हरियाणा के हांसी में एक विधवा महिला के घर पर रात में की गई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। हिसार चुंगी के पास स्थित आर्य नगर कालोनी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़िता मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने 10 वर्षीय पोते के साथ रहती हैं। उनके बेटे मंजीत पत्नी के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं और पति का 2021 में निधन हो चुका है। आरोपी कुलदीप, जो पुठ्ठी मंगलखां गांव का रहने वाला है, अक्सर उनसे पैसों की मांग करता था। पिछले डेढ़ महीने से उन्होंने उससे संपर्क करना बंद कर दिया था। घटना की रात करीब 11:55 बजे दो गोलियां चलीं, जिससे डरकर मुन्नी देवी और उनका पोता घर के अंदर ही दुबके रहे। सुबह जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो जंगले पर गोलियों के निशान और दो खाली कारतूस मिले। सूचना मिलते ही हांसी शहर पुलिस, सीआईए और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और मुन्नी देवी की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, लेकिन आरोपी के पैसों की मांग से परेशान थीं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के बयान पर एक नामजद आरोपित कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के हांसी में एक विधवा महिला के घर पर रात में की गई फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। हिसार चुंगी के पास स्थित आर्य नगर कालोनी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़िता मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने 10 वर्षीय पोते के साथ रहती हैं। उनके बेटे मंजीत पत्नी के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं और पति का 2021 में निधन हो चुका है। आरोपी कुलदीप, जो पुठ्ठी मंगलखां गांव का रहने वाला है, अक्सर उनसे पैसों की मांग करता था। पिछले डेढ़ महीने से उन्होंने उससे संपर्क करना बंद कर दिया था। घटना की रात करीब 11:55 बजे दो गोलियां चलीं, जिससे डरकर मुन्नी देवी और उनका पोता घर के अंदर ही दुबके रहे। सुबह जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो जंगले पर गोलियों के निशान और दो खाली कारतूस मिले। सूचना मिलते ही हांसी शहर पुलिस, सीआईए और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और मुन्नी देवी की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, लेकिन आरोपी के पैसों की मांग से परेशान थीं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के बयान पर एक नामजद आरोपित कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
जींद में पूर्व सांसद का अभय चौटाला पर वार:बृजेंद्र सिंह बोले- खुद का ब्योंत न हो तो दूसरों पर उंगली न उठाएं
जींद में पूर्व सांसद का अभय चौटाला पर वार:बृजेंद्र सिंह बोले- खुद का ब्योंत न हो तो दूसरों पर उंगली न उठाएं हरियाणा के कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस आज बहुत अच्छी स्थिति में है। विधानसभा चुनाव तक सब मिलकर चलते हुए इसको आगे बढ़ाए। कांग्रेस में जो घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों से चल रहा है, वो नहीं होना चाहिए। वे जींद कार्यकर्ता सम्मेलन में कुमारी सैलजा को छोड़ कर जींद से संबंध रखने वाले सभी सांसदों को फोटो लगाये जाने के सवाल पर बोल रहे थे। कांग्रेस द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर अभय सिंह चौटाला के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अभय सिंह की कुरूक्षेत्र लोकसभा चुनाव में 78 हजार के आस-पास मत आए थे। जब आदमी का खुद का ब्योंत न हो तो उनको इस प्रकार की बयानबाजी से बचना चाहिए। हिसार एयरपोर्ट के बार-बार हो रहे उद्घाटन पर बोलते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि ये एयरपोर्ट है, बस अड्डा नहीं, जहां चारदीवारी बनाकर बसों के खड़ा होने के लिए जगह बनाई हो। इसके बाद बसें आई और बस अड्डा शुरू हो गया। एयरपोर्ट शुरू होने की लंबी प्रक्रिया है और उसमें समय लगता है। वर्ष 2019 में यहां से जहाज उड़ाया गया था, जिसमें वह भी बैठकर गया था। यहां पर एक आफिस बना दिया गया था। जजपा विधायक देवेंद्र बबली द्वारा दुष्यंत चौटाला को नकारा नेता बताए जाने पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जो नेता अपनी पार्टी को एक