अमृतसर देहाती पुलिस ने विदेश में बैठे आतंकी जीवन फौजी गैंग के चार सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पांच हथियार, 10 जिंदा कारतूस और ₹1,17,000 की ड्रग मनी बरामद की है। अमृतसर देहाती के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने जानकारी दी कि सीआईए स्टाफ ने राम तीर्थ रोड धोल कलां मोड़ पर नाकाबंदी कर रंजीत सिंह उर्फ गाना और अमनदीप सिंह उर्फ प्रिंस को .30 बोर पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और डेढ़ लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ थाना कम्बोह में मामला दर्ज किया गया है। इसी कार्रवाई में पुलिस ने बलबीर सिंह को गांव माहवा से गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक मोटरसाइकिल, दो 9MM पिस्टल और एक .30 बोर पिस्टल बरामद हुआ। इसके अलावा, अमृतसर देहाती पुलिस ने एक अन्य मामले में दो मोबाइल फोन और ₹20,000 नगद के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिस पर थाना घरिंडा में केस दर्ज किया गया। फॉर्च्यूनर कार से बरामदगी 15 नवंबर 2024 को पुलिस ने घरिंडा इलाके से एक लावारिस फॉर्च्यूनर कार से छह कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में अब पुलिस ने हरविंदर सिंह उर्फ चमकौर सिंह को .32 बोर पिस्टल समेत खासा पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमनदीप सिंह और रंजीत सिंह का जीवन फौजी गैंग से सीधा संपर्क था। पुलिस ने अब तक कुल दो .32 बोर पिस्टल, दो 9MM पिस्टल, एक .30 बोर पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, ₹1,17,000 ड्रग मनी, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। अमृतसर देहाती पुलिस ने विदेश में बैठे आतंकी जीवन फौजी गैंग के चार सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पांच हथियार, 10 जिंदा कारतूस और ₹1,17,000 की ड्रग मनी बरामद की है। अमृतसर देहाती के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने जानकारी दी कि सीआईए स्टाफ ने राम तीर्थ रोड धोल कलां मोड़ पर नाकाबंदी कर रंजीत सिंह उर्फ गाना और अमनदीप सिंह उर्फ प्रिंस को .30 बोर पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और डेढ़ लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ थाना कम्बोह में मामला दर्ज किया गया है। इसी कार्रवाई में पुलिस ने बलबीर सिंह को गांव माहवा से गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक मोटरसाइकिल, दो 9MM पिस्टल और एक .30 बोर पिस्टल बरामद हुआ। इसके अलावा, अमृतसर देहाती पुलिस ने एक अन्य मामले में दो मोबाइल फोन और ₹20,000 नगद के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिस पर थाना घरिंडा में केस दर्ज किया गया। फॉर्च्यूनर कार से बरामदगी 15 नवंबर 2024 को पुलिस ने घरिंडा इलाके से एक लावारिस फॉर्च्यूनर कार से छह कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में अब पुलिस ने हरविंदर सिंह उर्फ चमकौर सिंह को .32 बोर पिस्टल समेत खासा पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमनदीप सिंह और रंजीत सिंह का जीवन फौजी गैंग से सीधा संपर्क था। पुलिस ने अब तक कुल दो .32 बोर पिस्टल, दो 9MM पिस्टल, एक .30 बोर पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, ₹1,17,000 ड्रग मनी, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
तरनतारन का जवान जम्मू में शहीद:सिर पर गोली लगी; परिवार ने नौकरी की मांग की
तरनतारन का जवान जम्मू में शहीद:सिर पर गोली लगी; परिवार ने नौकरी की मांग की तरनतारन में बुरज गांव के रहने वाले जवान कुलदीप सिंह की जम्मू कश्मीर में गोली लगने से मौत हो गई। शाहिद कुलदीप सिंह पीछे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद कुलदीप सिंह की पत्नी और बच्चे जम्मू में ही रहते हैं। कुलदीप सिंह परिवार ने बताया कि कल उनके जल्दी गांव बुर्ज में अंतिम संस्कार होगा। कुलदीप सिंह के दो बेटे हैं। परिवार ने शहीद हुए कुलदीप सिंह की पत्नी को पंजाब सरकार से नौकरी मिलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनकी माली सहायता भी की जानी चाहिए। साथ ही कहा की कुलदीप सिंह शहीद देश के लिए हुए हैं। जम्मू में आर्मी कैंट सुजुवान 29वीं पोस्ट पर फायर की वजह से कुलदीप सिंह की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गोली कुलदीप सिंह के सर पर लगी।
