पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 24 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना सुबह 4 बजे की है। घर में लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी युवती ने घर से भाग जाने का यह कदम उठाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव अदियाना के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक राज मिस्त्री है। उनकी बेटी ने 12वीं पास की है। चार बच्चों में से एक लड़का और तीन लड़कियों में से यह सबसे छोटी है। सुबह जब परिजनों ने देखा कि लड़की अपनी चारपाई पर नहीं है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उसका कोई सुराग नहीं लगा। व्यक्ति ने बताया कि उनको पता चला है कि पड़ोस का एक युवक भी अपने घर से गायब है। परिजनों के अनुसार, वह युवक अक्सर उनकी बेटी से फोन पर बातें करता था। इस घटना के बाद परिजनों ने मतलौडा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। व्यक्ति ने बताया कि बेटी की शादी तय कर दी गई थी और घर में इसके लिए तैयारी चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 24 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना सुबह 4 बजे की है। घर में लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी युवती ने घर से भाग जाने का यह कदम उठाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव अदियाना के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक राज मिस्त्री है। उनकी बेटी ने 12वीं पास की है। चार बच्चों में से एक लड़का और तीन लड़कियों में से यह सबसे छोटी है। सुबह जब परिजनों ने देखा कि लड़की अपनी चारपाई पर नहीं है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उसका कोई सुराग नहीं लगा। व्यक्ति ने बताया कि उनको पता चला है कि पड़ोस का एक युवक भी अपने घर से गायब है। परिजनों के अनुसार, वह युवक अक्सर उनकी बेटी से फोन पर बातें करता था। इस घटना के बाद परिजनों ने मतलौडा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। व्यक्ति ने बताया कि बेटी की शादी तय कर दी गई थी और घर में इसके लिए तैयारी चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
दादरी में तालाब में मिला युवक का शव:10 दिन से लापता; राहगीरों को तैरता दिखा; 2 दिन पहले मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी
दादरी में तालाब में मिला युवक का शव:10 दिन से लापता; राहगीरों को तैरता दिखा; 2 दिन पहले मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी चरखी दादरी में तालाब में युवक का शव मिला। जो बीते 10 दिन से लापता था। पास से गुजर रहे लोगों ने शव को तैरता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया है। मामला बुधवार शाम शहर स्थित श्यामसर तालाब का है। मृतक की पहचान शहर के वार्ड 9 निवासी विपिन के रूप में हुई है। तालाब में शव होने की सूचना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद सीटी थाना पुलिस टीम व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। 14 जनवरी से था लापता
मृतक विपिन बीते 14 जनवरी से लापता था। इस संबंध में उसकी मां तारा देवी ने पुलिस को शिकायत देकर उसके बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने इस संबंध में बीते 20 जनवरी को धारा 127 (6) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था। बुधवार शाम को तालाब में उसका शव मिला है। मृतक अविवाहित था। सिविल अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
वीरवार को सिटी थाना पुलिस ने चरखी दादरी सिविल अस्पताल में विपिन के शव का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि मृतक की मां तारा देवी के बयान दर्ज कर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है और कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे
पोस्टमार्टम करवाने चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक विपिन के चचेरे भाई राहुल ने बताया कि तब उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया तो देखा कि शरीर पर चोट के निशान थे और खून भी निकल रहा था। उसने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
दिल्ली की लड़की से लव जिहाद मामला:हिंदू बनकर युवक ने फंसाया, गर्भवती हुई, शादी के लिए कहने पर हत्या, डेढ़ साल पहले संपर्क
दिल्ली की लड़की से लव जिहाद मामला:हिंदू बनकर युवक ने फंसाया, गर्भवती हुई, शादी के लिए कहने पर हत्या, डेढ़ साल पहले संपर्क दिल्ली की युवती से लव जिहाद का मामले सामने आया है। आरोपी मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया। वहीं जब युवती ने गर्भवती होने के बाद शादी के लिए कहा तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसका शव रोहतक के गांव मदीना के खेतों में मिला। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया है। जहां पर डाक्टरों के बोर्ड द्वारा मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी करीब 20 वर्षीय सोनी के रूप में हुई है। जिसे करीब एक डेढ़ साल से सलीम ने अपना नाम संजू बताकर प्रेम जाल में फंसाया। इसी बीच लड़की गर्भवती भी हो गई। लड़की के गर्भवती होने के कारण उससे शादी करने का दवाब बना रही थी। जबकि संजू उर्फ सलीम, शादी से इनकार कर दिया था। रास्ते से हटाने के लिए रची हत्या की साजिश
सलीम ने सोनी को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली। 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सोनी को घुमाने के बहाने घर से बुलाया और अपने दो और साथी पंकज और ऋतिक के साथ कार में लेकर चल पड़ा। इसी बीच सलीम ने सोनी का गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, ऋतिक सोनीपत जिले के गांव कथुरा का रहने वाला और गांव मदीना का भांजा है। सोनी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए ऋतिक उन्हें गांव मदीना के सुनसान खेतो में ले आया और तीनों ने खेत में गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया और वापस नांगलोई आ गए। फोन पर बातचीत के दौरान हुआ संदेह
मृतका के भाई मनीष ने बताया कि उसने फोन कर संजू उर्फ सलीम से सोनी के घर नहीं आने की बात पूछी और कब तक आएगी तो उसने बहाना बनाया कि उसके साथ नहीं है। वह कहीं जंगल में फोन के दौरान वे गड्ढे की खोदने की बात कर रहे थे। दो दिन तक सोनी घर नहीं आई तो पुलिस में उसके प्रेमी के पास जाने की शिकायत दी। दिल्ली पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में लिया तो उसने कबूल किया कि सोनी की गला दबा कर हत्या कर दी और उसका शव मदीना के खेतों में गाड़ हुआ है। नाम बदलकर फंसाया
मनीष ने बताया कि पहले हमें नहीं पता था कि लड़का मुस्लिम है। वह करीब डेढ़ साल से उसके साथ संपर्क में थी। इसी बीच वह गर्भवती हो गई और अब करीब सात माह की गर्भवती थी। इसके बाद युवती ने शादी की बात कही, लेकिन आरोपी इनकार कर रहा था। शादी का झांसा देकर उसे फंसाया है। उसने बताया कि आरोपी ने अपना नाम संजू बताया था। जब आरोपी के परिवार वालों से संपर्क किया तो पता चला कि आरोपी हिंदू नहीं मुस्लिम है और उसका असली नाम सलीम है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं
लड़की के पिता शंकर ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। कई साल से वह नांगलोई (दिल्ली) में रहता है। उसके तीन बच्चे (दो बेटी व एक बेटा) है और वह चारे की दुकान चलाता है। दोनों बेटियों में सोनी बड़ी थी। उसने कहा कि लड़की के बारे में उसे कुछ ज्यादा पता नहीं था। अगर उसे पता होता तो यह नहीं होने देता। उन्हें नहीं पता था कि लड़का हिंदू नहीं है।
घरौंडा में सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप:ग्रामीण बोले- पंचायती जमीन पर कब्जा और पेड़ बेचे; DC ने जांच के आदेश दिए
घरौंडा में सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप:ग्रामीण बोले- पंचायती जमीन पर कब्जा और पेड़ बेचे; DC ने जांच के आदेश दिए हरियाणा में करनाल जिले के घरौंडा कस्बे के अंतर्गत आने वाले झिंवरेहड़ी गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच पर पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा, पेड़ों की अवैध कटाई और पंचायत फंड का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शहरी विकास एवं निकाय मंत्री को ग्रामीणों ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में पूरे मामले की शिकायत करते हुए विजिलेंस जांच की मांग की थी। जिस पर मंत्री ने संज्ञान लिया और DC को जांच के आदेश दे दिए। DC ने DDPO को पूरे मामले की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश दिए हैं। शीशम के पेड़ों को काटकर बेचा झिंवरेहड़ी गांव के सलिंद्र कुमार व नंबरदार धर्मपाल ने शिकायत में आरोप लगाया है कि झिवरेहड़ी गांव की 7 हैक्टेयर खाली पड़ी पंचायत भूमि पर 2020-2021 में वन विभाग द्वारा 7700 शीशम के पेड़ लगाए गए थे। यह पेड़ 3 साल बाद पंचायत को सौंपे जाने थे, लेकिन सरपंच सुषमा देवी और उनके ससुर राजबीर ने मिलीभगत कर बिना वन विभाग की अनुमति के हजारों हरे-भरे पेड़ों को कटवाकर बेच दिया। इस मामले की शिकायत करनाल DC और सीएम विंडो को की गई थी। वन विभाग द्वारा की गई जांच में पेड़ों के अवशेष पाए गए और फोटोग्राफ्स भी लिए गए। वन विभाग ने इस शिकायत को सही पाया और BDPO को कार्रवाई के लिए लिखा गया, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। कब्जा कर मोबाइल टावर लगवाया उन्होंने कहा कि सरपंच ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा 15 अगस्त 2021 को स्टेडियम में लगाए गए 160 पौधों को मिट्टी डलवाने की एवज में नष्ट कर दिया। यही नहीं, सरपंच ने पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा कर वहां मोबाइल टावर लगवाया और पंचायत फंड का दुरुपयोग करके चारदीवारी और गली बनाई। इसके अलावा, पूर्व सरपंच ने पंचायत की जमीन में रास्ता बनाया था, जिसे मौजूदा सरपंच ने रंजिश के चलते उखाड़ दिया और ईंटों को खुर्दबुर्द कर दिया। शिकायत में गांव के जोहड़ का पानी निकालने और मंदिर के पास वाले जोहड़ को मनरेगा के बजाए जेसीबी से खुदवाने के भी आरोप हैं। गांव में एक ही व्यक्ति तीन पोस्ट पर कार्यरत है और पंचायत के कार्यों में उसके परिवार के सदस्यों की दिहाड़ी चढ़ाई जाती है। DDPO कृष्ण लाल ने बताया कि आज में बाहर हूं। रिकॉर्ड चेक करके ही बताया जा सकता है कि झिंवरेहड़ी की कोई शिकायत कार्यालय में पहुंची है या नहीं। शिकायत के अनुसार जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।