रोहतक जिले के सांपला कस्बे में रात करीब 10 बजे गोलियों की आवाज से लोग सहम गए। 4 से 5 अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर खड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की। घायल को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान सांपला निवासी सुनील उर्फ भोपा के रूप में हुई। सूरज ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था, तभी एक कार में सवार होकर 4 से 5 अज्ञात युवक आए और उस पर लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावरों ने तीन गोलियां भी चलाईं और मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस युवक पर हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान गोली का एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मुंह पर बांध रखा था कपड़ा घायल सुनील ने बताया कि हमलावरों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जब हमलावर उसे मार रहे थे तो उसका शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि युवक के साथ मारपीट व फायरिंग करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल की पहचान सुनील के रूप में हुई। जिसका पीजीआई ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रोहतक जिले के सांपला कस्बे में रात करीब 10 बजे गोलियों की आवाज से लोग सहम गए। 4 से 5 अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर खड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की। घायल को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान सांपला निवासी सुनील उर्फ भोपा के रूप में हुई। सूरज ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था, तभी एक कार में सवार होकर 4 से 5 अज्ञात युवक आए और उस पर लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावरों ने तीन गोलियां भी चलाईं और मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस युवक पर हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान गोली का एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मुंह पर बांध रखा था कपड़ा घायल सुनील ने बताया कि हमलावरों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जब हमलावर उसे मार रहे थे तो उसका शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि युवक के साथ मारपीट व फायरिंग करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल की पहचान सुनील के रूप में हुई। जिसका पीजीआई ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में दिवाली पर बुजुर्ग महिला की हत्या:परिजन बोले- कान के पास गोली जैसा निशान, खाना देने आए डिलीवरी बॉय ने देखा शव
हरियाणा में दिवाली पर बुजुर्ग महिला की हत्या:परिजन बोले- कान के पास गोली जैसा निशान, खाना देने आए डिलीवरी बॉय ने देखा शव हरियाणा के रोहतक में दिवाली के दिन महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव घर में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर महम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान कृष्णा देवी (80) के रूप में हुई है। महिला की हत्या गोली मारकर की गई है या महिला के सिर पर किसी चीज से वार करके किया है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा। सिर पर चोट के निशान मिले हैं और खून बह रहा था। महिला घर पर अकेली रहती थी। घटनास्थल की जांच के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। डिलीवरी बॉय आया था घर महिला के पड़ोसियों ने कहा कि कृष्णा सुबह तक ठीक थी। दोपहर को महिला को खाना देने के लिए एक डिलीवरी बॉय आया था। उसने अंदर जाकर देखा तो महिला कंबल ओढ़े लेटी हुई दिखाई दी। जब महिला को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठी। कंबल हटाकर देखा तो उसके सिर पर चोट लगी थी और खून निकल रहा था। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने सूचना आसपास के लोगों और वार्ड पार्षद को दी। जिन्होंने पुलिस को सूचित कर बुलाया। बेटा साधु बना, महिला अकेली रहती थी मृतक महिला कृष्णा की एक बेटी है, जिसकी शादी दिल्ली में हुई है। कृष्णा ने एक बेटे को गोद लिया था, लेकिन गोद लिए बेटे ने साधु का वेश धारण कर लिया। इसके चलते महिला फिलहाल घर में अकेली रहती है। सुबह करीब 7:15 बजे तक आसपास के लोगों ने महिला को सुरक्षित देखा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। कान के पास गोली लगने जैसा निशान रोहतक के महम स्थित वार्ड नंबर 15 के बड़ा गुरुद्वारा निवासी धीरज ने महम थाना में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता की बुआ कृष्णा देवी है। जो बड़ा गुरुद्वारा के पास रहती है। 31 अक्टूबर को वह बाजार में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मां का फोन आया और सूचना दी कि उसके दादी कृष्णा की पत्नी मकान में मृत पड़ी है। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे। इस दौरान सूचना मिली कि पड़ोसी संजय ने डायल 112 पर सूचना दी थी। जब वह घर पहुंचा तो बेड पर कृष्णा देवी की खून से लथपथ अवस्था में लाश पड़ी थी। जिसके मुंह, नाक और कान से खून बह रहा था। कान के पास गोली लगने जैसा निशान था। किसी अज्ञात ने उनकी हत्या की है। जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हत्या का केस दर्ज, सामने नहीं आई कोई रंजिश महम थाने के एसएचओ सतपाल सिंह ने कहा कि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आना बाकी है। जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कृष्णा देवी की हत्या गोली मारकर की गई है या नहीं। अभी तक परिवार वालों ने किसी के साथ कोई रंजिश का भी जिक्र नहीं किया है। पुलिस ने महिला का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
हरियाणा चुनाव में कंगना रनोट ने BJP की टेंशन बढ़ाई:भाजपा नेताओं ने चुप्पी साधी; कांग्रेस बोली- नशा कैसा भी हो, ज्यादा दिन नहीं टिकता
हरियाणा चुनाव में कंगना रनोट ने BJP की टेंशन बढ़ाई:भाजपा नेताओं ने चुप्पी साधी; कांग्रेस बोली- नशा कैसा भी हो, ज्यादा दिन नहीं टिकता बॉलीवुड एक्ट्रेस व BJP सांसद कंगना रनोट के किसान आंदोलन के दौरान हत्या और रेप वाले बयान के बाद घमासान मचा हुआ है। कंगना के बयान के बाद हरियाणा BJP के नेताओं ने चुप्पी साध ली है। विधानसभा चुनाव सिर पर होने के चलते प्रदेश का कोई नेता अपने सांसद के बयान पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस पर हरियाणा कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। इनके X हैंडल पर लिखा गया, ‘750 किसानों की शहादत को अपमानित करते हुए भाजपा सांसद हरियाणा के किसानों को देशद्रोही बता रही है। मैडम, सत्ता का नशा हो या किसी और तरह का, ज्यादा दिन नहीं टिकता। हरियाणा से भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है।’ हरियाणा कांग्रेस ने यह भी लिखा, ‘सांसद @KanganaTeam जी, हो सकता है कि आप खुद अपनी कोई फसल उगाकर उसका सेवन करती हों, लेकिन बाकी देश किसानों के उगाए हुए अन्न पर ही पलता है। आपको हमारे किसानों को इस तरह अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं। आपका बयान बेहद शर्मनाक है।’ कंगना को पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए
वहीं, भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा ने कहा, ‘कंगना को सोच समझकर बयानबाजी करनी चाहिए। किसानों की शहीदी का कंगना मजाक बना रही है। किसानों को रेपिस्ट कहना घोर निंदनीय है। कम से कम अपने पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कंगना को तुरंत अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो किसान इसका पुरजोर विरोध करेंगे। इधर, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने कहा, ‘कंगना रनोट मंदबुद्धि है। उसे हम कभी सीरियस नहीं लेते। उसने पहले भी किसान आंदोलन के समय इसी तरह की गलत बयानबाजी की थी। उसका काम ही गलत बयानबाजी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना रहा है।’ कंगना का बयान बेहूदा
संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा, ‘कंगना रनोट का बयान बेहूदा है। उनका इतिहास रहा है कि वह इस तरह की बयानबाजी करती हैं। उनका बॉलीवुड में बैकग्राउंड किस तरह का रहा है, वह पूरा देश जानता है। एक फिल्मी लाइफ, रील लाइफ होती है। रियल लाइफ में कोई फर्जी कैरेक्टर करने से महान नहीं बन जाता। कंगना के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संज्ञान लेना चाहिए, वर्ना इस बयान का प्रधानमंत्री द्वारा समर्थन माना जाएगा। किसान जींद के उचाना की अनाजमंडी में 15 सिंतबर को बड़ी रैली कर रहे हैं। कंगना में रैली का मुद्दा उठाया जाएगा।’ पहले भी किसानों पर विवादित बयान दे चुकी कंगना…. आंदोलनकारी किसानों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की
कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए। इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी आज भी उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरू चाहिए।’ कंगना ने कहा था- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं किसान आंदोलन के वक्त कंगना ने 27 नवंबर 2020 को एक सोशल मीडिया पोस्ट की। जिसमें कंगना रनोट ने रात 10 बजे एक महिला का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई यह महिला वही मशहूर बिलकिस दादी है, जो शाहीन बाग के प्रदर्शन में थी, जो 100 रुपए लेकर उपलब्ध है। कंगना ने जिस महिला की तस्वीर पोस्ट की, वह पंजाब में मानसा की किसान मोहिंदर कौर थीं। कंगना को बिलकिस बानो और मोहिंदर कौर को पहचानने में गलती हुई। हालांकि, कंगना ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे। इसके बाद किसान मोहिंदर कौर ने कोर्ट में भी मानहानि का केस कर दिया। जिसकी सुनवाई चल रही है। कंगना के बयान पर CISF कॉन्स्टेबल ने जड़ा था थप्पड़ 3 महीने पहले कंगना रनोट जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आईं तो यहां CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। CISF कॉन्स्टेबल की वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें वह कह रही थीं कि कंगना ने जब किसान आंदोलन में शामिल महिला को 100 रुपए में धरना देने वाली कहा था तो उसकी मां भी धरने पर बैठी थीं। थप्पड़ जड़ने के बाद एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने कुलविंदर कौर को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
हरियाणा में आज फिर सक्रिय होगा मानसून:13 जुलाई तक बारिश का अलर्ट; दिन के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी नमी
हरियाणा में आज फिर सक्रिय होगा मानसून:13 जुलाई तक बारिश का अलर्ट; दिन के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी नमी हरियाणा में मानसून आज रात से फिर सक्रिय हो जाएगा। 13 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की सक्रियता के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में 11 से 13 जुलाई के दौरान कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। परंतु 14 व 15 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी रहने की संभावना से उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 10 दिनों में 73.5 MM बारिश हुई वहीं अभी तक मानसून की बात करें तो हरियाणा में 1 जून से 10 जुलाई तक कुल 73.5 मिली मिलीमिटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस दौरान पूरे राज्य में 84.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, जो सामान्य से 17% कम हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार, हरियाणा राज्य में मानसून ब्रेक और कमजोर मानसून की स्थिति बनी हुई है। आधा से ज्यादा जिलों में मानसून बारिश में कमी बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम में मेहरबान मानसून अभी तक हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में लगातार मानसून मेहरबान रहा है। यहां बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज हों रही है। जबकि उत्तरी और पूर्वी जिलों में अभी भी मानसून की झमाझम बारिश की दरकार बनीं हुईं हैं। हरियाणा-एनसीआर के दक्षिणी हिस्सों पर आज भी उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन (परिसंचरण तंत्र ) बना हुआ है। जिसका आंशिक असर देखने को मिलेगा। दक्षिण के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और सोनीपत में कहीं-कहीं बिखराव वाली छिटपुट बूंदा-बांदी/बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। बता दें कि हरियाणा-एनसीआर के दक्षिणी हिस्सों पर मानसून का आगमन 28 जून को हुआ था। 11 जुलाई को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पंजाब पर बनेगा। इस दौरान मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति यानी हरियाणा-एनसीआर पर पहुंचने की संभावना बन रही है। आज से 13 जुलाई तक हरियाणा-एनसीआर के उत्तरी और पूर्वी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष हरियाणा में इस दौरान हल्की बारिश बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इस मौसम प्रणालियों द्वारा पिछली मौसम प्रणाली से विपरीत स्थानों पर बारिश की गतिविधियों की संभावना है। पिछली बार पश्चिमी और दक्षिणी जिलों पर ज्यादा असर रहा। इस बार उसके विपरीत उत्तरी और पूर्वी जिलों में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। हरियाणा-एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 25.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था। राज्य में एक दिन पहले अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 35.0 से 38.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मानसून गतिविधियां न होने से धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और प्रचुर मात्रा में नमी से आमजन को पसीने वाली उमस भरी गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है।