महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद सिंहस्थ 2028 को लेकर सतर्क MP सरकार, मैराथन बैठक ले रहे अधिकारी महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद सिंहस्थ 2028 को लेकर सतर्क MP सरकार, मैराथन बैठक ले रहे अधिकारी मध्य प्रदेश सपा सांसद जया बच्चन का विवादित बयान- देश में सबसे गंदा पानी कुंभ में, जहां लाशें फेंक दी गईं
Related Posts
कार नहीं मिली तो मंडप से भागा दूल्हा:दुल्हन बोली- मुझे लगा मजाक कर रहे हैं, पिता ने कहा- गिफ्ट, रुपए वापस नहीं दिए
कार नहीं मिली तो मंडप से भागा दूल्हा:दुल्हन बोली- मुझे लगा मजाक कर रहे हैं, पिता ने कहा- गिफ्ट, रुपए वापस नहीं दिए ‘हमें दहेज में कार चाहिए, नहीं तो शादी नहीं करेंगे।’ यह कहकर वाराणसी में दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। घटना राजवंश पैलेस कंचनपुर की है। गाजीपुर के भदौरा से अपनी बेटी की शादी करने अजय कुमार जायसवाल वाराणसी आए थे। उन्होंने अपनी बेटी की शादी चितईपुर के रहने वाले विशाल जायसवाल से तय की थी। 4 दिसंबर को शादी थी, लेकिन जयमाल के बाद दूल्हा भाग गया। अब जानिए क्या है पूरा मामला लड़की से बोला- पापा से कहो कार दें
दुल्हन के पिता अजय जायसवाल ने बताया- विशाल जायसवाल मेरी बेटी से द्वार पूजा के बाद दहेज में कार की मांग कर रहा था। बेटी ने यह बात मुझे बताई। जिस पर मैंने तुरंत कार देने में असमर्थता जता दी। इसके बाद किसी तरह जयमाल हुआ। विशाल फिर कार देने की जिद करने लगा। जब मैंने साफ-साफ कह दिया कि कार नहीं दे पाऊंगा, तो उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। वह जयमाल के बाद स्टेज छोड़कर चला गया। इस बीच रिश्तेदारों ने भी काफी समझाया, लेकिन फिर भी विशाल और उसके घर वाले कार लिए बिना शादी करने को राजी नहीं हुए। लगातार कार देने का दबाव बनाने लगे। पिता अजय ने बताया- मैंने बार-बार विशाल को मनाने की कोशिश की। अपनी इज्जत का हवाला दिया। लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा और गाली-गलौज करने लगा। उन लोगों ने शादी के समय गिफ्ट में दिए रुपए देने से भी मना कर दिया। जब हम लोगों ने फिर से रुपए और गिफ्ट वापस मांगे, तो पर जान से मारने की धमकी देने लगा। बहन ने कहा- गाड़ी नहीं मिली तो उन्होंने दूल्हे को नीचे उतारा
दुल्हन की बहन सोनी जायसवाल ने बताया- सगाई के बाद लड़की और लड़के की बात होने लगी थी। जब जयमाल के वक्त लड़की स्टेज पर गई, तो लड़का कहने लगा कि कार के लिए तुमने कहा कि नहीं। मेरी बहन ने कहा कि हमें मजाक लगा था। मेरी बहन जयमाल के बाद अंदर चली गई थी। कुछ देर बाद उनके परिवार के लोग एक जगह पर इकट्ठा हो गए। लड़के को स्टेज से नीचे उतार लिया गया। उसके बाद लड़के वाले बहस करने लगे। हम लोग क्या करते? दुल्हन बोली- जयमाल के बाद उठकर चला गया
दुल्हन ने बताया- मेरी विशाल से इंगेजमेंट अगस्त में हुई थी। इसके बाद से फोन पर शुरू हुई बातचीत में वह हमेशा मजाक में बोलता था कि अपने परिवार वालों से कहो कि एक गाड़ी दें। जब वह द्वार पूजा और जयमाल में बैठा, तब भी हमसे कहा कि अपने पापा से तुमने कहा है कि कार जरूर दें। इसी बीच मेरी बहन भी आ गई। उससे भी विशाल ने यही सवाल किया। जब मेरे पापा ने मना किया, तो वे लोग जयमाल होने के बाद मंडप छोड़कर चले गए। हम लोगों ने कॉल किया, लेकिन फोन भी नहीं उठाया। काफी देर तक इंतजार किया, उसके बाद भी वे लोग नहीं आए। जब मेरे पापा के बुलाने पर पुलिस आई, तो उन्होंने कहा कि तुम्हें अपने मां-बाप को छोड़ना होगा। तब हम शादी करेंगे। चौकी इंचार्ज विशाल मौर्य ने कहा- वर और वधू पक्ष के बीच बातचीत चल रही है। शिकायत मिल गई है, उचित कार्रवाई होगी। 6.50 लाख बैंक से, 12 लाख रुपए के गिफ्ट दिए
लड़की के पिता अजय कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया- 4 दिसंबर को शादी होनी थी। विशाल और उनके पिता सुरेंद्र जायसवाल की मांग पर 6.50 लाख रुपए बैंक के जरिए ट्रांसफर किया गया। 12 लाख कैश, सोने की चेन और अंगूठी बतौर गिफ्ट दी थी। वे लोग अब न तो रुपए वापस कर रहे हैं और न ही शादी करने को तैयार हैं। ——————— ये भी पढ़ें : पापा ने डांटा, बेटे ने गोली मार सुसाइड किया, बहन के खाते में 2 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे, आगरा में 10वीं का स्टूडेंट था आगरा में फायर सर्विस के सिपाही के बेटे ने सुसाइड कर लिया। अभिनव 10वीं का स्टूडेंट था। पता चला है कि उसने पिता की डांट से नाराज होकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिवार वाले शव लेकर इटावा गए हैं। वहीं अंतिम संस्कार होगा। मामला थाना नाई की मंडी क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर..
लुधियाना टाइगर सफारी से गिदड़ की वीडियो:पर्यटक ने की वायरल;बोला-कोई सिस्टम नहीं,जानवरों की हड्डियां बाहर निकल चुकी
लुधियाना टाइगर सफारी से गिदड़ की वीडियो:पर्यटक ने की वायरल;बोला-कोई सिस्टम नहीं,जानवरों की हड्डियां बाहर निकल चुकी पंजाब के लुधियाना में बने टाइगर सफाई के हालात बद से बदतर बन रहे है। टाइगर सफारी घुमने गए एक पर्यटक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर गिदड़ की वीडियो पोस्ट की है। जिसमें उसने कहा कि टाइगर सफारी के जानवरों के हालात बहुत बुरे है। उन्हें समयानुसार भोजन नहीं मिल पा रहा। उसने एक गिदड़ की वीडियो शेयर की जिसमें वह काफी कमजोर और सुस्त दिखाई दे रहा है। पर्यटक प्रभ का दावा-गिदड़ को नहीं मिल रहा सही भोजन जानकारी मुताबिक प्रभ सिंह नाम से पर्यटक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो साझा किया है। उसने दावा किया है कि गिदड़ को भोजन सही ना मिलने के कारण उसकी हड्डियां तक बाहर निकल आई है। उसने कहा कि चिड़िया घर (टाइगर सफारी) में कोई सिस्टम नहीं है। प्रभ ने कहा कि गिदड़ के लिए ना तो पीने के लिए पानी रखा गया है और ना कुछ खाने के लिए। प्रभ ने सरकार से अपील की है कि लुधियाना चिडिया घर की तरफ ध्यान दिया जाए ताकि जानवरों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा सके। लापरवाही बरतने वालों पर सरकार सख्त सिस्टम बनाए ताकि इन जानवरों को राहत मिल सके। डाक्टरों की सलाह और आयु मुताबिक देते भोजन-इंचार्ज नरिंदर सिंह इस मामले संबंधी चिड़िया घर (टाइगर सफारी) के इंचार्ज नरिंदर सिंह ने कहा कि गिदड़ फीमेल उनके चीड़िया घर में है। वह अभी करीब अढ़ाई साल की है। उसका नाम जिम्मी है। जानवर की आयु मुताबिक उसे खाने के लिए दिया जाता है। जिम्मी को मिलता रोजाना 2 किलो मीट नरिंदर सिंह ने कहा कि जिम्मी को होशियारपुर से रेस्क्यू करके लाया गया था। उसे रोजाना 2 किलो मीट दिया जाता है। सप्ताह में एक दिन सभी जानवरों की डाइट का आफ होता है। डॉक्टर उनकी सेहत चैक करके डाइट चार्ट बनाते है जिस पर कर्मचारी काम करते है। जैसे-जैसे जानवर की आयु बढ़ती है उस मुताबिक उसकी डाइट कम या ज्यादा होती है। उदारण के तौर पर अब टाइगर को रोजाना 8 किलो मीट दिया जाता है। उसकी आयु बढ़ेगी तो उसे कम या ज्यादा उसकी सेहत मुताबिक दिया जाएगा। नरिंदर सिंह ने कहा कि जिम्मी को उन्होंने अपने हाथों से पाला है। इस कारण वह या उनका स्टाफ कभी उसे अनदेखा नहीं कर सकते।
BJP हरियाणा सह-प्रभारी ने गिनाए बजट के फायदे:कांग्रेस को ब्रिटिशर्स सोच वाली पार्टी बताया, AAP को कहा- यहां रोटी मिलेगी पर वोट नहीं
BJP हरियाणा सह-प्रभारी ने गिनाए बजट के फायदे:कांग्रेस को ब्रिटिशर्स सोच वाली पार्टी बताया, AAP को कहा- यहां रोटी मिलेगी पर वोट नहीं हरियाणा BJP सह प्रभारी और पश्चिम त्रिपुरा के सांसद विप्लब कुमार देब आज हिसार के BJP कार्यालय पहुंचे। विप्लब कुमार देब ने यहां जिला कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान हरियाणा सह प्रभारी ने बजट के फायदे गिनवाए। विप्लब देब ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस बजट पर झूठा प्रचार कर रही है। यह बताया जा रहा है कि यह दो राज्यों बिहार और आंध्र प्रदेश का बजट है, यह एकदम झूठ है। कांग्रेस की सोच ब्रिटिशर्स जैसी है जो एक ही परिवार के बारे में सोचते हैं और किसी को आगे बढ़ता नहीं देख सकते। कांग्रेस राज में बजट का पैसा स्विस बैंक में जाता था, मगर आज हर स्कीम पर जितना कहा उतना बजट लग रहा है। हरियाणा सह प्रभारी ने AAP की ओर से दी जाने वाली गारंटियों पर भी निशाना साधा, कहा कि हरियाणा के लोग देना जानते हैं लेना नहीं। हरियाणा के लोग केजरीवाल और उनके परिवार को दूध, दही, मक्खन और घी खिला देंगे मगर उनसे कुछ नहीं लेंगे। हरियाणा के हर घर में जाकर कुछ मांगेंगे तो खाली हाथ नहीं लौटाएंगे। केजरीवाल को हरियाणा में रोटी तो मिल जाएगी पर वोट नहीं मिलेगा। युवाओं को 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप मिलेगी
विप्लब कुमार देब ने बजट की खूबियां बताते हुए कहा कि इस बजट में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब व्यक्ति का ध्यान रखा है। उसके परिवार और बच्चों का ख्याल रखा है। बजट में युवाओं को 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देगी। इससे युवाओं को प्रशिक्षित होने का मौका मिलेगा। टॉप की कंपनियों में प्रशिक्षण मिलेगा तो उसमें काबलियत आएगी और कंपनी मेरिट के आधार पर वहीं नौकरी दे देगी, वरना कंपनी एक सर्टिफिकेट देगी उस सर्टिफिकेट के बेस पर और कंपनियां नौकरी देंगी। सह प्रभारी ने कहा कि पहले कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए भी सिफारिश करवानी पड़ती थी। सरकार पोर्टल के माध्यम से इंटर्नशिप करवाएगी
सह प्रभारी ने कहा कि इंटर्नशिप के लिए केंद्र सरकार एक पार्टल बना रही है। इस पोर्टल पर गांव का युवा भी आवेदन कर सकता है। इसके बाद उसके पास जानकारी आ जाएगी कि उसे कौन सी कंपनी इंटर्नशिप करवाएगी। सरकार इंटर्नशिप के दौरान पैसा भी देगी। पहले महीने 6000 रुपए और बाकि महीने 5000 रुपए सरकार देगी। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने बजट में इंटरर्नशिप को लागू किया है। इससे गांव का वह युवा भी आगे बढ़ेगा जो बड़े कॉलेजों या बड़ी यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ पाया। किसी कारण उसका कैंपस प्लेसमेंट नहीं पाता तो वह इस तरह से इंटर्न कर सकता है। सह प्रभारी ने कहा- कांग्रेस ने झूठ बोलकर वोट बटोरे
विप्लब कुमार देब ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह किया। इसी तरह हरियाणा में कांग्रेस ने किया। इनके समय देश में हर रोज नया स्कैम होता था। ऐसा ही हरियाणा में होता था। कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर राजनीति करती है। कांग्रेस बड़े-बड़े सपने दिखाती है मगर वह सपने कभी सच नहीं होते। जो यह बोल रहे हैं, कि यह दो राज्यों का बजट है। उनको देखना चाहिए कि बजट 2023-24 की बजट की तुलना में राज्य सरकार के पास पौने 5 लाख करोड़ ज्यादा रुपए दिए गए हैं। हरियाणा को बजट में 14 हजार करोड़ रुपए मिले हैं और 400 करोड़ अलग से डिजास्टर को दिए हैं।