धर्मशाला के पूर्व BJP विधायक विशाल नेहरिया शनिवार को स्वाती कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। गद्दी पारंपरिक रीति रिवाज से सादगी पूर्वक शादी समारोह संपन्न हुआ। इसमें परिवार के सदस्य और करीबी मित्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और रिश्तेदारों के लिए कांगड़ी धाम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। BJP के कई विधायक और पूर्व मंत्री भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। विशाल नेहरिया की यह दूसरी शादी है। इससे पहले, उन्होंने 26 अप्रैल 2021 को HAS अधिकारी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशिन शर्मा से प्रेम विवाह किया था।मगर कुछ महीनों बाद ओशिन ने विशाल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इस विवाद के चलते, 2022 के विधानसभा चुनाव में विशाल नेहरिया को टिकट नहीं मिल पाया। अब, विशाल नेहरिया ने एक नई शुरुआत करते हुए स्वाती कपूर से विवाह किया है। उनकी पत्नी स्वाति कपूर एडवोकेट है। स्वाति नरघोटा की रहने वाली हैं और गद्दी समुदाय से संबंध रखती हैं। 2019 उप चुनाव में जीत कर बने थे विधायक राजनीतिक करियर की बात करें तो विशाल ने 2019 में धर्मशाला से उपचुनाव जीता। 2019 में बीजेपी ने तब के मंत्री किशन कपूर को लोकसभा चुनाव में उतारा था और वह चुनाव जीत गए थे। इसके बाद उप चुनाव हुआ और विशाल नेहरिया चुनाव जीत गए। इसके बाद ओशिन ने विशाल पर गंभीर आरोप लगाए। इस प्रकरण ने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। तब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। धर्मशाला के पूर्व BJP विधायक विशाल नेहरिया शनिवार को स्वाती कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। गद्दी पारंपरिक रीति रिवाज से सादगी पूर्वक शादी समारोह संपन्न हुआ। इसमें परिवार के सदस्य और करीबी मित्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और रिश्तेदारों के लिए कांगड़ी धाम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। BJP के कई विधायक और पूर्व मंत्री भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। विशाल नेहरिया की यह दूसरी शादी है। इससे पहले, उन्होंने 26 अप्रैल 2021 को HAS अधिकारी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशिन शर्मा से प्रेम विवाह किया था।मगर कुछ महीनों बाद ओशिन ने विशाल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इस विवाद के चलते, 2022 के विधानसभा चुनाव में विशाल नेहरिया को टिकट नहीं मिल पाया। अब, विशाल नेहरिया ने एक नई शुरुआत करते हुए स्वाती कपूर से विवाह किया है। उनकी पत्नी स्वाति कपूर एडवोकेट है। स्वाति नरघोटा की रहने वाली हैं और गद्दी समुदाय से संबंध रखती हैं। 2019 उप चुनाव में जीत कर बने थे विधायक राजनीतिक करियर की बात करें तो विशाल ने 2019 में धर्मशाला से उपचुनाव जीता। 2019 में बीजेपी ने तब के मंत्री किशन कपूर को लोकसभा चुनाव में उतारा था और वह चुनाव जीत गए थे। इसके बाद उप चुनाव हुआ और विशाल नेहरिया चुनाव जीत गए। इसके बाद ओशिन ने विशाल पर गंभीर आरोप लगाए। इस प्रकरण ने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। तब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे:धुंध का येलो अलर्ट; गगल में चार उड़ाने नहीं उतरी, 15 को फिर बर्फबारी
लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे:धुंध का येलो अलर्ट; गगल में चार उड़ाने नहीं उतरी, 15 को फिर बर्फबारी हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्र बारालाचा और रोहतांग में बीती रात को कुछ देर के लिए बर्फ के फाहे गिरे। मगर बर्फ की सफेद चादर नहीं बिछ पाई। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। इससे 42 दिनों का लंबा ड्राइ स्पेल नहीं टूट पाया। प्रदेश में इससे सूखे जैसे हालात बने हुए है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज भी सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने बिलासपुर और मंडी जिला में घनी धुंध छाने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में 16 नवंबर तक धुंध लोगों को परेशान करेगी। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर जाएगी। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं धुंध के कारण कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर बीते कल चार उड़ाने नहीं उतर पाई और उन्हें रद्द करना पड़ा। 3 दिन साफ रहेगा मौसम IMD के अनुसार, अगले 3 दिन तक मौसम साफ बना रहेगा। 15 नवंबर को वेस्टर्न-डिस्टरबेंस फिर एक्टिव होगा। इससे चंबा और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर फिर से बर्फबारी के आसार है। मगर अन्य 10 जिलों में मौसम साफ बना रहेगा। 