लुधियाना| श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस, नई दिल्ली की नई कार्यकारिणी में लुधियाना के दो धर्मनिष्ठ सुश्रावकों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। राजन जैन केपी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जबकि अरुण जैन गुग्गू को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। इस नियुक्ति से जैन समाज में हर्ष की लहर है। कांफ्रेंस के नवनियुक्त प्रधान अतुल जैन द्वारा घोषित इस कार्यकारिणी में राजन जैन केपी, जो पहले राष्ट्रीय संगठन मंत्री थे, को उच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अरुण जैन गुग्गू, जो पंजाब जोन-2 के प्रधान रह चुके हैं, अब राष्ट्रीय मंत्री के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। इस घोषणा की जानकारी ट्रस्ट बोर्ड सदस्य संजीव हीरालाल जैन ने दी। जैन समाज के वरिष्ठजनों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और इसे लुधियाना के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। लुधियाना| श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस, नई दिल्ली की नई कार्यकारिणी में लुधियाना के दो धर्मनिष्ठ सुश्रावकों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। राजन जैन केपी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जबकि अरुण जैन गुग्गू को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। इस नियुक्ति से जैन समाज में हर्ष की लहर है। कांफ्रेंस के नवनियुक्त प्रधान अतुल जैन द्वारा घोषित इस कार्यकारिणी में राजन जैन केपी, जो पहले राष्ट्रीय संगठन मंत्री थे, को उच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अरुण जैन गुग्गू, जो पंजाब जोन-2 के प्रधान रह चुके हैं, अब राष्ट्रीय मंत्री के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। इस घोषणा की जानकारी ट्रस्ट बोर्ड सदस्य संजीव हीरालाल जैन ने दी। जैन समाज के वरिष्ठजनों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और इसे लुधियाना के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब बाल आयोग बच्चों पर हमले की मांगी रिपोर्ट:कुत्तों द्वारा हमले के मामलों का लिया संज्ञान, दो विभागों को कार्रवाई के आदेश
पंजाब बाल आयोग बच्चों पर हमले की मांगी रिपोर्ट:कुत्तों द्वारा हमले के मामलों का लिया संज्ञान, दो विभागों को कार्रवाई के आदेश पंजाब में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों के काटने की बढ़ती घटनाओं के मामले का पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिवों को आदेश दिए हैं कि राज्य के सभी शहरों में आवारा कुत्तों की गिनती करवाकर जल्द से जल्द उनकी स्टरलाइजेशन करवाई जाए। कई जगह आ चुके हैं मामले पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने बताया कि, मीडिया के माध्यम से आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों पर हो रहे हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। आयोग ने बच्चों के साथ हो रही इन घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है और इस मामले में स्वतः संज्ञान (सुओ-मोटो) लिया है। लुधियाना के निकट स्थित हसनपुर गांव में एक सप्ताह के भीतर दो बच्चों को आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। इसके अलावा, पंजाब के विभिन्न स्थानों जैसे मोहाली, जीरकपुर, अमृतसर, माछीवाड़ा साहिब और नाभा में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो कि गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे करनी होगी कार्रवाई चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विकास विभाग द्वारा 10 मार्च 2023 को जारी एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स 2023 के तहत आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। इससे न केवल कुत्तों की संख्या में कमी आएगी, बल्कि बच्चों पर कुत्तों के हमलों की घटनाओं को भी रोका जा सकेगा
संगरूर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप, एक साल पहले हुई थी शादी
संगरूर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप, एक साल पहले हुई थी शादी संगरूर में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान बसंत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक बसंत सिंह के पिता प्यारा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी रामपुरा रोड ने बताया कि उसके 28 वर्षीय बेटे बसंत सिंह की शादी करीब एक साल पहले खुशप्रीत कौर उर्फ खुशी पुत्री लखवीर सिंह उर्फ लक्खा निवासी अगेता थाना सदर नाभा से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसकी पत्नी, सास और बिचौलिया कथित रूप से परेशान कर रहे थे। इनसे तंग आकर उसके बेटे ने कल शाम घर में अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला किया दर्ज पुलिस ने प्यारा सिंह के बयान के आधार पर मृतक की पत्नी खुशप्रीत कौर उर्फ खुशी, सास जीत कौर पत्नी लखवीर सिंह उर्फ लक्खा तथा बिचौलिए करमजीत सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी घनौर राजपुता, थाना दिड़बा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पटियाला में कांग्रेस और AAP ने घोषित किए उम्मीदवार:नगर निगम चुनाव के नामांकन आज आखिर दिन, हरपाल जुनेजा भी चुनावी मैदान में
पटियाला में कांग्रेस और AAP ने घोषित किए उम्मीदवार:नगर निगम चुनाव के नामांकन आज आखिर दिन, हरपाल जुनेजा भी चुनावी मैदान में पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम व निकाय चुनाव के लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 60 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे है तो AAP ने 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की। AAP की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ च चुके हरपाल जुनेजा, पूर्व डिप्टी मेयर हरेंद्र कोहली, जिला प्रधान तेजिंदर मेहता, कुंदन गोगिया और जसबीर गांधी को टिकट दी गई है। हैरानी की बात यह है कि पटियाला व्यापार मंडल के प्रधान और वरिष्ठ नेता राकेश गुप्ता की टिकट काट दी गई है। नामांकन का आज आखिरी दिन है। हालांकि पटियाला में चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। बीजेपी ने घनौर के एसएचओ के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत दी है। बीजेपी का आरोप है कि वह उनके उम्मीदवारों को धमका रहे हैं। AAP की लिस्ट कांग्रेस की लिस्ट