पंजाब के लुधियाना में आज चलती हुई BMW कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने चलती गाड़ी से छलांग लगाई। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार 2014 माडल की थी। कार में आग लगने के बाद कई लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। आखिर में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, घटना फिरोजपुर रोड बद्दोवाल नजदीक की है। दो कार मैकेनिक BMW गाड़ी को ठीक करने के बाद उसकी ट्राई लेने निकले थे। तभी अचानक कार के इंजन से धुंआ निकला। गाड़ी से स्पार्किंग होने के बाद अचानक कार में आग लग गई। दोनों कार मैकेनिकों ने चलती गाड़ी की गति कम करके छलांग लगाकर खुद का बचाव किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि ये गाड़ी ठीक होने के लिए उनकी वर्कशाप में आई थी। कार को आग कैसे लगी अभी कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी पहुंचे जिन्होंने जाम खुलवाया। पुलिस मुताबिक कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम जरूर लग गया था लेकिन तुरंत जाम खुलवाया गया। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पंजाब के लुधियाना में आज चलती हुई BMW कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने चलती गाड़ी से छलांग लगाई। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार 2014 माडल की थी। कार में आग लगने के बाद कई लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। आखिर में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, घटना फिरोजपुर रोड बद्दोवाल नजदीक की है। दो कार मैकेनिक BMW गाड़ी को ठीक करने के बाद उसकी ट्राई लेने निकले थे। तभी अचानक कार के इंजन से धुंआ निकला। गाड़ी से स्पार्किंग होने के बाद अचानक कार में आग लग गई। दोनों कार मैकेनिकों ने चलती गाड़ी की गति कम करके छलांग लगाकर खुद का बचाव किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि ये गाड़ी ठीक होने के लिए उनकी वर्कशाप में आई थी। कार को आग कैसे लगी अभी कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी पहुंचे जिन्होंने जाम खुलवाया। पुलिस मुताबिक कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम जरूर लग गया था लेकिन तुरंत जाम खुलवाया गया। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
बठिंडा में युवक पर जानलेवा हमला:बाजू तोड़ी- सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, हत्या मामले में जमानत पर हुआ था रिहा
बठिंडा में युवक पर जानलेवा हमला:बाजू तोड़ी- सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, हत्या मामले में जमानत पर हुआ था रिहा बठिंडा जिले के कसबा मौड़ मंडी में ट्रक यूनियन आफिस के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान आसपास सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी ने युवक को अस्पताल नहीं पहुंचाया। घायल नौजवान काफी देर तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। बाद में घायल युवक को बचाते कुछ लोगों ने एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल की पहचान जसपाल सिंह चनवी निवासी मौड़ के तौर पर हुई है। घायल जसपाल सिंह तलवंडी साबों में हुए एक मर्डर के केस में आरोपी था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। माना जा रहा है कि हमला करने वाले लोग पहले मरे व्यक्ति के जानकार व परिजन थे, जिन्होंने पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए युवक पर जानलेवा हमला किया। पुरानी रंजिश में बोला हमला इस घटना की वायरल हो रही वीडियों में दो युवक जसपाल सिंह पर ताबड़तोड़ हथियारों से बीच सड़क में हमला कर रहे हैं। इस दौरान आसपास के कुछ लोग युवक को बचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान हमलावरों ने जसपाल की टांगों व बाजू पर वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बचाने वाले लोगों ने ही युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बठिंडा सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायल युवक जसपाल सिंह के भाई सुखपाल सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले एक हत्या हुई थी। इस हत्याकांड के आरोपी जेल में हैं। रविवार को इसी हत्याकांड की रंजिश में उनके भाई को बुरी तरह पीटा गया है और एक हाथ तोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। एसएसपी दीप पारिक ने कहा कि घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
जालंधर के व्यक्ति से 1.09 करोड़ रुपए की ठगी:लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के MD-डायरेक्टर पर FIR, पैसे लेकर नहीं दिलवाए शोरूप-प्लाट
जालंधर के व्यक्ति से 1.09 करोड़ रुपए की ठगी:लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के MD-डायरेक्टर पर FIR, पैसे लेकर नहीं दिलवाए शोरूप-प्लाट पंजाब के जालंधर के एक व्यक्ति से मोहाली की लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर पिता पुत्र ने 1.09 करोड़ रुपए की ठगी कर दी। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-6 में एफआईआर दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस को इसी साल सात जनवरी को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जांच के बाद जालंधर सिटी पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर में आरोपी पाए गए मोहाली के फेस 3-बी के रहने वाले कंपनी मैनेजिंग डॉयरेक्टर गुरप्रीत सिंह गरेवाल और डायरेक्टर सुरजीत सिंह गरेवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस को दिए गए शिकायत में प्रॉपटी कारोबारी उमेश पुरी ने कहा- वह आगे प्रॉपटी में निवेश करने के चाहवान थे। इसे लेकर उनका संपर्क मोहाली की लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ हुआ था। मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह गरेवाल और डायरेक्टर पिता सुरजीत सिंह गरेवाल का कार्यालय एरोसिटी, एयरपोर्ट रोड, एसएएस नगर (मोहाली) में था। जालंधर में दोनों आरोपियों के साथ पीड़ित की मुलाकात हुई थी। बेहतरीन मुनाफा कमवाकर देने का दिया था लालच गुरप्रीत और सुरजीत ने बनूड़-लांडरां रोड स्थित गांव नोगियारी में सो-रूम, औद्योगिक प्लाट और रिहायशी प्लाट का प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य जगहों पर विज्ञापन किया था। इन परियोजनाओं में निवेश करने के बाद अच्छी सेवाएं देने का आश्वासन भी दिया था। आवेदक उमेश पुरी ने बताया कि जब वह उनसे मिले थे तो उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे उक्त परियोजना में निवेशकों को बेहतरीन बुनियादी ढांचा और उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इस परियोजना में निवेश करने पर उन्हें भारी मुनाफा होगा। उन्हें उनकी बातों पर विश्वास हो गया और उक्त परियोजना में निवेश करने के लिए तैयार था। पीड़ित ने आरोपियों को दिए 1.09 करोड़ रुपए उमेश पुरी ने गुरप्रीत और सुरजीत की बातों में आकर 03 शोरूम और 01 रिहायशी प्लॉट खरीदने पर सहमति जताई थी। लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ने को कुल 01 करोड़ 09 लाख 25 हजार रुपए दिए थे। मगर ना तो उन्हें शोरूम दिए गए और ना ही प्लाट। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई तो जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस जल्द मामले में आरोपियों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। अगर उक्त आरोपी जांच में शामिल नहीं होते तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
पंजाब-चंडीगढ़ में अब शुष्क रहेगा मौसम, बारिश के आसार कम:चमकेगा सूरज; तापमान एक बार फिर 38 पार हुआ, और बढ़ेगा पारा
पंजाब-चंडीगढ़ में अब शुष्क रहेगा मौसम, बारिश के आसार कम:चमकेगा सूरज; तापमान एक बार फिर 38 पार हुआ, और बढ़ेगा पारा पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। आज शनिवार अधिकतर इलाकों में धूप खिलेगी। जिससे तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी, लेकिन नमी में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में अब ऐसा ही मौसम रहेगा और शहरों का तापमान 36 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। अलर्ट के बावजूद शुक्रवार पंजाब में बारिश रिपोर्ट नहीं हुई। कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। मोहाली में 1 मिमी और चंडीगढ़ में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पंजाब के औसतन तापमान में 1.1 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 2.1 डिग्री की कमी देखन को मिली। लेकिन फरीदकोट का तापमान बढ़कर 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में 25, चंडीगढ़ में 22 फीसदी कम बारिश पंजाब और चंडीगढ़ में इस साल मानसून काफी सुस्त हा है। पंजाब में जहां 25 फीसदी कम बारिश हुई है, वहीं चंडीगढ़ में 22 फीसदी कम बादल बरसे हैं। पंजाब में 1 जून से 13 सितंबर तक 408 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि इस साल मात्र 305 मिमी ही बारिश हुई है। पंजाब के लिए ये चिंता का विषय है। मौसम विभाग ने भी पंजाब को रेड जोन में रखा है। इसी तरह चंडीगढ़ में समान्यता इन दिनों में 804.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस साल सीजन में मात्र 623.8 मिमी ही बादल बरसे हैं। चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- शुक्रवार शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- शुक्रवार का तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- शुक्रवार अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शुक्रवार शाम का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- शुक्रवार शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बीती शाम शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।