भास्कर न्यूज | जालंधर थाना-6 की पुलिस ने पंजाब रोडवेज के इंस्पेक्टर, ड्राइवर और कंडक्टर को 55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि रोडेवेज-2 का इंस्पेक्टर कीरत सिंह, कंडक्टर दीपक शर्मा और ड्राइवर अजीत सिंह आसपास लोगों को हेरोइन सप्लाई करते थे। इनमें कीरत सिंह हेरोइन लेकर आता था और आगे दीपक शर्मा को सप्लाई करने के लिए देता था। आरोपी दीपक शर्मा डीपो-2 के अंदर पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके साथ ड्राइवर अजीत सिंह विभाग से डिसमिस किया हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट ने ज्यूडिशियल में भेज दिया है। भास्कर न्यूज | जालंधर थाना-6 की पुलिस ने पंजाब रोडवेज के इंस्पेक्टर, ड्राइवर और कंडक्टर को 55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि रोडेवेज-2 का इंस्पेक्टर कीरत सिंह, कंडक्टर दीपक शर्मा और ड्राइवर अजीत सिंह आसपास लोगों को हेरोइन सप्लाई करते थे। इनमें कीरत सिंह हेरोइन लेकर आता था और आगे दीपक शर्मा को सप्लाई करने के लिए देता था। आरोपी दीपक शर्मा डीपो-2 के अंदर पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके साथ ड्राइवर अजीत सिंह विभाग से डिसमिस किया हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट ने ज्यूडिशियल में भेज दिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लुधियाना में राजा वडिंग का पंजाब-केंद्र सरकार पर हमला:बोले- मेयर के लिए दबाव डाल रहे अफसर, मनमोहन सिंह को मिले उनका हक
लुधियाना में राजा वडिंग का पंजाब-केंद्र सरकार पर हमला:बोले- मेयर के लिए दबाव डाल रहे अफसर, मनमोहन सिंह को मिले उनका हक नगर निगम चुनाव के बाद मंगलवार को लुधियाना पहुंचे सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग नगर निगम का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के पार्षदों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह ने इस देश को काफी कुछ दिया है, लेकिन अफसोस केंद्र सरकार उनका सम्मान नहीं कर सकी। अगर उनका अंतिम संस्कार राजघाट में होता तो बेहतर होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि डा. मनमोहन सिंह को उनका बनता मान सम्मान देने के लिए जल्द ही यागदार बनाई जाए। सांसद राजा वडिंग ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से भी अपील की है कि वह भी पूर्व पीएम डा.मनमोहन सिंह की यादगार बनाए, क्योंकि देश के साथ-साथ पंजाब को भी मनमोहन सिह ने बहुत कुछ दिया और वह पंजाब से भी अपना वास्ता रखते थे, इसलिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। कहा कि, अगर पंजाब सरकार ने उनकी यादगार नहीं बनाई तो हम अपनी सरकार आने पर सबसे पहले पंजाब में डा. मनमोहन सिंह की यादगार बनाएंगे और उन्हें बनता मान सम्मान देंगे। मेयर बनाने के लिए अफसरों पर दबाव डाल रही सरकार : राजा वडिंग राजा वडिंग ने मेयर के मामले में कहा कि AAP सरकार मेयर बनाने के लिए अफसरों पर दबाव डाल रही है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर कांग्रेस के विजयी रहे पार्षदों पर दबाव डाल रहे हैं ताकि AAP का मेयर बनाया जा सके, लेकिन उनका ये सपना कभी सच नहीं होगा। केंद्र व पंजाब सरकार बातचीत कर डल्लेवाल की भूख हड़ताल करवाएं खत्म राजा वडिंग ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार किसानों से बातचीत कर उनकी मांगें माननी चाहिए और जल्द ही किसान नेता डल्लेवाल की भूख हड़ताल खत्म करवानी चाहिए, क्योंकि उनकी हालत काफी खराब हो रही है और अगर उन्हें कुछ हुआ तो पंजाब का माहौल खराब होगा। निगम चुनाव में जीते पार्षदों को किया सम्मान सांसद राजा वडिंग ने लुधियाना में नगर निगम चुनाव में जीते कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षदों का सम्मान किया और बधाई दी। जो चुनाव हार गए उन्हें भी राजा वडिंग ने भविष्य में कड़ी मेहनत करने की बात कही और उनकी भी पीठ थपथपाई।
कपूरथला में चोर को खंभे से बांधा:चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा, तीन दिन में की दो घरों में चोरी
कपूरथला में चोर को खंभे से बांधा:चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा, तीन दिन में की दो घरों में चोरी कपूरथला के मोहल्ला प्रीत नगर के एक घर में दीवार फांदकर घुसे चोर को स्थानीय लोगों ने काबू कर लिया है। इस दौरान चोर ने कबूल किया कि दो दिन पहले भी उसने पड़ोसी के घर से हजारों रुपए की टूटियां व अन्य सामान चोरी किया था। घटना की सूचना के बाद मोके पर पहुंची PCR टीम के ASI कुलदीप सिंह ने चोर को काबू कर के सिटी थाना पुलिस के सपुर्द कर दिया है। मुहल्ला प्रीत नगर में एक बंद पड़े घर में चोरी करने के लिए एक चोर दीवार फांद कर घुस गया। तभी एक पड़ोसी ने देखा तो उसने दूसरे लोगों को भी एकत्र कर लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उक्त चोर को चोरी के सामान सहित काबू कर लिया। लेकिन एक बार तो चोर लोगों के हाथ से छूट भाग गया। जिसे मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर फिर पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया। सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे ASI कुलदीप सिंह को सौंप दिया। बता दें कि, उक्त चोर ने दो दिन पहले साथ वाले घर में हज़ारों रूपये की चोरी की थी। लॉक लगाकर ड्यूटी पर गया था मकान मालिक मुहल्ला प्रीत नगर निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि वह रोडवेज में ड्यूटी करता है। 24 अक्टूबर की सुबह वह घर को लॉक लगाकर ड्यूटी पर गया था। लेकिन जब शाम को जब घर आकर देखा तो घर के बाथरूम, रसोई तथा अन्य जगहों पर लगी टोंटी और अन्य कीमती सामान किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया था। इसके बाद सभी मोहल्ला वासियों ने चोर पर निगाह रखने की बात कही। आज सुबह पड़ोस के घर में घुसे चोर को रेंज हाथों काबू कर लिया। घटना की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे ASI कुलदीप सिंह ने चोर को कब्जे में लेकर सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है और शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह के बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पंजाब के डीसी कार्यालय कर्मचारियों की नहीं होगी हड़ताल:मंत्री मुंडियां से मुलाकात के बाद बनी सहमति, 3 दिन कार्य बहिष्कार का था ऐलान
पंजाब के डीसी कार्यालय कर्मचारियों की नहीं होगी हड़ताल:मंत्री मुंडियां से मुलाकात के बाद बनी सहमति, 3 दिन कार्य बहिष्कार का था ऐलान पंजाब के डीसी ऑफिस कर्मचारियों द्वारा दी गई हड़ताल की कॉल को वापस ले लिया गया है। जालंधर सहित कई जिलों में कल यानी बुधवार से तीन दिन के लिए सभी काम प्रभावित रहने थे। मगर सोमवार को रात पंजाब सरकार के राजस्व और आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के साथ कर्मचारियों की मुलाकात हो गई। जिसके बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द सभी मांगो को पूरा किया जाएगा। कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा था कि सरकार हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। यही कारण है कि डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन पंजाब के सभी राज्य और जिला नेताओं के साथ विचार के बाद हड़ताल बुलाने का ऐलान किया गया है। संगठन ने 15 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। अध्यक्ष ने कहा था कि संघर्ष के बाद भी अगर सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो संगठन संघर्ष को और तेज कर 18 जनवरी को अगली कार्रवाई की घोषणा करेगा। इन मांगो को लेकर होनी थी हड़ताल कर्मचारियों द्वारा सरकार से मांग की जा रही थी कि डीसी कार्यालयों में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति के अवसर बहुत कम हैं। नौकरी में आने के बाद वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत होने में लगभग 27-28 वर्ष का समय लगता है। इसलिए वरिष्ठ सहायकों के लिए पदोन्नति कोटा बढ़ाकर 100% किया जाना चाहिए। एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 राजस्व एवं अभिलेख का पद वरिष्ठ सहायक से क्रमोन्नत किया गया है। इसलिए एसडीएम संबंधित नियमों में संशोधन कर सकते हैं या पत्र जारी कर सकते हैं। कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2, राजस्व एवं अभिलेख को वरिष्ठ सहायक से ही पदोन्नत किया जाए। डीसी कार्यालय, एसडीएम जहां भी कार्यालयों, तहसील और उप-तहसील कार्यालयों में पद सृजित नहीं हुए हैं, वहां पद सृजित किए जाएं। डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालयों, तहसील और उप-तहसील कार्यालयों के कर्मचारियों को 5 प्रतिशत प्रशासनिक भत्ता दिया जाए। वहीं, कई अन्य ऐसी मांगे हैं, जिन्हें वह सरकार से पूरा करवाना चाहते हैं।