भिवानी के तोशाम क्षेत्र में मनरेगा के तहत चल रहे काम के दौरान 20 फीट ऊंचे टिब्बे से अचानक मिट्टी गिर गई। वहां खाना खा रही तीन महिला मजदूर इस मिट्टी के तले दब गईं। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव खरकड़ी सोहान में खेतों के रास्ते का समतलीकरण करने काम चल रहा है। इसमें मनरेगा के तहत मजूदर शनिवार को काम कर रहे थे। दोपहर के समय मजदूर खाना खाने के लिए एक जगह बैठे थे। इसी दौरान वहां खाना खा रहे मजदूरों पर 20 फीट ऊंचे टिब्बे से अचानक मिट्टी गिर गई। इसमें मिट्टी के तले दबने से 63 वर्षीय निब्बो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। अर्चना और किताबो देवी घायल हो गईं। मजदूरों ने बताया कि निब्बो देवी अपने देवर और देवरानी के लिए खाना लेकर आई थी और वहीं बैठकर सभी साथ में खाना खा रहे थे। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और तीनों महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला। तुरंत ही इनको नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। किताबो देवी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अर्चना का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। निब्बो के पति दलबीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नियमित रूप से मनरेगा के तहत काम करती थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। भिवानी के तोशाम क्षेत्र में मनरेगा के तहत चल रहे काम के दौरान 20 फीट ऊंचे टिब्बे से अचानक मिट्टी गिर गई। वहां खाना खा रही तीन महिला मजदूर इस मिट्टी के तले दब गईं। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव खरकड़ी सोहान में खेतों के रास्ते का समतलीकरण करने काम चल रहा है। इसमें मनरेगा के तहत मजूदर शनिवार को काम कर रहे थे। दोपहर के समय मजदूर खाना खाने के लिए एक जगह बैठे थे। इसी दौरान वहां खाना खा रहे मजदूरों पर 20 फीट ऊंचे टिब्बे से अचानक मिट्टी गिर गई। इसमें मिट्टी के तले दबने से 63 वर्षीय निब्बो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। अर्चना और किताबो देवी घायल हो गईं। मजदूरों ने बताया कि निब्बो देवी अपने देवर और देवरानी के लिए खाना लेकर आई थी और वहीं बैठकर सभी साथ में खाना खा रहे थे। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और तीनों महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला। तुरंत ही इनको नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। किताबो देवी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अर्चना का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। निब्बो के पति दलबीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नियमित रूप से मनरेगा के तहत काम करती थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
नूंह में जंगल में गोकशी कर रहे तस्करों पर रेड:93 किलोग्राम गोमांस, 5 जिंदा गोवंश, छुरी और बाइक बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे
नूंह में जंगल में गोकशी कर रहे तस्करों पर रेड:93 किलोग्राम गोमांस, 5 जिंदा गोवंश, छुरी और बाइक बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे हरियाणा के नूंह के जंगलों में गोकशी कर रहे गौ तस्करों पर पुलिस ने छापेमारी कर 93 किलोग्राम ताजा गोमांस बरामद किया। रात का समय होने के कारण, आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने तीन नामजद गौ तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव औथा की है। गोमांस को पॉलिथीन में पैक कर रहे थे आरोपी
थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि पिनगवां थाना की एक टीम शाह चोखा बस स्टैंड पर मौजूद थी। उसी समय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि इकबाल, साहिल और जाकिर तीनों मिलकर गोकशी करते है। आरोपी गोमांस के छोटे–छोटे टुकड़े कर पॉलिथीन में भरकर बाइक से गांवों में सप्लाई करते हैं। आरोपी गांव से थोड़ी दूरी पर जंगल में गोकशी कर रहे हैं। आरोपियों ने कुछ गोवंश को काट दिया है और कुछ गोवंश जिंदा है। रात के समय टॉर्च की रोशनी में कर रहे थे गोकशी
पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो आरोपी टॉर्च की रोशनी जलाकर गोकशी करते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस आरोपियों की तरफ गई तो आरोपी इधर-उधर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का काफी पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे में खेतों में खड़ी फसल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से अलग-अलग ड्रामों में भरा हुआ 93 किलोग्राम गोमांस, 2 गोवंश की खाल, 5 जिंदा गोवंश, 5 छुरी, एक बाइक, 2 कुल्हाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लकड़ी गुटका सहित गोकशी में प्रयोग अन्य सामान बरामद हुआ है। बाइक पर खुर्जी लगाकर तैयार थे तस्कर
पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक पर खुर्जी लगाकर गोमांस को सप्लाई करने के लिए तैयार थे। इसके साथ ही अगर पुलिस थोड़ी देर और मौके पर नहीं पहुंची होती तो आरोपी जिंदा गोवंश को भी काट देते। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा में बाबरिया की सूची पर घमासान:कांग्रेस सांसद ने प्रभारी को नसीहत दी, कहा- 4 लिस्ट बनाने के बजाय संगठन बनाएं
हरियाणा में बाबरिया की सूची पर घमासान:कांग्रेस सांसद ने प्रभारी को नसीहत दी, कहा- 4 लिस्ट बनाने के बजाय संगठन बनाएं हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की बनाई सूची पर कांग्रेस में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अंबाला के सांसद वरूण चौधरी ने निकाय चुनाव को लेकर जारी 4 सूचियों पर सवाल उठाए हैं। सांसद ने अपनी ही पार्टी के प्रभारी को नसीहत दे डाली है। वरूण चौधरी ने प्रदेश प्रभारी को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस को विधायक दल का नेता चुनने की तरफ ध्यान देना चाहिए। 28 जनवरी को जो कांग्रेस की 4 सूची जारी हुई है उसकी स्थान पर संगठन बनाने की ज्यादा जरूरत थी। हरियाणा में कांग्रेस का ब्लॉक लेवल तक संगठन बनाया जाना चाहिए। सांसद ने कहा कि इसके अलावा जो सूची जारी की गई है उनमें उन लोगों के नाम भी शामिल हैं जो ग्राउंड स्तर पर एक्टिव नहीं है और कुछ नेता तो कांग्रेस उम्मीदवार के सामने ही चुनाव लड़ चुके हैं। बता दें कि कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर एक दिन पहले ही जिला प्रभारी, कनवीनर, नॉर्थ जोन और साउथ जोन मेंबरों की सूची की थी। सांसद वरूण चौधरी की ओर से लिखा गया पत्र… पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी को हरा सांसद बने थे वरूण
वरूण चौधरी हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 49 हजार 36 वोटों से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रतन लाल कटारिया की पत्नी कटारिया को शिकस्त दी थी। इस चुनाव में वरुण चौधरी को कुल 6 लाख 63 हजार 657 वोट मिले, वहीं कटारिया को 6 लाख 14 हजार 621 वोट मिले। पेशे से वकील वरुण चौधरी वकालत के साथ लंबे समय से कांग्रेस के साथ राजनीति भी करते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पहली बार साल 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनावों मुलाना सीट से टिकट दिया था। विधायक कह चुके- संगठन न होना खतरनाक
हरियाणा में कांग्रेस का 10 साल से संगठन नहीं बना। इस दौरान 2 अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके। मौजूदा अध्यक्ष चौधरी उदयभान को पौने 3 साल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद उनसे पूछा गया तो उन्होंने प्रभारी दीपक बाबरिया पर ही ठीकरा फोड़ दिया। थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा था कि संगठन न होना कांग्रेस के लिए खतरनाक है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी इसका नुकसान हुआ। अब पार्टी निकाय चुनाव में ऐसा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।
फतेहाबाद में धमकी देकर LIC एजेंट से ठगी:रेप केस में फंसाने को लेकर हड़पे 6 लाख, पंजाब की रहने वाली है आरोपी
फतेहाबाद में धमकी देकर LIC एजेंट से ठगी:रेप केस में फंसाने को लेकर हड़पे 6 लाख, पंजाब की रहने वाली है आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद शहर की एक कालोनी निवासी एलआईसी एजेंट को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर महिला ने करीब 6 लाख रुपए ठग लिए। एलआईसी एजेंट महिला के डर से गूगल पे के जरिए रुपए ट्रांसफर करता रहा। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी महिला फिरोजपुर के जांडवाला निवासी रेनु बाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने दी झूठे केस में फंसाने की धमकी मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह एलआईसी में करीब 13 साल से एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। बीमा करने को लेकर लोग उसे घर पर बुला लेते है। आरोप है कि अक्टूबर 2022 में उसके पास फोन आया और उसने खुद का नाम नीरू बताया। इस दौरान उससे काम के बारे में और नाम पूछा। महिला ने दो दिन बाद फिर फोन किया और बोली कि मैं तेरे गांव में सबको जानती हूं और गांव में बदनामी कर दूंगी। बदनामी से बचना चाहते है तो जो कहूंगी वो करना पड़ेगा और महिला ने रुपए की डिमांड की। आरोप है कि झूठा रेप का केस दर्ज करवाने का दबाव बनाकर गूगल पे के माध्यम से 6 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद उसने परेशान होकर अपने पिता को जानकारी दी। अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि फिरोजपुर जिले के जांडवाला निवासी लड़की का नाम नीरू नहीं बल्कि रेनु बाला है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।