सिरसा के नेता दिल्ली विस चुनाव में जुटे:सांसद और पूर्व सांसद लगा रहे अपनी-अपनी पार्टी के लिए जोर

सिरसा के नेता दिल्ली विस चुनाव में जुटे:सांसद और पूर्व सांसद लगा रहे अपनी-अपनी पार्टी के लिए जोर

हरियाणा के सिरसा जिले के प्रमुख नेताओं की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी अपनी पार्टी के लिए जोर आजमाइश की जा रही है। कांग्रेस के लिए जहां मौजूदा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा व पूर्व सांसद अशोक तंवर जोर लगा रहे हैं, वहीं भाजपा की ओर से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल प्रचार अभियान में जुटी हुई है। कुमारी शैलजा ने अब तक छतरपुर विधानसभा सीट, ग्रेटर नोएडा सीट, कालकाजी सीट पर चुनाव प्रचार किया है। पूर्व सांसद अशोक तंवर दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ, भाजपा प्रत्याशियों के लिए पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल देवली विधानसभा सीट, आरके पुरम विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। चुनावी प्रबंधन भी संभाल रही दुग्गल पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की बड़े नेताओं की रैलियां करवाने में भी ड्यूटी लगी हुई है। इसलिए वह प्रचार के साथ साथ चुनाव प्रबंधन में भी भूमिका निभा रही हैं। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आएगा। सिरसा के मनजिंदर सिंह भी लड़ रहे दिल्ली में चुनाव
भाजपा की ओर से राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बनाए गए मनजिंदर सिंह मूल रूप से सिरसा के रहने वाले हैं। उनका गांव बाजेकां हैं, जहां नेशनल हाईवे पर उनका फार्म हाउस भी बना हुआ है। वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर भी काम कर रहे हैं। 100 से ज्यादा कार्यकर्ता गए प्रचार में पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं की भी दिल्ली चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।उस सूची में सिरसा के भी कार्यकर्ताओं का नाम शामिल था। सिरसा के 100 से भी अधिक कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव में अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। पिछले दिनों ही कांग्रेस में आए थे तंवर अशोक तंवर सिरसा के पूर्व सांसद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वह पहले कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस, फिर भाजपा और अब फिर से कांग्रेस में आ चुके हैं। वह हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा छोड़कर राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हरियाणा के सिरसा जिले के प्रमुख नेताओं की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी अपनी पार्टी के लिए जोर आजमाइश की जा रही है। कांग्रेस के लिए जहां मौजूदा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा व पूर्व सांसद अशोक तंवर जोर लगा रहे हैं, वहीं भाजपा की ओर से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल प्रचार अभियान में जुटी हुई है। कुमारी शैलजा ने अब तक छतरपुर विधानसभा सीट, ग्रेटर नोएडा सीट, कालकाजी सीट पर चुनाव प्रचार किया है। पूर्व सांसद अशोक तंवर दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ, भाजपा प्रत्याशियों के लिए पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल देवली विधानसभा सीट, आरके पुरम विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। चुनावी प्रबंधन भी संभाल रही दुग्गल पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की बड़े नेताओं की रैलियां करवाने में भी ड्यूटी लगी हुई है। इसलिए वह प्रचार के साथ साथ चुनाव प्रबंधन में भी भूमिका निभा रही हैं। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आएगा। सिरसा के मनजिंदर सिंह भी लड़ रहे दिल्ली में चुनाव
भाजपा की ओर से राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बनाए गए मनजिंदर सिंह मूल रूप से सिरसा के रहने वाले हैं। उनका गांव बाजेकां हैं, जहां नेशनल हाईवे पर उनका फार्म हाउस भी बना हुआ है। वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर भी काम कर रहे हैं। 100 से ज्यादा कार्यकर्ता गए प्रचार में पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं की भी दिल्ली चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।उस सूची में सिरसा के भी कार्यकर्ताओं का नाम शामिल था। सिरसा के 100 से भी अधिक कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव में अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। पिछले दिनों ही कांग्रेस में आए थे तंवर अशोक तंवर सिरसा के पूर्व सांसद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वह पहले कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस, फिर भाजपा और अब फिर से कांग्रेस में आ चुके हैं। वह हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा छोड़कर राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर