अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘बचत पत्र’ कैंपेन, गिनाए AAP से हर परिवार को होने वाले फायदे अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘बचत पत्र’ कैंपेन, गिनाए AAP से हर परिवार को होने वाले फायदे दिल्ली NCR महाकुंभ भगदड़ पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का चौंकाने वाला दावा, ‘अखाड़ा परिषद ने पहले ही…’
Related Posts
अकाली दल नेता के बेटों समेत 8 को उम्रकैद:फतेहगढ़ साहिब कोर्ट का फैसला, साढ़े चार साल पहले की थी हत्या
अकाली दल नेता के बेटों समेत 8 को उम्रकैद:फतेहगढ़ साहिब कोर्ट का फैसला, साढ़े चार साल पहले की थी हत्या पंजाब के फतेहगढ़ साहिब कोर्ट ने पंचायती जमीन विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला जत्थेदार स्वर्ण सिंह चनार्थल के दो बेटों समेत 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना 24 जून 2020 की है, जब तीन गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने गांव चनार्थल खुर्द में फायरिंग कर दी थी। इस हमले में कुलविंदर सिंह की मौत हो गई थी, जबकि गांव के सरपंच गुरबाज सिंह समेत चार अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावरों के पास 12 बोर बंदूक, रिवाल्वर और अन्य तेजधार हथियार थे। दोषी करार दिए गए लोगों में गुरमुख सिंह, बलविंदर सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, कुलवंत सिंह, जगदीप सिंह और जसदीप सिंह शामिल हैं। इनमें से गुरमुख सिंह और बलविंदर सिंह अकाली नेता स्वर्ण सिंह के बेटे हैं। गुरमुख सिंह गांव का पूर्व सरपंच भी रह चुका है। इन धाराओं के तहत पुलिस ने दर्ज किया था मामला पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 307, 325, 323, 506, 148, 149, 120बी और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मामले में एक आरोपी पहले से पुलिस हिरासत में था, जबकि 7 जमानत पर थे। फतेहगढ़ साहिब सेशन कोर्ट ने 28 जनवरी को बाकी सभी सात दोषियों को भी हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने मुआवजे की मांग भी की है, जिस पर कोर्ट के आदेश का इंतजार है।
लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन:इंदिरा नगर और जानकीपुरम में अवैध कॉलोनियां और 29 रो-हाउस तोड़े, 8 इंजीनियर पर कार्रवाई
लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन:इंदिरा नगर और जानकीपुरम में अवैध कॉलोनियां और 29 रो-हाउस तोड़े, 8 इंजीनियर पर कार्रवाई लखनऊ में अवैध कॉलोनियों पर सोमवार को LDA ने (लखनऊ विकास प्राधिकरण) कार्रवाई की। इस दौरान इंदिरा नगर की पाॅम पैराडाइज टाइटल कॉलोनी और जानकीपुरम विस्तार में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब के आदेश पर 8 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। LDA ने कार्रवाई कर इंदिरा नगर के चांदन गांव में करीब 25 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। इस दौरान पाॅम पैराडाइज टाइटल कॉलोनी में बनाए गए मकानों को तोड़ा। यहां 29 रो-हाउस में 26 परिवारों को शिफ्ट कर दिया गया था। कार्रवाई की तीन तस्वीरें… 25 बीघा में अवैध कॉलोनी इंदिरा नगर के चांदन गांव में करीब 25 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही पाॅम पैराडाइज टाइटल कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। एलडीए अध्यक्ष और मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने जांच में पाया कि 2022 से 2023 के बीच अभियंताओं की मिलीभगत से बिल्डर ने यहां 29 रो-हाउस बना दिए और 26 में परिवारों को शिफ्ट भी करा दिया। जानकीपुरम में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर जानकीपुरम विस्तार के तिवारीपुर में नीलकंठ प्रॉपर्टीज द्वारा 4 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। बिना स्वीकृत ले-आउट के विकसित की जा रही इस कॉलोनी को LDA ने ध्वस्त कर दिया। सड़कों, नालियों और बाउंड्रीवाल समेत सभी निर्माण कार्यों को गिरा दिया गया। LDA की सख्ती, जवाबदेही तय होगी एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध कॉलोनियों को रोकने और जिम्मेदार अभियंताओं की जवाबदेही तय करने की दिशा में की गई है। अध्यक्ष डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर न केवल बुलडोजर चलाया गया बल्कि 8 अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा- अवैध निर्माणों और कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
