पंजाब में आज (सोमवार) कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है। फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि यहां घना कोहरा रहेगा। वहीं मालवा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। आज एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र में बना हुआ है। जबकि एक अन्य सर्कुलेशन राजस्थान बॉर्डर पर भी है। यही कारण है कि राज्य में धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद 5 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में कल, 4 फरवरी व 5 फरवरी को बारिश का अनुमान है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे व बारिश का अनुमान है। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में आज (सोमवार) कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है। फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि यहां घना कोहरा रहेगा। वहीं मालवा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। आज एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र में बना हुआ है। जबकि एक अन्य सर्कुलेशन राजस्थान बॉर्डर पर भी है। यही कारण है कि राज्य में धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद 5 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में कल, 4 फरवरी व 5 फरवरी को बारिश का अनुमान है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे व बारिश का अनुमान है। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