फीसदी वोट तक नहीं दिला सका हो उसे और क्या संज्ञा दी जा सकती है। उप मुख्यमंत्री रहने के बाद भी ये हालात है कि आप एक फीसदी वोट अपनी पार्टी को पूरे प्रदेश में नहीं दिलवा सकते। विधानसभा चुनावों में क्या कांग्रेस मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी के सवाल पर जवाब देते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कभी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की प्रथा नहीं रही। सिर्फ उस स्थिति में होता है जब सीटिंग सीएम हो और दोबारा चुनाव हो रहा हो। कांग्रेस कभी भी सीएम चेहरा घोषित नहीं करती और उसके फायदे भी है। सीएम बनाने का पहला फैसला लोगों का फिर जो विधायक चुन कर आए उनका फिर हाई कमान का होता है।
सिरसा में कारोबारी के अकाउंट से साढ़े 6 लाख निकाले:बैंक से आयी थी कंफर्मेशन कॉल; जवाब नहीं दिया, फिर भी रुपए निकले
सिरसा में कारोबारी के अकाउंट से साढ़े 6 लाख निकाले:बैंक से आयी थी कंफर्मेशन कॉल; जवाब नहीं दिया, फिर भी रुपए निकले हरियाणा के सिरसा में साइबर ठग ने शहर के एक कारोबारी के बैंक अकाउंट से 6 लाख 49 हजार रुपए उड़ा लिए। साइबर थाना सिरसा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार सिरसा शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नवीन कुमार मोंगा पेशे से कारोबारी है। नवीन कुमार का कहना है कि उसका जनता भवन रोड पर स्थित इक्विटास बैंक में अकाउंट है। ये अकाउंट उसके मोबाइल नंबर से अटैच है। नवीन का कहना है कि 22 जून को शाम 4 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी,जो कि बैंक की तरफ से 5 लाख रुपए की कंफर्मेशन के लिए आई थी। नवीन का कहना है कि उसने कोई प्रति उत्तर नहीं दिया और न ही इन्फॉर्मेशन दी। इसके बावजूद उसके अकाउंट से 5 लाख रुपए कट गए। इसके तुरंत बाद अकाउंट से 50 हजार व कुछ देर में 99 हजार रुपए उसके अकाउंट से कट गए। नवीन का कहना है कि किसी अज्ञात शख्स ने बिना मंजूरी के उसके खाते से 6 लाख 49 हजार रुपए निकालकर धोखाधड़ी की है। पुलिस के जांच अधिकारी सुभाष चंद का कहना है कि नवीन कुमार के बयान पर अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
हरियाणा के 7 जिलों में आज धुंध रहेगी:इनमें गुरुग्राम–पानीपत भी शामिल, हिसार–भिवानी समेत 7 जिलों में शीतलहर चलेगी
हरियाणा के 7 जिलों में आज धुंध रहेगी:इनमें गुरुग्राम–पानीपत भी शामिल, हिसार–भिवानी समेत 7 जिलों में शीतलहर चलेगी हरियाणा के 7 जिलों में आज सुबह धुंध रहेगी। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं। कैथल में धुंध के साथ पाला भी गिरेगा। वहीं 7 जिलों में शीतलहर चलेगी। इनमें करनाल, कुरूक्षेत्र, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी शामिल हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक और चरखी दादरी के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। बुधवार को हिसार, करनाल और सिरसा सबसे ठंडे रहे
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक चला गया है। दूसरे नंबर पर करनाल और सिरसा हैं, जिनका न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। इसके अलावा पानीपत का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, रोहतक का 6.6 डिग्री और गुरुग्राम का 6.7 डिग्री रहा। रोहतक के दिन सबसे ठंडे
बुधवार को प्रदेश में रोहतक का दिन सबसे ठंडा रहा। जहां का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। दूसरे नंबर पर गुरुग्राम रहा, जिसका अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। पानीपत में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ के नारनौल में 21.8 डिग्री तापमान रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम
IMD चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार हरियाणा में आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 20 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसकी वजह से पूर्वी हवाएं चलेंगी, कोहरा छा सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। बढ़ती ठंड सरसों के लिए खतरा
HAU के बावल के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी, गेहूं की फसल का अंकुरण उतना ही अच्छा होगा। हालांकि सरसों के लिए पाला खतरा बन सकता है। ऐसे में किसानों को सरसों में हल्की सिंचाई करनी चाहिए।