हिमाचल के मंडी जिले की भौर पंचायत के हलेल गांव में सोमवार रात को अज्ञात लोगों ने एक गौशाला में घुसकर गाय मार डाला। आरोपियों ने गाय का मुंह बोरी से दबाया, ताकि वह आवाज न कर सके। मंगलवार सुबह जब मालिक रामकृष्ण का बेटा तरुण कुमार गौशाला पहुंचा, तो उसने गाय को फर्श पर मृत पाया। गाय के मुंह से झाग निकल रही थी। बताया जा रहा है कि गाय के पिछले पैर रस्सी से बांधे हुए थे और फिर लकड़ी के पिलर से बांधकर उसका गला घोंट दिया। गाय के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही धनोटू पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और गौशाला को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP मंडी और DSP भी मौके पर पहुंचे। दोपहर में मंडी से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची। पशु चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश महाजन के नेतृत्व में 3 पशु चिकित्सकों की टीम ने गाय का पोस्टमार्टम किया। जांच में लिए गए सैंपल लैब के लिए भेजे गए। क्षेत्र के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद ने दी प्रदर्शन की चेतावनी भौर पंचायत के हलेल गांव में गौवंश की गला घोट कर हत्या मामले में विश्व हिंदू परिषद मुखर हो गया है। परिषद के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के जिला महासचिव कैप्टन महेंद्र सिंह राणा ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि गोवंश का अपमान व हत्या करने वालों की अगर जल्द धरपकड़ न की गई तो विश्व हिंदू परिषद सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा मौत के कारणों का पता: SP SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौका पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले में रिपोर्टस आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा। हिमाचल के मंडी जिले की भौर पंचायत के हलेल गांव में सोमवार रात को अज्ञात लोगों ने एक गौशाला में घुसकर गाय मार डाला। आरोपियों ने गाय का मुंह बोरी से दबाया, ताकि वह आवाज न कर सके। मंगलवार सुबह जब मालिक रामकृष्ण का बेटा तरुण कुमार गौशाला पहुंचा, तो उसने गाय को फर्श पर मृत पाया। गाय के मुंह से झाग निकल रही थी। बताया जा रहा है कि गाय के पिछले पैर रस्सी से बांधे हुए थे और फिर लकड़ी के पिलर से बांधकर उसका गला घोंट दिया। गाय के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही धनोटू पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और गौशाला को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP मंडी और DSP भी मौके पर पहुंचे। दोपहर में मंडी से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची। पशु चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश महाजन के नेतृत्व में 3 पशु चिकित्सकों की टीम ने गाय का पोस्टमार्टम किया। जांच में लिए गए सैंपल लैब के लिए भेजे गए। क्षेत्र के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद ने दी प्रदर्शन की चेतावनी भौर पंचायत के हलेल गांव में गौवंश की गला घोट कर हत्या मामले में विश्व हिंदू परिषद मुखर हो गया है। परिषद के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के जिला महासचिव कैप्टन महेंद्र सिंह राणा ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि गोवंश का अपमान व हत्या करने वालों की अगर जल्द धरपकड़ न की गई तो विश्व हिंदू परिषद सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा मौत के कारणों का पता: SP SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौका पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले में रिपोर्टस आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल सरकार पर सियासी संकट की रणनीति:महाजन बोले- हम चाहे तो आज भी गिरा सकते हैं, 6 नहीं 9 विधायक अनसीट होंगे
हिमाचल सरकार पर सियासी संकट की रणनीति:महाजन बोले- हम चाहे तो आज भी गिरा सकते हैं, 6 नहीं 9 विधायक अनसीट होंगे हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सरकार पर फिर से सियासी संकट खड़ा करने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो बीजेपी ने इसकी रणनीति बना ली है। केवल पार्टी हाईकमान के आदेशों का इंतजार है। इस रणनीति के तहत बीजेपी ने हिमाचल में पदों से हटाए गए 6 CPS के अलावा कैबिनेट रैंक वाले 3 अन्य विधायकों की सदस्यता को भी चुनौती देने का निर्णय लिया है। अब इसे लेकर कानूनी विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। कानूनी राय के बाद जल्द बीजेपी नेता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिलकर कांग्रेस के 9 विधायकों की सदस्यता को रद्द करने की मांग कर सकते हैं। राज्यपाल से इनकी सदस्यता रद्द करने के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग को मामला भेजे जाने