पंजाब के लुधियाना में आज चलती हुई BMW कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने चलती गाड़ी से छलांग लगाई। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार 2014 माडल की थी। कार में आग लगने के बाद कई लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। आखिर में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, घटना फिरोजपुर रोड बद्दोवाल नजदीक की है। दो कार मैकेनिक BMW गाड़ी को ठीक करने के बाद उसकी ट्राई लेने निकले थे। तभी अचानक कार के इंजन से धुंआ निकला। गाड़ी से स्पार्किंग होने के बाद अचानक कार में आग लग गई। दोनों कार मैकेनिकों ने चलती गाड़ी की गति कम करके छलांग लगाकर खुद का बचाव किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि ये गाड़ी ठीक होने के लिए उनकी वर्कशाप में आई थी। कार को आग कैसे लगी अभी कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी पहुंचे जिन्होंने जाम खुलवाया। पुलिस मुताबिक कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम जरूर लग गया था लेकिन तुरंत जाम खुलवाया गया। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पंजाब के लुधियाना में आज चलती हुई BMW कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने चलती गाड़ी से छलांग लगाई। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार 2014 माडल की थी। कार में आग लगने के बाद कई लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। आखिर में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, घटना फिरोजपुर रोड बद्दोवाल नजदीक की है। दो कार मैकेनिक BMW गाड़ी को ठीक करने के बाद उसकी ट्राई लेने निकले थे। तभी अचानक कार के इंजन से धुंआ निकला। गाड़ी से स्पार्किंग होने के बाद अचानक कार में आग लग गई। दोनों कार मैकेनिकों ने चलती गाड़ी की गति कम करके छलांग लगाकर खुद का बचाव किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि ये गाड़ी ठीक होने के लिए उनकी वर्कशाप में आई थी। कार को आग कैसे लगी अभी कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी पहुंचे जिन्होंने जाम खुलवाया। पुलिस मुताबिक कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम जरूर लग गया था लेकिन तुरंत जाम खुलवाया गया। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
होशियारपुर में तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला:बुजुर्ग की मौत-महिला घायल, गुरुद्वारा साहिब से लौट रहे थे, अन्य वाहनों को मारी टक्कर
होशियारपुर में तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला:बुजुर्ग की मौत-महिला घायल, गुरुद्वारा साहिब से लौट रहे थे, अन्य वाहनों को मारी टक्कर होशियारपुर के चगरां में तेज रफ्तार कार ने एक एक्टिवा पर सवार बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। बेकाबू कार ने कई वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार की तेज रफ्तार देखकर कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव नंदन के पूर्व सरपंच सुखवीर सिंह ने बताया कि गांव नंदन निवासी दिलबाग सिंह (75) अपनी पत्नी परमजीत कौर (68) के साथ घर से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल (माहिलपुर) में माथा टेकने गए थे। देर शाम जब वह वापस लौट रहे थे तो गांव चगरां के अड्डे पर माहिलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने कार को लापरवाही और तेजी से चलाते हुए उनकी एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। लोगों ने कार चालक को पकड़ पुलिस को सौंपा कार बेकाबू होकर दुकानों के आगे पोल से टकराती हुई आगे बढ़ गई और अन्य कई वाहनों को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए दिलबाग सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दिलबाग सिंह की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक को लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया लिया है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची थाना चब्बेवाल पुलिस ने कार कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक काे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरनाला में पुलिस-शिक्षकों के बीच धक्का-मुक्की:सांसद मीत हेयर के घर के बाहर नारेबाजी, बैरिकेड उखाड़े, कई टीचर घायल
बरनाला में पुलिस-शिक्षकों के बीच धक्का-मुक्की:सांसद मीत हेयर के घर के बाहर नारेबाजी, बैरिकेड उखाड़े, कई टीचर घायल बरनाला विधानसभा उप चुनाव के दौरान सांसद मीत हेयर का घर विभिन्न संगठनों के संघर्ष का केंद्र बिंदू बन गया है। आज मीत हेयर के घर के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना देने पहुंचे आदर्श विद्यालयों के शिक्षकों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसी बीच टीचर ने पुलिस बैरिकेड्स को उखाड दिया। पुलिस के साथ झड़प में कई शिक्षक घायल हो गए। अध्यापकों के पक्ष में किसान संगठन भी वहां आ गए, जिन्होंने अध्यापकों के साथ पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदर्शनकारी घायल अध्यापिका सुखदीप कौर सरहान ने कहा कि वे सांसद मीत हेयर के घर के सामने शांतिपूर्वक धरना देने पहुंचे थे। इस दौरान वे बैरिकेडिंग तोड़कर सांसद के घर के सामने आ गए। जिस दौरान उनके साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की है। जिस दौरान वह घायल भी हो गए। वेतन बढ़वाने के लिए कर रहे संघर्ष इस मौके पर प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि वे कई वर्षों से कम वेतन पर आदर्श स्कूलों में काम कर रहे हैं और वेतन बढ़वाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री की पत्नी के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। हर बार शिक्षा मंत्री यह कह कर अपना पल्लडा झाड़ लेते हैं कि हमारे मामले की फाइलें मुख्यमंत्री की टेबल पर हैं, लेकिन हमारी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि तीन साल से हमारी ग्रेड-पे की फाइल मुख्यमंत्री की टेबल पर लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रेड तीन या शिक्षकों का वेतन मात्र 10-12 हजार है, जिससे आज के महंगाई के दौर में गुजारा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूल ऑफ एमिनेंस और खेलों के कार्यक्रम ला रही है, लेकिन हमारे आदर्श स्कूलों की मांगें नहीं मानी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सांसद मीत हेयर के घर के सामने पुलिस की धक्का-मुक्की में उनके शिक्षक भी घायल हो गए हैं। सरकार को हमारी मांगों पर ध्यान देने की जरूरत है। आदर्श विद्यालयों के कर्मचारियों का पे-ग्रेड निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को हमारी मांगें मान लेनी चाहिए और दीवाली के मौके पर हमें दिवाली का तोहफा देना चाहिए।
कपूरथला में भाजपा नेता की हत्या:धारदार हथियार से किया हमला, 2 दोस्त घायल, मोहल्ले के लोगों के साथ थी रंजिश, एक आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला में भाजपा नेता की हत्या:धारदार हथियार से किया हमला, 2 दोस्त घायल, मोहल्ले के लोगों के साथ थी रंजिश, एक आरोपी गिरफ्तार कपूरथला जिले के सुलतानपुर लोधी में गुरुवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान की कुछ युवकों द्वारा हत्या करने का मामला सामने है। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल भी हुए है। जिन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए DSP सुखपाल सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता हनी कुमार देर रात दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिला था। जिसको अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी मौजूद डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। दाना मंडी में दोस्तों के साथ मिला घायल मृतक की भाभी रजनी पत्नी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गांव डडविंडी में एक धार्मिक समागम से आए थे। जिसके बाद मेरा देवर भी मेरे साथ आ गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद खाना बनाकर मैं फिर दोबारा से डडविंडी चली गई। तो मेरा देवर हनी कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल अपने दोस्तों अजय कुमार बंटी और अमन कुमार के साथ बाइक पर गया था। जिसके कुछ देर बाद वह गंभीर घायल अवस्था में दाना मंडी में हनी कुमार के दोस्त अजय कुमार बंटी, अमन कुमार मिले। जहां पर उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। जिसके बाद उन लोगों को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। मोहल्ले के लोगों से थी रंजिश उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि हमारे मोहल्ले सैदा के युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। रजनी ने कहा कि पिछले 1 महीने से मेरे देवर पर मोहल्ला सैदा के नौजवानों ने तीसरा हमला किया है। जिसमें उसकी हत्या हुई है। बता दे कि हनी कुमार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी था। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।