दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा में 2 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला NCR में आते सूबे के 2 जिलों गुरुग्राम और फरीदाबाद में लागू होगा। इस दिन सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बुधवार, 5 फरवरी को वोटिंग के दिन और 8 फरवरी को काउंटिंग के दिन यह फैसला लागू होगा। चुनाव प्रचार सोमवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया और दिल्ली की जनता कल 5 फरवरी को मतदान करेगी। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों को निर्देश दिया हैं कि दिल्ली की सीमा से सटे क्षेत्रों जैसे- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में शराब की दुकानें बंद की जाएं। यह प्रतिबंध 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। 8 फरवरी को काउंटिंग के दिन भी यही पाबंदी रहेगी। कल वोटिंग के दिन हरियाणा में रहेगी छुट्टी
हरियाणा सरकार ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों और निगमों में 5 फरवरी को सवेतन छुट्टी घोषित की है। इस छुट्टी से राज्य सरकार के कर्मचारियों, जो दिल्ली के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। सरकार का छुट्टी का आदेश… दिल्ली बॉर्डर पर CCTV से नजर
दिल्ली के कुल 15 जिलों में से 10 की सीमा पड़ोसी राज्य हरियाणा या उत्तर प्रदेश से जुड़ती हैं। विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से बनाए गए नोडल ऑफिसर स्पेशल सीपी (क्राइम) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में एंट्री के कुल 164 पॉइंट हैं, जिनमें 43 बड़े हैं और 121 छोटे हैं। पुलिस चेक पोस्ट लगाकर लगातार चौकसी कर रही है। वहां CCTV कैमरे लगाए गए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस से भी चेकिंग करने को कहा गया है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ जल्द ही जॉइंट ऑपरेशन शुरू कर किया जाएगा। सील किए गए बॉर्डर
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि हरियाणा से चुनाव के दौरान अवैध शराब, मसल्स मैन और कैश की सप्लाई हो सकती है। इन राज्यों में अवैध शराब और कैश को स्टॉक किया जा सकता है। पड़ोसी राज्य से संबंध रखने वाले कैंडिडेट्स का सपोर्ट करने वहां से हर तरह के समर्थक आ सकते हैं। इसलिए पुलिस की निगाहें हिस्ट्रीशीटरों पर भी रहेंगी। इसके लिए पड़ोसी राज्यों के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाए जाएंगे। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है। इसलिए, 3 दिन पहले ही बॉर्डर सील कर दिए गए थे। गड़बड़ी फैलाने वालों को लेकर अलर्ट
बॉर्डर से सटे जिलों के घोषित बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर्स की लिस्ट पुलिस के पास है। चुनाव के दौरान झगड़ा करने के आदी लोगों के खिलाफ एहतियाती एक्शन लेने की तैयारी है। किसी भी तरह का सांप्रदायिक तनाव होने पर तुरंत दूसरे राज्य की पुलिस को अलर्ट भेजे जाएंगे, ताकि इसे भड़कने से रोका जा सके। माहौल बिगाड़ने में लिप्त रहे संदिग्धों को लेकर भी अलर्ट रहने को कहा गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा में 2 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला NCR में आते सूबे के 2 जिलों गुरुग्राम और फरीदाबाद में लागू होगा। इस दिन सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बुधवार, 5 फरवरी को वोटिंग के दिन और 8 फरवरी को काउंटिंग के दिन यह फैसला लागू होगा। चुनाव प्रचार सोमवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया और दिल्ली की जनता कल 5 फरवरी को मतदान करेगी। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों को निर्देश दिया हैं कि दिल्ली की सीमा से सटे क्षेत्रों जैसे- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में शराब की दुकानें बंद की जाएं। यह प्रतिबंध 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। 8 फरवरी को काउंटिंग के दिन भी यही पाबंदी रहेगी। कल वोटिंग के दिन हरियाणा में रहेगी छुट्टी
हरियाणा सरकार ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों और निगमों में 5 फरवरी को सवेतन छुट्टी घोषित की है। इस छुट्टी से राज्य सरकार के कर्मचारियों, जो दिल्ली के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। सरकार का छुट्टी का आदेश… दिल्ली बॉर्डर पर CCTV से नजर
दिल्ली के कुल 15 जिलों में से 10 की सीमा पड़ोसी राज्य हरियाणा या उत्तर प्रदेश से जुड़ती हैं। विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से बनाए गए नोडल ऑफिसर स्पेशल सीपी (क्राइम) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में एंट्री के कुल 164 पॉइंट हैं, जिनमें 43 बड़े हैं और 121 छोटे हैं। पुलिस चेक पोस्ट लगाकर लगातार चौकसी कर रही है। वहां CCTV कैमरे लगाए गए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस से भी चेकिंग करने को कहा गया है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ जल्द ही जॉइंट ऑपरेशन शुरू कर किया जाएगा। सील किए गए बॉर्डर
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि हरियाणा से चुनाव के दौरान अवैध शराब, मसल्स मैन और कैश की सप्लाई हो सकती है। इन राज्यों में अवैध शराब और कैश को स्टॉक किया जा सकता है। पड़ोसी राज्य से संबंध रखने वाले कैंडिडेट्स का सपोर्ट करने वहां से हर तरह के समर्थक आ सकते हैं। इसलिए पुलिस की निगाहें हिस्ट्रीशीटरों पर भी रहेंगी। इसके लिए पड़ोसी राज्यों के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाए जाएंगे। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है। इसलिए, 3 दिन पहले ही बॉर्डर सील कर दिए गए थे। गड़बड़ी फैलाने वालों को लेकर अलर्ट
बॉर्डर से सटे जिलों के घोषित बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर्स की लिस्ट पुलिस के पास है। चुनाव के दौरान झगड़ा करने के आदी लोगों के खिलाफ एहतियाती एक्शन लेने की तैयारी है। किसी भी तरह का सांप्रदायिक तनाव होने पर तुरंत दूसरे राज्य की पुलिस को अलर्ट भेजे जाएंगे, ताकि इसे भड़कने से रोका जा सके। माहौल बिगाड़ने में लिप्त रहे संदिग्धों को लेकर भी अलर्ट रहने को कहा गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर