पंजाब के जालंधर की रहने वाली एक महिला कारोबारी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान साध्वी बनने का ऐलान किया है। शहर की सिल्वर हाइट्स कॉलोनी में रहने वाली 50 वर्षीय अनंत गिरि ने महाकुंभ में मौजूद हैं और वहां बच्चों को स्वर योग साधना सिखा रही हैं। स्वामी अनंत गिरि का विवाह 1996 में हुआ था। उनके पति की साल 2012 में किन्हीं कारणों से मौत हो गई थी। महिला ने अपना सारा कारोबार अपने बेटे संचित चोपड़ा को सौंप दिया है। पति के निधन के बाद उन्होंने अपने पति का व्यवसाय संभाला और एक सफल व्यवसायी बन गईं। जब उनका बेटा संचित 20 वर्ष का हुआ तो उन्होंने पूरा कारोबार उसे सौंप दिया और आध्यात्मिक साधना का मार्ग अपना लिया। अपने पति की मृत्यु के बाद अनंत गिरि की मुलाकात गुरु स्वामी सत्यस्वरूपानंद से हुई। गुरु जी ने उन्हें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने और आध्यात्मिक ज्ञान की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह ध्यान और आध्यात्मिक साधना के लिए समर्पित कर दिया। वर्ष 2019 में स्वर विद्या में दीक्षा वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात गुरु श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रित गिरि जी महाराज से हुई थी। उनसे स्वर विद्या की दीक्षा ली और श्री विद्या साधना शुरू की। अनंत गिरी बताती हैं कि स्वर शास्त्र का ज्ञान भगवान शिव और माता पार्वती के बीच हुए संवाद से प्रेरित है। इस ज्ञान के माध्यम से वह युवाओं को आत्म-जागरूकता, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक प्रगति की कला सिखा रही हैं। वह गायत्री मंत्र, अग्निहोत्र और श्वास अभ्यास के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। 600 से अधिक युवाओं को नशा छुड़वाकर अध्यात्म की ओर बढ़ाया कदम बता दें कि, अनंत गिरि युवाओं को सनातन धर्म का सही ज्ञान देने के लिए पिछले काफी समय से काम कर रही हैं। उन्होंने 600 से अधिक युवाओं को नशे की लत से दूर कर आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर किया है। वह छात्रों को ध्यान सिखाने और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों का दौरा करती रहती हैं। अब वे स्वर विज्ञान, श्री विद्या साधना और ध्यान के माध्यम से इस ज्ञान को हजारों लोगों तक फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनंत गिरि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। वह लगातार युवाओं को आध्यात्मिक ज्ञान की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। पंजाब के जालंधर की रहने वाली एक महिला कारोबारी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान साध्वी बनने का ऐलान किया है। शहर की सिल्वर हाइट्स कॉलोनी में रहने वाली 50 वर्षीय अनंत गिरि ने महाकुंभ में मौजूद हैं और वहां बच्चों को स्वर योग साधना सिखा रही हैं। स्वामी अनंत गिरि का विवाह 1996 में हुआ था। उनके पति की साल 2012 में किन्हीं कारणों से मौत हो गई थी। महिला ने अपना सारा कारोबार अपने बेटे संचित चोपड़ा को सौंप दिया है। पति के निधन के बाद उन्होंने अपने पति का व्यवसाय संभाला और एक सफल व्यवसायी बन गईं। जब उनका बेटा संचित 20 वर्ष का हुआ तो उन्होंने पूरा कारोबार उसे सौंप दिया और आध्यात्मिक साधना का मार्ग अपना लिया। अपने पति की मृत्यु के बाद अनंत गिरि की मुलाकात गुरु स्वामी सत्यस्वरूपानंद से हुई। गुरु जी ने उन्हें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने और आध्यात्मिक ज्ञान की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह ध्यान और आध्यात्मिक साधना के लिए समर्पित कर दिया। वर्ष 2019 में स्वर विद्या में दीक्षा वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात गुरु श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रित गिरि जी महाराज से हुई थी। उनसे स्वर विद्या की दीक्षा ली और श्री विद्या साधना शुरू की। अनंत गिरी बताती हैं कि स्वर शास्त्र का ज्ञान भगवान शिव और माता पार्वती के बीच हुए संवाद से प्रेरित है। इस ज्ञान के माध्यम से वह युवाओं को आत्म-जागरूकता, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक प्रगति की कला सिखा रही हैं। वह गायत्री मंत्र, अग्निहोत्र और श्वास अभ्यास के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। 600 से अधिक युवाओं को नशा छुड़वाकर अध्यात्म की ओर बढ़ाया कदम बता दें कि, अनंत गिरि युवाओं को सनातन धर्म का सही ज्ञान देने के लिए पिछले काफी समय से काम कर रही हैं। उन्होंने 600 से अधिक युवाओं को नशे की लत से दूर कर आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर किया है। वह छात्रों को ध्यान सिखाने और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों का दौरा करती रहती हैं। अब वे स्वर विज्ञान, श्री विद्या साधना और ध्यान के माध्यम से इस ज्ञान को हजारों लोगों तक फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनंत गिरि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। वह लगातार युवाओं को आध्यात्मिक ज्ञान की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लुधियाना में ब्लेड से युवक ने गला काटा:चाचा ने दी थी गाली,गुस्से में आकर करी आत्महत्या की कोशिश,20 टांके लगे
लुधियाना में ब्लेड से युवक ने गला काटा:चाचा ने दी थी गाली,गुस्से में आकर करी आत्महत्या की कोशिश,20 टांके लगे पंजाब के लुधियाना में बीते रात एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। ग़नीमत रही कि उसे समयनुसार सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसके 20 टांके लगे। युवक की हालात गंभीर देखकर उसे पीजीआई रेफर किया गया। घायल का नाम रोशन है। वह घर पर ही रहता है कोई काम नहीं करता। रोशन के चाचा ने उसे गाली दी थी जिसके बाद उसने गुस्से में आकर खुद के गले पर ब्लेड चला दिया। पीजीआई किया रेफर घायल युवक के पिता राम सिंह ने बताया कि सोमवार वह काम से घर लौटा, तो उसे पड़ोसियों ने बताया कि उसके बेटे ने चाचा के साथ विवाद के बाद अपना गला ब्लैड से काट लिया है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिता के सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पिता के अनुसार विवाद किस बात को लेकर हुआ है, इसके बारे में उसे अभी तक कुछ नही पता चला। उनका बेटा अभी बोलने में असर्मथ है। गले पर करीब 20 टांके लगे है।
पंजाब शिक्षा विभाग में ट्रांसफर के लिए कल तक आवेदन:ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म उपलब्ध, दफ्तर में प्राप्त अर्जियां नहीं होंगी स्वीकार
पंजाब शिक्षा विभाग में ट्रांसफर के लिए कल तक आवेदन:ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म उपलब्ध, दफ्तर में प्राप्त अर्जियां नहीं होंगी स्वीकार पंजाब शिक्षा विभाग में कर्मचारी कल यानी शनिवार तक तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, अगर किसी कर्मचारी ने ट्रांसफर पोर्टल पर गलत जानकारी भरी है तो वह उसे सही भी कर सकेगा। लेकिन इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, इसके बाद ऑफलाइन यानी कार्यालय में मिलने वाले आवेदन या प्रमाण पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि छूट प्राप्त श्रेणी के तहत कुछ लोगों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए थे और कुछ खुल नहीं रहे थे। यह मामला विभाग के संज्ञान में आया है। ऐसे लोगों को अपने स्तर पर दोबारा पोर्टल खोलकर जांच करनी होगी। अगर प्रमाण पत्र खुला हुआ नहीं दिख रहा है तो प्रमाण पत्र दोबारा अपलोड किया जाए। 2019 नीति के तहत तबादले शिक्षा विभाग द्वारा 25 जुलाई को तबादला पोर्टल खोला गया था। 2019 नीति के तहत तबादले किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि विभाग द्वारा एक बार ही तबादला किया जाना है। इसके बाद बीच में कोई तबादला नहीं होगा। क्योंकि तबादले के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
लुधियाना में महिला की हत्या:संदिग्ध परिस्थितियों में मिला खेतों में शव,गला रेत उतारा मौत के घाट
लुधियाना में महिला की हत्या:संदिग्ध परिस्थितियों में मिला खेतों में शव,गला रेत उतारा मौत के घाट पंजाब के लुधियाना में गिल रोड स्थित रेलवे लाईन के पास खेतों से एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। लोगों ने शव देख तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। तेजधार हथियारों से किए गले पर वार मृतका महिला मुंडिया कलां के इलाके की रहने वाली 35 वर्षीय संदीप कौर है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला के गले पर तेजधार हथियार से वार किए गए है। महिला की पहचान कर पुलिस ने उसके परिवार से संर्पक किया। परिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक संदीप कौर है तलाकशुदा जानकारी के अनुसार मृतका मुंडिया के इलाके की रहने वाली है। मृतका के पिता शमशेर सिंह के अनुसार उनकी बेटी तलाकशुदा थी, जिसकी 14 वर्षीय बेटी भी है। वह हर सप्ताह मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में सतसंग पर जाती थी। रविवार को भी वह 10 बजे अपनी एक्टिवा पर गुरुद्वारा माथा टेकने गई थी। जहां से वह वापिस ना लौटी तो उसकी माता ने उसे करीब 2 बजे फोन किया, फोन बंद आने पर मृतका की मां ने पिता को सूचित किया। देर रात पुलिस ने शव किया बरामद देर रात थाना सदर की पुलिस महिला के घर पर पहुंची। जिन्होंने उन्हें मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पिता के बयानों पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उधर, थाना सदर के एसएचओ हर्षवीर सिंह ने कहा कि हत्या का ये मामला पुलिस जल्द क्रेक कर लेगी। इस केस में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। उम्मीद है इस मामले की आज शाम या सुबह तक प्रेस कान्फ्रेंस कर दी जाएगी।