लुधियाना में प्रदर्शन कर रहे किसानों को खदेड़ा:कई किसान हिरासत में, सुबह-सुबह पुलिस की कार्रवाई; रिलायंस गैस प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन

लुधियाना में प्रदर्शन कर रहे किसानों को खदेड़ा:कई किसान हिरासत में, सुबह-सुबह पुलिस की कार्रवाई; रिलायंस गैस प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन

लुधियाना के बग्गा कलां में आज सुबह पुलिस ने दबिश दी। रिलायंस गैस प्लांट के बाहर किसानों के प्रदर्शन को खत्म कराया गया। सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने प्रदर्शन पर कार्रवाई की। पुलिस ने प्रदर्शन में मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कहां ले जाया गया है। किसानों ने निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट के गेट पर ताला लगा दिया था। ग्रामीण कई हफ्तों से इस फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। दिलबाग बोले- दोआबा के प्रधान इंद्रबीर को नजरबंद किया बातचीत करते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि आज सुबह जब पुलिस ने छापा मारा तो वह और किसान नेता हरनेक सिंह लाडिया किसी तरह भागने में कामयाब हो गए। लेकिन पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान इंद्रबीर सिंह कादियान को पकड़ लिया। उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई किसके आदेश पर की गई, इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह रहा है। कोई भी पुलिस कर्मी कुछ नहीं बोल रहा है। कई किसान नेताओं के घरों पर भी पुलिस टीमें तैनात हैं। इस मामले में आज किसान एकत्रित होकर अगले संघर्ष की रणनीति बनाएंगे। किसान पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। लुधियाना के बग्गा कलां में आज सुबह पुलिस ने दबिश दी। रिलायंस गैस प्लांट के बाहर किसानों के प्रदर्शन को खत्म कराया गया। सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने प्रदर्शन पर कार्रवाई की। पुलिस ने प्रदर्शन में मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कहां ले जाया गया है। किसानों ने निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट के गेट पर ताला लगा दिया था। ग्रामीण कई हफ्तों से इस फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है। दिलबाग बोले- दोआबा के प्रधान इंद्रबीर को नजरबंद किया बातचीत करते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि आज सुबह जब पुलिस ने छापा मारा तो वह और किसान नेता हरनेक सिंह लाडिया किसी तरह भागने में कामयाब हो गए। लेकिन पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान इंद्रबीर सिंह कादियान को पकड़ लिया। उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई किसके आदेश पर की गई, इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह रहा है। कोई भी पुलिस कर्मी कुछ नहीं बोल रहा है। कई किसान नेताओं के घरों पर भी पुलिस टीमें तैनात हैं। इस मामले में आज किसान एकत्रित होकर अगले संघर्ष की रणनीति बनाएंगे। किसान पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर