लुधियाना में लोगों ने दबोचे स्नेचर,VIDEO:मोबाइल छीन कर भाग रहे थे बदमाश,छितर परेड कर जनता ने खंभे से बांधा

लुधियाना में लोगों ने दबोचे स्नेचर,VIDEO:मोबाइल छीन कर भाग रहे थे बदमाश,छितर परेड कर जनता ने खंभे से बांधा

लुधियाना में देर शाम कुछ लोगों ने स्नेचिंग की वारदातें करने वाले दो बदमाशों काबू कर लिया। लुटेरे एक महिला का मोबाइल झपट कर भाग रहे थे। लुटेरों ने लोगों पर हमले की कोशिश की लेकिन लोगों ने उन्हें काबू कर लिया। झपटमारों की पिटाई कर उन्हें खंभे से लोगों ने बांध दिया। फोन सुन रही किशोरी का झपटा मोबाइल जानकारी मुताबिक न्यू चंद्र नगर में एक किशोरी फोन सुन रही अपने घर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे मोबाइल झपट लिया। लेकिन किशोरी ने बदमाशों के साथ झड़प की। शोर-शराबा मचने के कारण लोग इक्कट्ठे हो गए। कुछ दूरी पर लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को काबू कर लिया। लोगों ने दोनों झपटमारों की छितर परेड की। लुटेरों को लोगों ने रस्सी के साथ खंभे से बांध पुलिस को सूचित किया। दोनों लुटेरों ने कहा कि वह नूरपुर बेट के रहने वाले है। आज घंटा घर खरीददारी करने आए थे। लेकिन वह घूमते-घूमते चंद्र नगर की तरफ आ गए। उन्होंने किशोरी के हाथ में फोन देखा तो झपटमारी कर ली। इस केस में पुलिस ने दोनों स्नैचरों को काबू किया है। पुलिस चौकी जगतपुरी मामले की जांच कर रही है। लुधियाना में देर शाम कुछ लोगों ने स्नेचिंग की वारदातें करने वाले दो बदमाशों काबू कर लिया। लुटेरे एक महिला का मोबाइल झपट कर भाग रहे थे। लुटेरों ने लोगों पर हमले की कोशिश की लेकिन लोगों ने उन्हें काबू कर लिया। झपटमारों की पिटाई कर उन्हें खंभे से लोगों ने बांध दिया। फोन सुन रही किशोरी का झपटा मोबाइल जानकारी मुताबिक न्यू चंद्र नगर में एक किशोरी फोन सुन रही अपने घर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे मोबाइल झपट लिया। लेकिन किशोरी ने बदमाशों के साथ झड़प की। शोर-शराबा मचने के कारण लोग इक्कट्ठे हो गए। कुछ दूरी पर लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को काबू कर लिया। लोगों ने दोनों झपटमारों की छितर परेड की। लुटेरों को लोगों ने रस्सी के साथ खंभे से बांध पुलिस को सूचित किया। दोनों लुटेरों ने कहा कि वह नूरपुर बेट के रहने वाले है। आज घंटा घर खरीददारी करने आए थे। लेकिन वह घूमते-घूमते चंद्र नगर की तरफ आ गए। उन्होंने किशोरी के हाथ में फोन देखा तो झपटमारी कर ली। इस केस में पुलिस ने दोनों स्नैचरों को काबू किया है। पुलिस चौकी जगतपुरी मामले की जांच कर रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर