हरियाणा प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। झज्जर की बेरी नगर पालिका में भी दो मार्च को चुनाव होंगे। बेरी नगर पालिका में अबकी बार 14 वार्डों का चुनाव होगा जबकि इससे पूर्व पालिका में 13 ही वार्ड होते थे। हरियाणा के सबसे पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा बेरी नगर से ही थे। चेयरमैन पद के चुनाव डायरेक्ट पब्लिक वोटिंग से किए जाएंगे और साथ ही वार्ड पार्षदों का भी चुनाव होगा। बेरी में इस बार के चुनाव के लिए चेयरमैन सीट जनरल पुरुष के लिए आवंटित है। बेरी नगर पालिका में कुल वोटरों की संख्या करीब 14 हजार है। हरियाणा चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता कर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 11 मार्च से 17 मार्च तक उम्मीदवारों का नामांकन भरा जाएगा। 2 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नगर पालिका बेरी में वार्ड वाइज पुरुष और महिला वोटर हरियाणा प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। झज्जर की बेरी नगर पालिका में भी दो मार्च को चुनाव होंगे। बेरी नगर पालिका में अबकी बार 14 वार्डों का चुनाव होगा जबकि इससे पूर्व पालिका में 13 ही वार्ड होते थे। हरियाणा के सबसे पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा बेरी नगर से ही थे। चेयरमैन पद के चुनाव डायरेक्ट पब्लिक वोटिंग से किए जाएंगे और साथ ही वार्ड पार्षदों का भी चुनाव होगा। बेरी में इस बार के चुनाव के लिए चेयरमैन सीट जनरल पुरुष के लिए आवंटित है। बेरी नगर पालिका में कुल वोटरों की संख्या करीब 14 हजार है। हरियाणा चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता कर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 11 मार्च से 17 मार्च तक उम्मीदवारों का नामांकन भरा जाएगा। 2 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नगर पालिका बेरी में वार्ड वाइज पुरुष और महिला वोटर हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा के बदमाशों की दिल्ली पुलिस से मुठभेड़:एक को लगी गोली, नंदू गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, 5 करोड़ की मांगी थी रंगदारी
हरियाणा के बदमाशों की दिल्ली पुलिस से मुठभेड़:एक को लगी गोली, नंदू गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, 5 करोड़ की मांगी थी रंगदारी हरियाणा के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाहरी दिल्ली जिला पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल और एंटी नारकोटिक्स दस्ते ने एनकाउंटर के दौरान कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शार्प शूटर्स को पकड़ा है। बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। इस दौरान एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान शूटर प्रवेश और पवन निवासी बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। बदमाशों ने अपने एक और साथी के साथ 6 नवंबर को दिल्ली के पश्चिम विहार और छावला में फायरिंग की थी। साथ ही एक्सटॉर्शन मनी के रूप में कारोबारियों से 5 करोड की मांग की थी। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से अत्याधुनिक 2 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, तीन खाली मैगजीन और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं दोनों शार्प शूटर बाहरी दिल्ली जिले के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि 25 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाल ही में पश्चिम विहार और छावला इलाके में गोलीबारी करने वाले दो शूटर्स टिकरी कलां में किसी से मिलने आने वाले है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान रात में एक बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को देखा गया। पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। इसके बाद भी उन्होंने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आरोपी प्रवेश के पैर में गोली लगी। इसी बीच टीम ने दूसरे आरोपी को पकड़ लिया। 5 करोड़ की मांगी थी फिरौती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 6 नवंबर को पश्चिम विहार और छावला इलाके में फायरिंग इन्होंने ही की थी। पश्चिम विहार में राज मंदिर नाम के एक स्टोर को निशाना बनाया था। स्टोर के मालिक से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांगी थी। इसके बाद उसी दिन दिल्ली के छावला में एक कार गैराज को निशाना बनाकर उससे भी रंगदारी की मांग की थी। कपिल सांगवान के कहने पर की थी फायरिंग दोनों ही वारदातों को शूटर प्रवेश और पवन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस की माने तो ये दोनों वारदात विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कहने पर की गई। फिलहाल, पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश में जुटी है।
टोहाना में रेलवे लाइन के पास मिला युवती का शव:हत्या की आशंका; गले पर मिले निशान, पोस्टमार्टम में खुलेगा मौत का राज
टोहाना में रेलवे लाइन के पास मिला युवती का शव:हत्या की आशंका; गले पर मिले निशान, पोस्टमार्टम में खुलेगा मौत का राज हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रवासी युवती का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ मिला है। शव की हालत देखकर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि मौत कैसे हुई। अगर हत्या हुई है तो किसने की। रेलवे पुलिस थाना जाखल की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। साथ ही टोहाना थाना प्रबंधक देवीलाल भी मौके पर हैं। जानकारी के अनुसार आज तड़के किसी ने डायल 112 पर सूचना दी कि टोहाना के जमालपुर शेखां रेलवे लाइन के पास कच्चे रास्ते पर एक युवती का शव पड़ा है। मामला रेलवे लाइन का होने के चलते जाखल से रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। वहीं टोहाना थाना प्रबंधक देवीलाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। छानबीन करने पर युवती की पहचान 30 वर्षीय जैसमीन के रूप में हुई। उसके परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है। उसके गले पर निशान है, हालांकि अभी तक चोट आदि के कोई निशान न मिलने की बात सामने आई है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में तफ्तीश के बाद ही असलियत सामने आएगी। मामला फिलहाल संदिग्ध बना हुआ है। रेलवे पुलिस जाखल मामले की जांच में जुटी हुई है।
हरियाणा में JJP अध्यक्ष के बिगड़े बोल:कहा- हुड्डा को सोनिया की धोती, राहुल का कुर्ता, प्रियंका की चुनरी उठानी पड़ेगी
हरियाणा में JJP अध्यक्ष के बिगड़े बोल:कहा- हुड्डा को सोनिया की धोती, राहुल का कुर्ता, प्रियंका की चुनरी उठानी पड़ेगी हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं के एक-दूसरे पर विवादित बयान सामने आने लगे हैं। बुधवार को JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का एक आपत्तिजनक बयान सामने आया है, जिसमें वह पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिप्पणी कर रहे हैं। चौटाला ने कहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनकी खुद की टिकट के लाले भी पड़ सकते हैं। भूपेंद्र हुड्डा को टिकट पाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की धोती उठानी पड़ेगी, राहुल गांधी का कुर्ता पकड़ना पड़ेगा, प्रियंका गांधी की चुनरी और केसी वेणुगोपाल की चप्पल उठानी पड़ेगी। तब जाकर हुड्डा को टिकट मिल पाएगा। चौटाला ने यह बयान फतेहाबाद की एक सभा में दिया था। वह जाट धर्मशाला में JJP कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मौके पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे। वहीं इस बयान पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिन लोगों का हरियाणा में अस्तित्व खत्म हो चुका है, वो हमारी क्या बात करेंगे। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी। प्रदेश में यह पार्टी खत्म हो चुकी है। यहां पढ़िए चौटाला का पूरा बयान…
अजय चौटाला ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज कल भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते फिर रहे हैं कि वह 70 सीटें जीतेंगे। मैं पूछना चाहता हूं भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कि क्या प्रदेश आपके नाम है? यहां प्रजातंत्र है। किसी राजा का राज नहीं, जिसमें जिसे चाहो उसे कुर्सी पर बैठा दो। यह फैसला जनता करती है कि किसे चुन कर भेजना है, किसे घर भेजना है। इनकी तो अभी यह भी तसल्ली नहीं कि इन्हें टिकट मिलेगी या नहीं। इन्हें तो टिकट भी कांग्रेस हाईकमान से मांग कर लानी है। उसके लिए वह (हुड्डा) पहले सोनिया गांधी की धोती उठाएंगे, राहुल गांधी का कुर्ता पकड़ेंगे, प्रियंका गांधी की चुनरी और केसी वेणुगोपाल की चप्पल उठाएंगे। उसके बाद उन्हें टिकट मिलेगी। हमें तो हस्ताक्षर कर अपने प्रतिनिधि को टिकट दे देनी है।’ बागी विधायकों को भी खरी-खोटी सुनाई
अजय चौटाला ने कहा कि इनेलो के समय संपत सिंह को हम अपनी सीट छोड़कर बिठाते थे, लेकिन जब वह इनेलो छोड़ कांग्रेस में गए तो वहां उन्हें पूछने वाला तक नहीं बचा। वहीं, अब JJP को निशान सिंह छोड़ गए हैं। जब वह आते थे तो हम कहते थे कि आओ सरदार निशान सिंह, बैठो। अब सैलजा भी उनकी राम-राम नहीं सुनती। विधानसभा चुनाव और निकल जाएं तो उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिलेगी। उन्होंने बागी तेवर अपनाने वाले JJP विधायक व पूर्व मंत्री बबली पर भी निशाना साधा। कहा कि यह बबली-लवली भी कुछ दिनों बाद नहीं मिलेंगे। पहले ही लागू कर देनी चाहिए थीं योजनाएं
सभा में चौटाला ने प्रदेश सरकार को भी लपेटा। कहा कि सरकार अब जो घोषणाएं कर रही है, उन्हें पहले ही लागू कर देना चाहिए था। उस समय किसी ने उनकी कलम थोड़े ही पकड़ी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो क्रीमीलेयर और आरक्षण संबंधी घोषणा करके गए हैं, वह तो पहले ही हो चुकी है। इसमें नया कुछ नहीं था। पूर्व CM खट्टर पर भी भड़के थे अजय चौटाला
करीब 3 महीने पहले पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के दुष्यंत चौटाला के खिलाफ जांच कराने के बयान पर अजय चौटाला भड़क गए थे। चौटाला ने कहा था कि मनोहर लाल खट्टर की हैसियत क्या है कि वह ये कहते हैं कि मैं जांच कराऊंगा। मुख्यमंत्री तो नायब सिंह सैनी हैं।अजय चौटाला ने कहा था कि अगर जांच होती है तो फिर खट्टर के खिलाफ भी होगी। वह लोगों को मूर्ख बना रहे।