अमृतसर में फरार बैंक डकैत गिरफ्तार:6 माह पहले HDFC से लूटे थे 25.70 लाख रुपए; शरण देने वाली महिला भी पकड़ी

अमृतसर में फरार बैंक डकैत गिरफ्तार:6 माह पहले HDFC से लूटे थे 25.70 लाख रुपए; शरण देने वाली महिला भी पकड़ी

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एचडीएफसी बैंक डकैती के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कथूनंगल थाना पुलिस ने करणबीर सिंह उर्फ कन्नू और उसे शरण देने वाली महिला अनुराधा को पकड़ा है। पिछले साल 18 सितंबर को एचडीएफसी बैंक की मझविंड शाखा में हथियारबंद डकैती हुई थी। बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर 25 लाख 70 हजार 580 रुपए लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। डकैती के बाद फरार था आरोपी एसएसपी मनिंदर सिंह के निर्देश पर एसपी हरिंदर सिंह गिल की निगरानी में एसआई खुशबू शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। मुख्य आरोपी करणबीर सिंह तरनतारन के नानकसर मोहल्ले का रहने वाला है। वह डकैती के बाद से फरार चल रहा था। चार आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। 4 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में जुटी है। अन्य किसी की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सतनाम सिंह, कश्मीर सिंह उर्फ शिरू, परमजीत सिंह उर्फ सोनू और शमशेर सिंह उर्फ शेरा शामिल हैं। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एचडीएफसी बैंक डकैती के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कथूनंगल थाना पुलिस ने करणबीर सिंह उर्फ कन्नू और उसे शरण देने वाली महिला अनुराधा को पकड़ा है। पिछले साल 18 सितंबर को एचडीएफसी बैंक की मझविंड शाखा में हथियारबंद डकैती हुई थी। बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर 25 लाख 70 हजार 580 रुपए लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। डकैती के बाद फरार था आरोपी एसएसपी मनिंदर सिंह के निर्देश पर एसपी हरिंदर सिंह गिल की निगरानी में एसआई खुशबू शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। मुख्य आरोपी करणबीर सिंह तरनतारन के नानकसर मोहल्ले का रहने वाला है। वह डकैती के बाद से फरार चल रहा था। चार आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। 4 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में जुटी है। अन्य किसी की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सतनाम सिंह, कश्मीर सिंह उर्फ शिरू, परमजीत सिंह उर्फ सोनू और शमशेर सिंह उर्फ शेरा शामिल हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर