भास्कर न्यूज | जालंधर थाना-6 की पुलिस ने पंजाब रोडवेज के इंस्पेक्टर, ड्राइवर और कंडक्टर को 55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि रोडेवेज-2 का इंस्पेक्टर कीरत सिंह, कंडक्टर दीपक शर्मा और ड्राइवर अजीत सिंह आसपास लोगों को हेरोइन सप्लाई करते थे। इनमें कीरत सिंह हेरोइन लेकर आता था और आगे दीपक शर्मा को सप्लाई करने के लिए देता था। आरोपी दीपक शर्मा डीपो-2 के अंदर पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके साथ ड्राइवर अजीत सिंह विभाग से डिसमिस किया हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट ने ज्यूडिशियल में भेज दिया है। भास्कर न्यूज | जालंधर थाना-6 की पुलिस ने पंजाब रोडवेज के इंस्पेक्टर, ड्राइवर और कंडक्टर को 55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि रोडेवेज-2 का इंस्पेक्टर कीरत सिंह, कंडक्टर दीपक शर्मा और ड्राइवर अजीत सिंह आसपास लोगों को हेरोइन सप्लाई करते थे। इनमें कीरत सिंह हेरोइन लेकर आता था और आगे दीपक शर्मा को सप्लाई करने के लिए देता था। आरोपी दीपक शर्मा डीपो-2 के अंदर पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके साथ ड्राइवर अजीत सिंह विभाग से डिसमिस किया हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट ने ज्यूडिशियल में भेज दिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

किसान संघर्ष खत्म करने को लेकर आज लेंगे फैसला:चंडीगढ़ के सेक्टर -34 में चल रहा है मोर्चा, सीएम से हो चुकी है मीटिंग
किसान संघर्ष खत्म करने को लेकर आज लेंगे फैसला:चंडीगढ़ के सेक्टर -34 में चल रहा है मोर्चा, सीएम से हो चुकी है मीटिंग चंडीगढ़ में कृषि पॉलिसी समेत आठ मुद्दों को लेकर संघर्ष पर चल रहे किसानों का मोर्चा आगे चलेगा या हटेगा। इस पर आज (शुक्रवार) को किसानों द्वारा फैसला लिया जाना है। किसानों की एक अहम मीटिंग सेक्टर-34 में सुबह 11 बजे होगी। इसमें किसानों द्वारा अपनी आगे की रणनीति की जाएगी। इससे पहले किसानों की वीरवार को सीएम भगवंत मान और अधिकारियों से तीन घंटे तक मीटिंग हुई। इसमें प्रत्येक मुद्दे पर मंथन हुआ था। लेकिन किसानों ने मोर्चे को हटाने के लिए कोई फैसला नहीं लिया था। उनका कहना था कि वह शुक्रवार को मीटिंग कर आगे का फैसला लेंगे। इन मुद्दों पर बनी थी सहमति सीएम से मीटिंग में तय हुआ कि खेती पॉलिसी का जो ड्राफ्ट तैयार हुआ है, उसे किसानों व सभी विभागों के साथ शेयर किया जाएगा। फिर किसानों व अन्य मेंबरों से मीटिंग की जाएगी। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा। किसानों के कर्ज से जुड़े मामले में कोआपरेटिव बैंक में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (OTS) लेकर आएंगे। किसानों पर जो केस गत समय में दर्ज हुए हैं, उन्हें वापस लेने पर चर्चा हुई है। हालांकि कई केसों में चालान तक पेश किए जा चुके हैं। ऐसे में एडवोकेट जनरल पंजाब से राय लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा भूमिगत जल को बचाने और और खेत के आखिरी किनारे तक नहरी पानी पहुंचाने पर मंथन हुआ। 15 साल बाद चंडीगढ़ में किसानों का मोर्चा पंजाब के यह किसान भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां ) और खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले जुटे हैं। मानसून सेशन शुरू होने से पहले किसान चंडीगढ़ पहुंच गए थे। करीब पंद्रह साल के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने की मंजूरी दे दी थी। किसानों ने सेक्टर-34 के दशहरा ग्राउंड में मोर्चा लगाया था। फिर किसानों की मांग थी वह सेशन के दौरान विधानसभा तक मार्च निकालेंगे। लेकिन बाद में चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें मटका चौक तक मार्च के रूप में जाने दिया था। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने मटका चौक पर पहुंचकर किसानों से मांग पत्र लिया था। साथ ही किसानों को विश्वास दिलाया था कि वह उनके वकील बनकर सीएम के समक्ष इस मामले को उठाएंगे।

जालंधर में सीवरेज बोर्ड को नोटिस:10 साल पुरानी सीवर लाइन से निकल रहे ईंट-पत्थर, मेयर विनीत धीर ने अधिकारियों को तलब किया
जालंधर में सीवरेज बोर्ड को नोटिस:10 साल पुरानी सीवर लाइन से निकल रहे ईंट-पत्थर, मेयर विनीत धीर ने अधिकारियों को तलब किया पंजाब के जालंधर में नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को नोटिस जारी कर तलब किया है। मिली जानकारी के अनुसार विनीत धीर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कपूरथला रोड पर 10 साल पहले बिछाई गई सीवर पाइपलाइन से शटरिंग, दीवारों के ईंटें और पत्थर निकलने लगे। नगर निगम मेयर विनीत धीर ने कहा- अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले 10 वर्षों से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। पिछले कई वर्षों से बस्ती बावा खेल, राज नगर और आसपास के इलाकों के निवासियों को सीवरेज व्यवस्था की मरम्मत के लिए कई बार प्रदर्शन करना पड़ा है। धीर ने कहा- लापरवाही करने वालों को जवाब देना होगा मेयर विनीत धीर ने कहा- सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया गया है और उन्हें इस लापरवाही के लिए जवाब देना होगा। आपको बता दें कि कपूरथला रोड पर 2014 से 2016 के बीच नई सीवर लाइन बिछाई गई थी। कई सालों से सीवर ब्लॉकेज की समस्या को देखते हुए जब सीवर लाइन की सफाई की गई तो सफाई के दौरान तख्त, पत्थर, ईंटें और पत्थर निकल आए। जिससे सीवरेज ब्लॉक हो गया। पिछले सात सालों में सीवर लाइन ब्लॉक होने की वजह से कई कॉलोनियों और बस्तियों में सड़कों पर सीवेज जमा रहा और बारिश के दौरान यह सीवेज लोगों के घरों में भी घुस गया।

लुधियाना में धमकी से परेशान दंपती ने किया सुसाइड:दोनों नहर में कूदे, वीडियो वायरल की धमकी, केस वापस लेने का दबाव
लुधियाना में धमकी से परेशान दंपती ने किया सुसाइड:दोनों नहर में कूदे, वीडियो वायरल की धमकी, केस वापस लेने का दबाव पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में एक दंपती ने सरहिंद नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला नेहा रानी (36) का शव बरामद कर लिया गया है। उनके पति जसवंत सिंह की तलाश जारी है। घटना 17 फरवरी की है। दोनों दोपहर में इटियोस कार में घर से निकले। शाम को नहर में कूद गए। जसवंत की कार एक पेट्रोल पंप के पास से मिली। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति और उसके भतीजे कर रहे थे परेशान जसवंत के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति और उसके दो भतीजे लंबे समय से दंपती को परेशान कर रहे थे। वे आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। मृतक के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव के एक परिवार से विवाद चल रहा था। आरोपी कोर्ट केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी माछीवाड़ा साहिब के एसएचओ हरविंदर सिंह के अनुसार जांच में पता चला है कि नेहा रानी के हेडों बेट के एक युवक से पहले संबंध थे। इसी से जुड़ा वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गोताखोरों की मदद से जसवंत सिंह की तलाश जारी है।