का आग्रह किया जाएगा। शिमला में मीडिया से बातचीत में भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस के 9 विधायकों की सदस्यता को राज्यपाल से मिलकर चुनौती दी जाएगी। बीजेपी केवल पार्टी हाईकमान के आदेशों का इंतजार कर रही है। सरकार को आज भी गिरा सकते है: महाजन राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने CPS के अलावा दूसरे विधायकों को भी कैबिनेट रेंक दिए है। ये सभी लाभ के पद हैं। ये विधायक अनसीट होंगे। इससे इनकी सीटों पर दोबारा उप चुनाव तय है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में भी है। हर्ष महाजन ने कहा कि अब फैसला हम करेंगे। सरकार आज भी गिरा सकते हैं। कांग्रेस के विधायकों के सिरमौर, कांगड़ा और ऊना में गुट बने हुए है। महाजन ने कहा कि अब हमारे पर निर्भर करता है कि कौन का गुट लेना है। सीएम सुक्खू को बताया एसेट हर्ष महाजन ने कहा कि सीएम सुक्खू हमारे लिए एसेट हैं। वो ऐसा काम कर रहे हैं कि 15-20 साल कांग्रेस की सरकार दोबारा नहीं आएंगी। सुक्खू ने इन विधायकों को दी कैबिनेट रैंक कांग्रेस सरकार ने फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया को स्टेट प्लानिंग बोर्ड का डिप्टी चेयरमैन मनोनीत किया। इसके साथ ही इन्हें कैबिनेट रैंक दिया गया है। कांगड़ा जिला के ही नगरोटा बगवा से विधायक आरएस बाली को भी सरकार ने कैबिनेट रैंक के साथ हिमाचल पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन बनाया हुआ है। वहीं शिमला जिला के रामपुर से विधायक नंद लाल को पंचायती राज एक्ट और म्युनिसिपल एक्ट के प्रावधानों के तहत सातवें वित्त आयोग का अध्यक्ष लगाया है। ऐसे में बीजेपी के निशाने पर पूर्व सीपीएस किशोरी लाल, एमएल ब्राक्टा, आशीष बुटेल, सुंदर सिंह ठाकुर, संजय अवस्थी की सदस्यता रद्द करने की भी बीजेपी मांग कर सकती है। हिमाचल विधानसभा का मौजूदा गणित 68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में अभी कांग्रेस 40 और बीजेपी के पास 28 विधायक है। ऐसे में लाभ का पद के तहत यदि कांग्रेस के नौ विधायकों की सदस्यता चली जाती है तो कांग्रेस के पास 31 विधायक रह जाएंगे, जो कि बीजेपी से तीन ज्यादा होंगे। कांग्रेस सरकार के पास फिर पूरा बहुमत होगा। इसके बाद 9 सीटों पर उप चुनाव होंगे। 9 में से कांग्रेस को फिर से कम से कम 4 सीटें जीतनी होगी।
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:हरियाणा में भाभी-भतीजी को बंधक बनाया, पंजाब में मनचलों ने गर्भवती के पेट में लात मारी; शेयर बाजार 2000 अंक चढ़ा
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:हरियाणा में भाभी-भतीजी को बंधक बनाया, पंजाब में मनचलों ने गर्भवती के पेट में लात मारी; शेयर बाजार 2000 अंक चढ़ा नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल बदमाश हरियाणा से गिरफ्तार एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश के तार हरियाणा से जुड़ गए हैं। भिवानी सीआईए स्टाफ-2 और नवी मुंबई पुलिस की टीम ने रविवार रात जॉइंट ऑपरेशन करके सलमान खान की हत्या की साजिश के मामले में वांछित आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिगड़ाना गांव के दीपक उर्फ जोनी के तौर पर हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. शेयर बाजार में रिकॉर्ड 2000 अंक की तेजी, सेंसेक्स ने 76,738 का हाई बनाया चुनाव नतीजों से एक दिन पहले शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,738 और निफ्टी ने 23,338 हाई बनाया है। सेंसेक्स में 2000 अंक से ज्यादा की तेजी रही। वहीं निफ्टी 650 अंक से ज्यादा चढ़ा। ये 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते 2 साल की शेयर बाजार की सबसे बड़ी बढ़त है। इससे पहले 30 अगस्त 2022 को सेंसेक्स में 1500 अंक (2.70%) से ज्यादा की तेजी रही थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. पंजाब में मनचलों ने गर्भवती के पेट में लात मारी पंजाब के जालंधर में मनचले युवकों ने गर्भवती महिला को अश्लील इशारे किए। जब उसके पति ने विरोध किया तो युवकों ने दंपती के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने महिला के पेट में लात मारी। साथ ही उसके पति को भी बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर में चोट आई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 4. MP में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, राजस्थान के 13 लोगों की मौत; ड्राइवर नशे में था, शव JCB से निकालने पड़े मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रविवार रात 9 बजे राजस्थान से आए बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। बारात में शामिल एक महिला का कहना है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में था। ट्रॉली में 70 बाराती थे। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। JCB की मदद से ट्रॉली उठाकर शवों को और अन्य घायलों को निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा में सड़क किनारे पड़े ईंधन में भीषण आग, पेड़ भी जले हरियाणा में रेवाड़ी के लाखनौर गांव में सड़क किनारे रखे ईंधन में आग लग गई। कुछ देर के भीतर ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और आसपास खड़े पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी खबर… 6. नामीबिया ने सुपरओवर में ओमान को हराया, 11 साल बाद टी-20 वर्ल्डकप मैच टाई हुआ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मैच आज नामीबिया और ओमान के बीच खेला गया। नामीबिया ने ओमान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। इस मैच का रिजल्ट सुपरओवर में निकला। 2012 के बाद पहली बार टी-20 वर्ल्डकप मेंस में सुपरओवर खेला गया। इससे पहले, टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी सुपर ओवर 2012 में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज को जीत मिली थी। पढ़ें पूरी खबर… 7. हरियाणा में विधवा भाभी और भतीजी को बंधक बनाया हरियाणा में करनाल में महिला ने अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सौदापुर गांव की महिला ने कहा कि देवर ने उसे व बेटी को जबरन घर में बंधक बनाए रखा। इतना ही नहीं, वाइपर के साथ मारपीट भी की। पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल किया। इसके बाद वह किसी तरह उसकी चंगुल से छूटे। पढ़ें पूरी खबर… 8. अमूल दूध 15 महीने बाद 2 रुपए महंगा हुआ, गोल्ड 66 रुपए और फ्रेश 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा आज से अमूल दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब ये है कि MRP में 3 से 4% का इजाफा होगा। अमूल ने दूध की कीमतों में 15 महीने बाद बढ़ोतरी की है। इससे पहले फरवरी 2023 में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 9. पंजाब में 2 रुपए महंगा हुआ वेरका दूध पंजाब में मिल्क फेड ने दूध का दाम बढ़ाने का फैसला किया है। वेरका का एक लीटर दूध पर 2 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। दूध के दाम आज सोमवार से पूरे पंजाब में लागू हो गए हैं। लस्सी, दही और आइसक्रीम आदि सभी पुराने दाम में ही बिकेंगे। एक दिन पहले अमूल ने भी दूध का रेट 2 रुपए बढ़ाया है। पढ़ें पूरी खबर… 10. रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, मतदान प्रतिशत पर अपनी बात रखेंगे लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले इलेक्शन कमीशन आज दिल्ली में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। ऐसा पहली बार है जब आयोग ने वोटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 1952 से लेकर अब तक के किसी भी लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग ने वोटिंग के बाद और रिजल्ट के पहले कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। पढ़ें पूरी खबर…
शिमला में महिला ने की आत्महत्या:शादी के बाद भी था अफेयर, परिजनों ने लगाए प्रेमी पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
शिमला में महिला ने की आत्महत्या:शादी के बाद भी था अफेयर, परिजनों ने लगाए प्रेमी पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप शिमला जिला के उपमंडल रोहड़ू में एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भी उसका अफेयर था और वह उससे बात करती थी। परिजनों ने महिला के प्रेमी पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना चिड़गांव में लीलाकमणि ने शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बेटी रोजी देवी (28) ने आत्महत्या की है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को उसके आशिक ने आत्महत्या के लिए उकसाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी गुलट राम से हुई थी। 30 अक्टूबर को उनकी बेटी घास कटाने मायके आई हुई थी। उसके बाद 1 नंवबर को रोजी वापस अपने ससुराल के लिए निकली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका ससुराल करालाश में है लेकिन वह घर (ससुराल) नही पहुंची। मृतिका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रोहड़ू क्षेत्र के ही एक युवक से बात करती थी और उन्होंने शिकायत में दावा किया है कि उनकी बेटी एक नवंबर को जब मायके से ससुराल के लिए निकली, तो वह 1 और 2 नवंबर को उसके साथ ही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का शव बड़ियारा के पास मथरेट खड्ड में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। उन्होंने दावा किया है कि उक्त व्यक्ति ने ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है। उधर पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकद्दमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।