42 दिन से नहीं बरसी पानी की बूंद प्रदेश में बरसात के बाद यानी पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 98 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच 31.8 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस बार 0.7 मिलीमीटर बादल बरसे है। चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और कुल्लू जिला में तो 42 दिन से पानी की एक बूंद नहीं बरसी। अन्य 6 जिलों में भी बूंदाबांदी हुई है। पर्यटन कारोबार और किसानों पर सूखे की मार सूखे के कारण राज्य के पर्यटन कारोबारी भी चिंतित है। किसानों पर भी सूखे की मार पड़ रही है। प्रदेश में इस बार गेंहू की बुवाई का उचित समय बीत चुका है। मगर अब तक 10 फीसदी जमीन पर ही किसान गेंहू की बुवाई कर पाया है।
हिमाचल में झमाझम बारिश, प्री-मानसून की एंट्री अभी नहीं:केवल पूर्व दिशा में आंशिक प्रभाव; पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज फिर बरसेंगे बादल
हिमाचल में झमाझम बारिश, प्री-मानसून की एंट्री अभी नहीं:केवल पूर्व दिशा में आंशिक प्रभाव; पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज फिर बरसेंगे बादल हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बुधवार दोपहर बाद से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो रही है। प्रदेशवासियों ने इससे भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आई है। आज भी सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो वीरवार को भी प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर आंधी तूफान भी चल सकता है। कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 21 जून को भी प्रदेश के अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकता है। 22, 23 और 24 जून को केवल अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। अन्य स्थानों पर मौसम साफ होगा। अभी प्री-मानसून की दस्तक नहीं : डॉ. पाल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है। अभी प्री-मानसून नहीं आया है। उन्होंने बताया कि केवल पूर्व दिशा में प्री-मानसून का आंशिक प्रभाव नजर आ रहा है। हिमाचल में लगभग 25 दिन तक हीटवेव चली। प्रदेश में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। पिछले सालों के दौरान आठ से 10 दिन जरूर गर्मी का असर रहता था। मगर 25 दिन तक पहले कभी हीटवेव महसूस नहीं की गई। आलम यह रहा कि शिमला जिला जहां गर्मी से बचने से लिए लोग पहुंचते है, वहां भी हीटवेव चली। ऐसे में ताजा बारिश के बाद प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली है। मणिमहेश की चोटियों पर बर्फ के बर्फबारी प्रदेश में बुधवार शाम शिमला, धर्मशाला, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और मंडी में बादल झमाझम बारिश हुई है। सोलन और ऊना के गगरेट व चिंतपूर्णी में भी हल्की बौछारों से तापमान में कमी आई। चंबा में भरमौर और मणिमहेश की चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग में फाहे गिरे। शिमला में तीन घंटे से अधिक समय तक बारिश होती रही। मंडी जिला के जोगेंद्रनगर शहर में तेज बारिश के बाद जलभराव से पानी कुछ दुकानों में भर गया। शहर में कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। राजा का तालाब में तूफान के कारण दो पेड़ जड़ से उखड़कर गाड़ी और रेहड़ी फड़ी पर गिए गए, जिससे नुकसान हुआ है। बारिश से पहले इन शहरों में अधिकतम पारा 40 डिग्री पार रहा
हिमाचल में कार एक्सीडेंट में 3 की मौत:पति, पत्नी और भाई की गई जान, 2 घायल; आधी रात को हुई दुर्घटना
हिमाचल में कार एक्सीडेंट में 3 की मौत:पति, पत्नी और भाई की गई जान, 2 घायल; आधी रात को हुई दुर्घटना हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र भरमौर में रविवार देर रात भरमौर-भरमाणी सड़क पर सावनपुर के पास एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। एक घायल का सिविल अस्पताल भरमौर में उपचार चल रहा है, जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस हादसे में 2 भाई और एक की पत्नी की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान विजय कुमार पुत्र धर्म सिंह, तृप्ता देवी पत्नी विजय कुमार और कमलेश कुमार पुत्र धर्म सिंह गांव संचूई भरमौर के रूप में हुई है। हादसे में नंदिनी देवी पुत्री विजय कुमार घायल हुई हैं। नंदिनी का नागरिक अस्पताल भरमौर में उपचार चल रहा है। कार में सवार एक अन्य शिवकुमार पुत्र मानसिंह की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। रात 12.30 बजे हादसा पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब करीब 12:30 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात तक शव को खाई से निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों का भरमौर में आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।