हरियाणा के पूर्व मंत्री ने JJP छोड़ी:चुनाव की घोषणा होते ही इस्तीफा सामने आया; BJP का टिकट लेने की कोशिश में
हरियाणा के पूर्व मंत्री ने JJP छोड़ी:चुनाव की घोषणा होते ही इस्तीफा सामने आया; BJP का टिकट लेने की कोशिश में हरियाणा के पूर्व श्रम मंत्री अनूप धानक ने आज जननायक जनता पार्टी (JJP) छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के पदों और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी खुद पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को भेजे पत्र में पूर्व मंत्री ने लिखा, ‘मैं अनूप धानक विधायक उकलाना आपसे अनुरोध करता हूं कि मैं निजी कारणों की वजह से जननायक जनता पार्टी के सभी पदों/दायित्वों से इस्तीफा देता हूं। कृपया मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाए।’ कई दिनों से निष्क्रिय थे अनूप धानक
पूर्व मंत्री अनूप धानक JJP में निष्क्रिय थे। लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान वह पूरी तरह दूरी बनाए हुए थे। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। सूत्र बताते हैं कि अब धानक 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट लेने के चक्कर में हैं। इसलिए, उन्होंने चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया। अनूप धानक मनोहर लाल खट्टर की 2.0 सरकार में JJP कोटे से मंत्री बने थे। अनूप ऐसे इकलौते विधायक थे, जब दुष्यंत के बाद उन्हें मंत्री पद मिला। अनूप धानक की नजदीकियां भाजपा से बढ़ने लगी थीं। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने से वह खुश नहीं थे। गठबंधन टूटने के बाद से ही वह निष्क्रिय दिखाई दे रहे थे। चौटाला परिवार के सबसे खास माने जाते हैं अनूप
अनूप धानक चौटाला परिवार के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे। इनेलो टूटने के बाद वह अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला के साथ आ गए और जजपा में रहे। इससे पहले वह इनेलो में थे। अनूप चौटाला अक्सर दुष्यंत और अजय चौटाला के साथ गिने जाते थे। धानक ने उकलाना से 2 बार चुनाव जीता
अनूप धानक 2 बार उकलाना से विधायक चुने गए हैं। एक बार वह इनेलो से जीते और दूसरी बार उन्होंने जजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ा और जीता। वह अबकी बार भी उकलाना से जजपा के उम्मीदवार के तौर पर देखे जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया। अनूप धानक ने लगातार 2 बार भाजपा को हराया। 2019 में भाजपा की आशा खेदड़ को हराया और 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में उकलाना (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से INLD से लड़ते हुए अनूप धानक ने 58 हजार 120 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। जबकि, दूसरे नंबर पर भाजपा के उम्मीदवार सीमा गेबीपुर रहे थे, जिन्हें 40 हजार 193 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा था। मुश्किल दौर में JJP
हरियाणा में इनेलो से अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी (JJP) इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। 2019 में सत्ता की चाबी हाथ में लेकर चलने वाली JJP को हरियाणा के लोकसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी और 10 की 10 लोकसभा सीटों पर न केवल हार हुई, बल्कि जमानत भी जब्त हो गई। इतना ही नहीं, पार्टी हरियाणा की 90 विधानसभा में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। JJP का वोट शेयर पूरे हरियाणा में 0.87 प्रतिशत रहा, जो BSP और इनेलो से भी कम है। पूरे हरियाणा में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। यह हाल तब रहा जब हरियाणा में उप-मुख्यमंत्री पद जैसे कई बड़े विभाग JJP के पास थे। JJP को 0.87 प्रतिशत वोट मिले
JJP को लोकसभा चुनाव में 0.87 प्रतिशत ही वोट मिल पाए। सबसे खराब स्थित सोनीपत, अंबाला, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत की रही। यहां JJP प्रत्याशी 10 हजार से ऊपर वोट नहीं ले पाए। सबसे कम फरीदाबाद में नलिन हुड्डा को 5361 वोट मिले। वहीं, सबसे अधिक वोट हिसार में दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला को मिले। नैना चौटाला को 22032 वोट मिले। इसके अलावा पार्टी तीसरे से लेकर पांचवें स्थान पर रही। वहीं, बसपा और इनेलो का प्रदर्शन जजपा से बेहतर रहा। हालांकि, बसपा और इनेलो की भी चुनाव में जमानत जब्त हुई। देखिए, मंत्री के इस्तीफे की कॉपी…