धर्मशाला के पूर्व BJP विधायक विशाल नेहरिया शनिवार को स्वाती कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। गद्दी पारंपरिक रीति रिवाज से सादगी पूर्वक शादी समारोह संपन्न हुआ। इसमें परिवार के सदस्य और करीबी मित्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और रिश्तेदारों के लिए कांगड़ी धाम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। BJP के कई विधायक और पूर्व मंत्री भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। विशाल नेहरिया की यह दूसरी शादी है। इससे पहले, उन्होंने 26 अप्रैल 2021 को HAS अधिकारी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशिन शर्मा से प्रेम विवाह किया था।मगर कुछ महीनों बाद ओशिन ने विशाल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इस विवाद के चलते, 2022 के विधानसभा चुनाव में विशाल नेहरिया को टिकट नहीं मिल पाया। अब, विशाल नेहरिया ने एक नई शुरुआत करते हुए स्वाती कपूर से विवाह किया है। उनकी पत्नी स्वाति कपूर एडवोकेट है। स्वाति नरघोटा की रहने वाली हैं और गद्दी समुदाय से संबंध रखती हैं। 2019 उप चुनाव में जीत कर बने थे विधायक राजनीतिक करियर की बात करें तो विशाल ने 2019 में धर्मशाला से उपचुनाव जीता। 2019 में बीजेपी ने तब के मंत्री किशन कपूर को लोकसभा चुनाव में उतारा था और वह चुनाव जीत गए थे। इसके बाद उप चुनाव हुआ और विशाल नेहरिया चुनाव जीत गए। इसके बाद ओशिन ने विशाल पर गंभीर आरोप लगाए। इस प्रकरण ने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। तब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। धर्मशाला के पूर्व BJP विधायक विशाल नेहरिया शनिवार को स्वाती कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। गद्दी पारंपरिक रीति रिवाज से सादगी पूर्वक शादी समारोह संपन्न हुआ। इसमें परिवार के सदस्य और करीबी मित्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और रिश्तेदारों के लिए कांगड़ी धाम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। BJP के कई विधायक और पूर्व मंत्री भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। विशाल नेहरिया की यह दूसरी शादी है। इससे पहले, उन्होंने 26 अप्रैल 2021 को HAS अधिकारी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशिन शर्मा से प्रेम विवाह किया था।मगर कुछ महीनों बाद ओशिन ने विशाल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इस विवाद के चलते, 2022 के विधानसभा चुनाव में विशाल नेहरिया को टिकट नहीं मिल पाया। अब, विशाल नेहरिया ने एक नई शुरुआत करते हुए स्वाती कपूर से विवाह किया है। उनकी पत्नी स्वाति कपूर एडवोकेट है। स्वाति नरघोटा की रहने वाली हैं और गद्दी समुदाय से संबंध रखती हैं। 2019 उप चुनाव में जीत कर बने थे विधायक राजनीतिक करियर की बात करें तो विशाल ने 2019 में धर्मशाला से उपचुनाव जीता। 2019 में बीजेपी ने तब के मंत्री किशन कपूर को लोकसभा चुनाव में उतारा था और वह चुनाव जीत गए थे। इसके बाद उप चुनाव हुआ और विशाल नेहरिया चुनाव जीत गए। इसके बाद ओशिन ने विशाल पर गंभीर आरोप लगाए। इस प्रकरण ने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। तब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
मंडी में भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस:1965 में हुए भारत-पाक युद्ध का 59वां साल, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
मंडी में भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस:1965 में हुए भारत-पाक युद्ध का 59वां साल, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि हिमाचल प्रदेश के मंडी में 1965 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध का 59वां विजय दिवस मनाया गया। मंडी के शहीद स्मारक में भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी ने काफी हर्षोल्लास के साथ विजय दिवस का सेलिब्रेशन किया। इस दौरान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को शहिद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीसी मंडी रोहित राठौर व एडीएम मंडी डॉक्टर मदन कुमार भी उपस्थित रहे। युद्ध में पाकिस्तान के 475 टैंक हुए थे तबाह भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी के जिला महासचिव कैप्टन हेतराम शर्मा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच 6 सितंबर से 22 सितंबर 1965 तक युद्ध हुआ था। जिसमें भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान का 1840 वर्ग मीटर का इलाका अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में पाकिस्तान के 475 टैंक व भारत के मात्र 80 टैंक तबाह हुए थे और यूएनओ के दबाव में 23 सितंबर 1965 को युद्ध विराम हुआ। पाकिस्तान के 5988 सैनिक मारे गए इस युद्ध में पाकिस्तान के 5988 सैनिक मारे गए थे। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में जिला मंडी के 28 वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिन्हें आज श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। हेतराम ने कहा कि मंडी में बने शहीद स्मारक के दूसरे चरण का कार्य भी अब जल्द ही शुरू हो जाएगा और इस स्मारक में पूर्व युद्ध में शहीदों के नाम भी अंकित किए जाएंगे।
हिमाचल में निर्दलीय पूर्व विधायकों को टिकट देगी भाजपा:शिमला में कोर ग्रुप की बैठक जारी, पार्टी हाईकमान लेगा अंतिम फैसला
हिमाचल में निर्दलीय पूर्व विधायकों को टिकट देगी भाजपा:शिमला में कोर ग्रुप की बैठक जारी, पार्टी हाईकमान लेगा अंतिम फैसला हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शिमला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के टिकटों को लेकर चर्चा चल रही है। कोर कमेटी में चर्चा के बाद तीनों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों सीटों पर निर्दलीय और पूर्व विधायकों को टिकट देने का प्रस्ताव कोर कमेटी में पारित कर हाईकमान को भेजा जाएगा, क्योंकि भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के समय ही नालागढ़ से निर्दलीय और पूर्व विधायक केएल ठाकुर, हमीरपुर से आशीष शर्मा और देहरा से होशियार सिंह को टिकट देने का आश्वासन दिया है। इन तीनों निर्दलीय विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट दिया था, जबकि सुक्खू सरकार के 15 महीने के कार्यकाल के दौरान ये विधायक कांग्रेस के एसोसिएट MLA के तौर पर काम करते रहे। राज्यसभा चुनाव में इन्होंने कांग्रेस के छह बागी विधायकों के साथ दिया और राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को वोट के बाद निर्दलीय विधायक भी एक महीने तक प्रदेश से बाहर रहे। 23 मार्च को बीजेपी जॉइन की 22 मार्च को इन्होंने हिमाचल विधानसभा पहुंचकर अपने पदों से इस्तीफा दिया और 23 मार्च को इन्होंने दिल्ली में बीजेपी जॉइन की। बीते तीन जून को स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने इनका इस्तीफा स्वीकार किया। बीते 9 जून को केंद्रीय चुनाव आयोग ने तीनों सीटों पर उप चुनाव का ऐलान कर दिया। कोर कमेटी में ये नेता मौजूद भाजपा कोर कमेटी मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, महामंत्री बिहारी लाल, त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल मौजूद है। 10 जुलाई को होगा उप चुनाव हिमाचल प्रदेश में आगामी 10 जुलाई को नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है। इसके लिए परसो से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। लिहाजा पार्टी को अगले दो चार दिन के भीतर टिकट तय करने होंगे।
हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी:मणिमहेश में पत्थर गिरने से श्रद्धालु की मौत, 2 घायल, शिमला में कई जगह लैंडस्लाइड
हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी:मणिमहेश में पत्थर गिरने से श्रद्धालु की मौत, 2 घायल, शिमला में कई जगह लैंडस्लाइड हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे तक ज्यादातर स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम (IMD) विभाग ने आज के लिए 8 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को दी गई है। इसे देखते हुए पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और निचले इलाकों में जल भराव की समस्या आ सकता है। वहीं चंबा के भरमौर में बीती शाम को पहाड़ी से पत्थर गिरने से पंजाब के एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बैजनाथ के दंपती चोटिल हुए। IMD के अनुसार, अगले कल किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। 30 अगस्त से एक सितंबर के बीच मानसून फिर से कमजोर पड़ेगा। 2 सितंबर को दोबारा से मानसून सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। खासकर शिमला में बीती शाम को तेज बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई है। बारिश के कारण शिमला के टॉलैंड, न्यू शिमला सेक्टर-3, विकासनगर और लिफ्ट के पास भूस्खलन हुआ। कई जगह पेड़ भी गिरे है। लैंडस्लाइड के कारण विकासनगर में टीसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग दफ्तर) का भवन भी खतरे की जद में आ गया है। न्यू शिमला के डंगा (सेफ्टी वॉल) गिरने से डंगे का अगला हिस्सा कभी भी गिर सकता है। मानसून सीजन में 23% कम बादल बरसे प्रदेश में पूरे मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 27 अगस्त तक प्रदेश में 591.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 453.4 मिलीमीटर बादल बरसे है। प्रदेश में शिमला को छोड़कर एक भी जिला ऐसा नहीं जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई हो। शिमला में अब तक 531 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि में 500.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। प्रदेश में मानसून सीजन में सामान्य से कितनी कम व ज्यादा बारिश हुई