चंडीगढ़ धमाके के तार जुड़ रहे सरहद पार:आतंकी एंगल खंगा रही पुलिस; सूचना देने वाले को मिलेंगे 2 लाख, पंजाब-हरियाणा में रेड
चंडीगढ़ धमाके के तार जुड़ रहे सरहद पार:आतंकी एंगल खंगा रही पुलिस; सूचना देने वाले को मिलेंगे 2 लाख, पंजाब-हरियाणा में रेड चंडीगढ़ में सेक्टर 10 के पॉश एरिया में बुधवार को ग्रेनेड अटैक हुआ। घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुई। जांच में ये एक आतंकी घटना लग रही है। जिसके तार सरहद पार से जुड़ रहे हैं। हालांकि यहां अभी हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड प्रिंसिपल रहते हैं, लेकिन इससे पहले इस घर में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसएसपी हरकीरत सिंह रहते थे। चंडीगढ़ पुलिस फिलहाल इस मामले में गैंगस्टर व टेरेरिस्ट दोनों एंगल को लेकर जांच में जुट गई है। जिस तरह से ये हमला हुआ, ये साधारण अटैक नहीं है। इसके तार एक बार फिर सरहद पार बैठे आतंकियों की तरफ इशारा कर रहे हैं। जिसमें एक नाम गैंगस्टर से आतंकी बने लखबीर लंडा का भी सामने आ रहा है। लखबीर सिंह पाकिस्तान में कुछ साल पहले मारे गए आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी है। इतना ही नहीं, मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG अटैक करवाने वाला भी यही आतंकी लखबीर लंडा ही था। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए है। फिलाहल डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की अगुआई में आईजी राजकुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत सीनियर अधिकारी इस केस में जुटे हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में कई अहम जानकारियां भी मिली हैं। संदिग्धों की जानकारी देने वाले को 2 लाख पुलिस की तरफ से सीसीटीवी ट्रेस करने के बाद दो संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने हमले से जुड़े किसी भी आरोपी की जानकारी देने वाले को 2 लाख रुपए इनाम देने की भी घोषणा की है। सीसीटीवी ट्रैकिंग के दौरान स्पष्ट हुआ कि आरोपी सेक्टर 10 में हमला करने के बाद सेक्टर 9 की तरफ ऑटो में निकले थे। 2023 में दर्ज FIR से जुड़ रहे तार बम धमाके के बाद चंडीगढ़ पुलिस का ध्यान 2023 में दर्ज स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पंजाब की एफआईआर पर गया है। दरसअल, स्पेशल सेल की तरफ से उक्त मामले में दो आरोपी पकड़े गए थे। जिन्होंने पंजाब पुलिस को सूचित किया था कि हरविंदर सिंह रिंदा ने कुछ साल पहले उन्हें इस कोठी की रेकी करने के लिए भेजा था। जिसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस के साथ भी शेयर की गई थी। परिवार बरामदे में बैठा हुआ था इस घर में फिलहाल हिमाचल प्रदेश से रिटायर्ड प्रिंसिपल केके मल्होत्रा व उनका परिवार रहता है। जिस समय घटना हुई, परिवार बरामदे में ही बैठा था। केके मल्होत्रा किताब पढ़ रहे थे। जैसे ही वे उठकर अंदर गए, बाहर ये घटना हो गई। जबकि उनके परिवार के सदस्यों ने बम फेंकने वालों को देखा भी। बम घर के बने पार्क में गिरा और वहां 8 इंच का गड्ढा बन गया। पार्क में लगे गमले और बाहर खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। SSP बोले- प्रेशर ब्लास्ट था, गमलों को नुकसान एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि 112 पर परिवार की तरफ से धमाके की जानकारी दी गई थी। ये एक प्रेशर ब्लास्ट था। जिससे घर में रखे गमलों को नुकसान हुआ है और शीशे टूटे हैं। परिवार ने बताया है कि ऑटो में दो व्यक्ति आए थे। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि ब्लास्ट के समय परिवार बरामदे में ही बैठा हुआ था। उन्होंने ऑटो सवार व फेंकने वाले को देखा है। घर में रहने वाले और उससे पहले यहां रह चुके किरायेदारों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
लुधियाना में निगम चुनाव की तैयारियां शुरू:प्रशासन ने ईआरओ और एईआरओ किए नियुक्त, 23 और 24 नवंबर को लगेंगे मतदाता शिविर
लुधियाना में निगम चुनाव की तैयारियां शुरू:प्रशासन ने ईआरओ और एईआरओ किए नियुक्त, 23 और 24 नवंबर को लगेंगे मतदाता शिविर पंजाब के लुधियाना में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने लुधियाना नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 95 वार्डों और माछीवाड़ा, मलौद, मुल्लांपुरा दाखा, साहनेवाल, खन्ना और समराला के एमसी में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) नियुक्त किए हैं। एडिश्नल कमिश्नर डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी ने बताया कि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से इन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। लोग इन ईआरओ और एईआरओ के पास फॉर्म 7-परिवर्धन, फॉर्म 8 – शामिल करने पर आपत्ति, फॉर्म 9-सुधार, फॉर्म 17-स्थानांतरण और फॉर्म 18 – डेलीएशन जमा कर सकते हैं। बेदी ने बताया कि प्रशासन 23 और 24 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सभी बूथों पर पंजीकरण, सुधार और नाम हटाने के लिए विशेष मतदाता शिविर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। इन जगहों पर तैनात होंगे अधिकारी
लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड (2 से 7) और (11 से 15) के लिए- एसडीएम ईस्ट रोहित गुप्ता (98150-08658) ईआरओ हैं और नायब तहसीलदार परमपाल सिंह (95018-80008) एईआरओ हैं।
-वार्ड (16 से 20), (21 से 25) और (26) के लिए- एसीए ग्लाडा विनीत कुमार (70870-84857) ईआरओ हैं और कार्यकारी अभियंता सरबजीत सिंह (8146007755) एईआरओ हैं। -वार्ड (27), (31 से 39) और (43) के लिए -एसडीएम पायल प्रदीप सिंह बैंस (98558-00024) ईआरओ हैं और डीडीपीओ नवदीप कौर (80545-40919) एईआरओ हैं। -वार्ड (40 से 42) और (44 से 51) के लिए -एसडीएम पश्चिम पूनमप्रीत कौर (96465-01343) ईआरओ हैं और तहसीलदार रेशम सिंह (98781-36437) एईआरओ हैं। -वार्ड (30), (52), (74 से 80) और (82) के लिए- सचिव आरटीए कुलदीप बावा (98157-11006) ईआरओ हैं और सीएओ प्रकाश सिंह (84272-00330) एईआरओ हैं। वार्ड (1) और (86 से 95) के लिए- ईओ ग्लाडा अमन गुप्ता (9988802562) ईआरओ हैं और कार्यकारी अभियंता यदविंदर सिंह (9779918189) एईआरओ हैं। -वार्ड (8), (9-10), (28-29), (81) और (83 से 85) के लिए- एसडीएम समराला रजनीश अरोड़ा (88474-19946) ईआरओ हैं और डीडीएमओ सुभाष कुमार (9988471822) एईआरओ हैं। -वार्ड (63 से 65), (66 से 68), 69, 70 और (71 से 73) के लिए- एसडीएम जगराओं सिमरनदीप सिंह (80510-13103) ईआरओ हैं और तहसीलदार रणजीत सिंह (77103-50805) एईआरओ हैं। वार्डों (53 से 62) के लिए- एसडीएम खन्ना डॉ. बीएस ढिल्लों (81468-00028) ईआरओ हैं और कार्यकारी अभियंता जतिन सिंगला (98153-24258) एईआरओ हैं। -नगर परिषद मच्छीवाड़ा – तहसीलदार करमजोत सिंह (84486-36143) ईआरओ हैं और नायब तहसीलदार दलविंदर सिंह (9878000379) एईआरओ हैं। -मलौद-तहसीलदार गुरप्रीत सिंह ढिल्लों (98142-91917) ईआरओ हैं और नायब तहसीलदार विकासदीप (99157-04778) एईआरओ हैं। -मुल्लांपुर दाखा-तहसीलदार जसगसीर सिंह (80541-00059) ईआरओ हैं और नायब तहसीलदार अभिषेक चंदर (97802-00015) एईआरओ हैं। -साहनेवाल- एईटीसी दीपक भाटिया (81461-95700) ईआरओ हैं और तहसीलदार परमपाल सिंह (95018-80008) एईआरओ हैं। 0खन्ना- बीडीपीओ प्यारा सिंह (81466-18369) ईआरओ हैं और नायब तहसीलदार करमजीत सिंह (97796-00043) एईआरओ हैं। -समराला- बीडीपीओ लेनिन गर्ग (98725-21300) ईआरओ हैं और नायब तहसीलदार रविंदरजीत कौर (82840-75171) एईआरओ हैं।