जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री विजय सिंगला पर दिल्ली चुनाव में आप के लिए प्रचार करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक परगट सिंह ने आरोप लगाया है कि सीएम भगवंत सिंह मान ने अपनी सरकार बनते ही मंत्री (विजय सिंगला) को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया था। विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- आज वही विजय सिंगला दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। परगट सिंह ने यह भी कहा- अगर आप भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा करते हैं तो अपनी विजिलेंस टीम की रिपोर्ट लेकर जाएं और उक्त रिपोर्ट को जनता के सामने रखें। जैसे विधायक ने आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े किए कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा- सीएम भगवंत मान जिस मंत्री को आपने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। वह आज दिल्ली में आप के लिए और उनके साथ चुनाव प्रचार कर रहा था। आपने उनकी रिकॉर्डिंग फोरेंसिक को भेज दी थी। विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- लेकिन आपके आदेश पर काम करने वाली विजिलेंस को आज उस रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट नहीं मिलने वाली है। विधायक परगट ने कहा- यदि आप भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा कर रहे हो, तो आपके नेताओं को विजय सिंगला पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सार्वजनिक करने का आदेश देना चाहिए। जिससे पता चल सके कि विजय सिंगला के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई और केस का क्या बना। सच सामने आ जाने दीजिए, जिससे पता चले कि क्या उक्त मंत्री सच में भ्रष्ट था कि ये सिर्फ लोगों को मूर्ख ही बनाया गया। जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री विजय सिंगला पर दिल्ली चुनाव में आप के लिए प्रचार करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक परगट सिंह ने आरोप लगाया है कि सीएम भगवंत सिंह मान ने अपनी सरकार बनते ही मंत्री (विजय सिंगला) को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया था। विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- आज वही विजय सिंगला दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। परगट सिंह ने यह भी कहा- अगर आप भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा करते हैं तो अपनी विजिलेंस टीम की रिपोर्ट लेकर जाएं और उक्त रिपोर्ट को जनता के सामने रखें। जैसे विधायक ने आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े किए कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा- सीएम भगवंत मान जिस मंत्री को आपने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। वह आज दिल्ली में आप के लिए और उनके साथ चुनाव प्रचार कर रहा था। आपने उनकी रिकॉर्डिंग फोरेंसिक को भेज दी थी। विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- लेकिन आपके आदेश पर काम करने वाली विजिलेंस को आज उस रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट नहीं मिलने वाली है। विधायक परगट ने कहा- यदि आप भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा कर रहे हो, तो आपके नेताओं को विजय सिंगला पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सार्वजनिक करने का आदेश देना चाहिए। जिससे पता चल सके कि विजय सिंगला के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई और केस का क्या बना। सच सामने आ जाने दीजिए, जिससे पता चले कि क्या उक्त मंत्री सच में भ्रष्ट था कि ये सिर्फ लोगों को मूर्ख ही बनाया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
होशियारपुर में दिल्ली के युवक की मौत:दोस्त के साथ लद्दाख से लौट रहा था वापस, ट्रक और कार की हुई भिड़ंत
होशियारपुर में दिल्ली के युवक की मौत:दोस्त के साथ लद्दाख से लौट रहा था वापस, ट्रक और कार की हुई भिड़ंत होशियारपुर के दसूहा रोड पर गांव कक्को के पास देर रात एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए दिल्ली निवासी घायल युवक मनोज के चाचा विजय कुमार ने बताया कि उनका भतीजा मनोज, अपने परिवार और अपने दोस्त सतीश के साथ लेह-लद्दाख से कार में सवार होकर दिल्ली लौट वापस रहे थे। मनोज का दोस्त सतीश कार चला रहा था। जब वह होशियारपुर के पास माउंट कार्मेल स्कूल कक्को के पास पहुंचे तो उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज के दोस्त सतीश की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लुधियाना में छत्त से गिरा युवक, मौत:फ़ोन सुनते समय पैर हुआ स्लिप,डाइंग फैक्ट्री में करता था काम
लुधियाना में छत्त से गिरा युवक, मौत:फ़ोन सुनते समय पैर हुआ स्लिप,डाइंग फैक्ट्री में करता था काम पंजाब के लुधियाना में छत्त गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। युवक को किसी पहचान वाले का फोन आ गया। अचानक छत्त से उसका पैर स्लिप कर गया और वह नीचे आ गिरा। घायल युवक को अस्पताल लाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम जानकारी मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर के साथ लगते इलाके बाबा दीप सिंह नगर में शनिवार की रात करीब 9 बजे उस समय हंगामा हो गया जब एक वेहड़े में रहता 22 वर्षीया युवक फोन सुनने के दौरान छत से नीचे गिर गया। आस-पड़ोस के कमरों में रहने वाले युवक उसे लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पहुंचने से पहले ही युवक ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। मृतक का नाम दीपक कुमार है। डाइंग फैक्ट्री में करता था काम अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा, मामले की सूचना थाना मोती नगर की पुलिस को दी।
मृतक दीपक के अस्पताल में पुहंचे रिश्तेदारों ने बताया कि दीपक एक डाइंग में काम करता था। वह बिहार के जिला पटना का रहने वाला था। शनिवार की रात करीब 9 बजे दीपक छत पर खड़ा होकर फोन सुन रहा था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया, जिसे अस्पताल में लाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। दीपक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
कपूरथला में जमीन को दो बार बेचने वाला गिरफ्तार:US भागने की फिराक में था, राजस्व रिकॉर्ड से सच्चाई पता चली
कपूरथला में जमीन को दो बार बेचने वाला गिरफ्तार:US भागने की फिराक में था, राजस्व रिकॉर्ड से सच्चाई पता चली कपूरथला पुलिस ने एक ही जमीन को दो बार बेचने के मामले में फरार चल रहे एक एनआरआई को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरिंदर सिंह सुन्नड़, जो जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर का निवासी है, कपूरथला के गांव सुखानी में स्थित एक ही जमीन को जाली दस्तावेजों के जरिए दो अलग-अलग पार्टियों को बेचने का आरोपी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह वड़ैच ने 2 दिसंबर 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि आरोपी ने पहले 19 जून 2023 को 37 कनाल 2 मरले जमीन आरबीआर रियल एस्टेट डेवेलपर को 39.90 लाख रुपए में बेची और फिर वही जमीन कुलदीप सिंह को बेच दी। एसपी-डी सरबजीत राय और डीएसपी दीपकरण सिंह के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। जैसे ही आरोपी को इसकी भनक लगी, वह अमेरिका भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दिल्ली एयरपोर्ट से धर दबोचा। राजस्व विभाग की जांच से पता चली सच्चाई
शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि जमीन पर पहले से काबिज हरदीप सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दी हैं। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड की जांच से यह धोखाधड़ी सामने आई, जिसमें एक ही जमीन को दो बार बेचने के सबूत मिले। फिर इसी जमीन को उसने एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने कुलदीप सिंह वड़ैच के बेटे चमकौर सिंह वड़ैच को 8 नवंबर 2024 को जमाबंदी साल 2022-23 की उक्त जमाबंदी में दर्शाए हुए खसरा नंबर की 24 कनाल 2-1/2 मरले जमीन 30.20 लाख और 26 कनाल 1-1/2 मरले जमीन 32.65 लाख रुपए में बेच दी, जिसका सारा इंतकाल राजस्व विभाग में दर्ज है, लेकिन सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने पहले बेची 37 कनाल 2 मरले जमीन का इंतकाल पहले दर्ज नहीं था, जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए उसने राजस्व विभाग के फर्जी दस्तावेज बनाकर पहले से बेची हुई। जमीन दूसरी जगह बेच कर धोखाधड़ी और जालसाजी की। धमकियां देने की बात सामने नहीं आई
एसएसपी को सौंपी जांच रिपोर्ट में डीएसपी ने बताया कि हरदीप सिंह की ओर से कब्जा करने और धमकियां देने की बात सामने नहीं आई है। डीएसपी की जांच के बाद थाना सदर की पुलिस ने 15 जनवरी को एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व फर्जी दस्तावेजों की BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। भारत आए हुए सुरिंदर सिंह सुन्नड़ को जब केस दर्ज होने का पता चला तो वह अमेरिका भागने लगा। SP-D सरबजीत राय व DSP सब-डिवीजन दीपकरण सिंह के अनुसार दो दिन पहले जिला पुलिस ने आरोपी सुरिंदर सिंह सुन्नड़ के अमेरिका भागने से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।