निकाला शव हरियाणा में करनाल के इंद्री हल्के के नबियाबाद गांव में यमुना घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब तीन युवक यमुना में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। युवक इंद्री के इलाके में लेबर का काम करते हैं। मृतक मूल से UP के सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और डूबने के 30 मिनट बाद ही उसे शव की तलाश कर ली गई। इंद्री में करता था काम इंद्री थाना के SHO श्री भगवान ने बताया कि मृतक की पहचान अखिलेश पुत्र रामकुमार वासी सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो पिछले करीब 4 माह से अपने तीन दोस्तों के साथ इंद्री शहर में ही रह रहा था, यहां पर लेबर का काम करता था। दोपहर को गए थे नहाने एसएचओ श्री भगवान ने बताया कि मृतक के दोस्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि आज दोपहर को हम सब साथी गंगा दशहरा पर युमना में नहाने के लिए गए थे। लेकिन इस दौरान जब अखिलेश घाट से थोड़ा आगे गया तो वह देखते ही देखते उनकी आंखों के सामने पानी में डूब गया। 30 मिनट बाद मिला शव अखिलेश को यमुना में डूबते हुए देखकर आस पास के लोगों में चीख पुकार मच गई। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में अखिलेश की तलाश की करीब 30 मिनट बाद यमुना से उसका शव बरामद हो गया। खुशियों के बीच दुखद साया इस घटना ने गंगा दशहरा के पर्व पर खुशियों के बीच एक दुखद साया डाल दिया है। मृतक के परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय समुदाय ने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। यह घटना हमें याद दिलाती है कि आस्था और सुरक्षा दोनों का संतुलन बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है। इस दुखद हादसे के बावजूद, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। परिजनों को दी जानकारी श्री भगवान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
हिसार की 7 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग:पहले राउंड में बरवाला में भाजपा को बढ़त, आदमपुर से भव्य बिश्नोई, हिसार से सावित्री जिंदल आगे
हिसार की 7 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग:पहले राउंड में बरवाला में भाजपा को बढ़त, आदमपुर से भव्य बिश्नोई, हिसार से सावित्री जिंदल आगे हरियाणा के हिसार जिले की 7 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए हिसार के महावीर स्टेडियम में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM की गिनती शुरू हो गई है। सातों सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें कुल 70.58 % वोटिंग हुई। विधानसभा सीटवाइज देखें तो सबसे ज्यादा वोटिंग नारनौंद सीट पर हुई थी, जबकि हिसार सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई। किस सीट पर कौन आमने-सामने
हिसार विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता, कांग्रेस के रामनिवास राड़ा और निर्दलीय सावित्री जिंदल आमने-सामने हैं। नारनौंद विधानसभा सीट पर भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़ में टक्कर है। हांसी में भाजपा के विनोद भयाना और कांग्रेस के राहुल मक्कड़ में टक्कर है। बरवाला में भाजपा के रणबीर गंगवा और कांगेस के रामनिवास घोड़ेला आमने-सामने हैं। आदमपुर में भाजपा के भव्य बिश्नोई और कांग्रेस के चंद्रप्रकाश में टक्कर है। नलवा में भाजपा के रणधरी पनिहार और कांग्रेस के अनिल मान में टक्कर है। उकलाना में कांग्रेस के नरेश सेलवाल और भाजपा के अनूप धानक उम्मीदवार हैं।