हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के नारी गांव में शादी करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली बिचौलिया महिला ने आत्महत्या की धमकी दे डाली। इससे गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। बता दें कि बीते सप्ताह ऊना के नारी गांव से एक बारात हरौली विधानसभा क्षेत्र के सिंगा गांव गई। जब बारात सिंगा गांव पहुंची तो पता चला कि वहां कोई शादी ही नहीं थी। इसके बाद बारातियों ने उस लड़की की फोटो दिखाई, जिससे शादी होनी थी, इस पर गांव वालों ने कहा कि यह लड़की उनके गांव की नहीं है। तब बारात बेरंग वापस लौटी। दूल्हा पक्ष के अनुसार, शादी पर 5.86 लाख रुपए खर्च हुआ है। नारी पंचायत ने बीते सप्ताह फैसला सुनाया कि पूरा खर्च रिश्ता करवाने वाले बिचौलिया महिला करवाएगी, जो दूल्हे के चाचा की बहू है। पंचायत ने बीते सोमवार तक यह राशि देने के आदेश दिए थे। ऐसा नहीं करने पर महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही गई। ऑल्टो गाड़ी कब्जे में ली बिचौलिया महिला ने बीते सोमवार को दूल्हा पक्ष का पैसा लौटाने की बात पंचायत में जरूर मानी थी। मगर, पैसा नहीं दिया। बीते मंगलवार को नारी गांव के लोग बिचौलिया महिला के घर पैसे लेने पहुंचे और तो महिला ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने वहां पर उसकी ऑल्टो गाड़ी को अमानत के तौर पर कब्जे में लिया। इससे बिचौलिया महिला भड़क उठी और उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। पुलिस ने मामला शांत किया। तब बिचौलिया महिला ने 2 लाख रुपए 24 फरवरी तक देने और सारी राशि तीन माह के भीतर देने की बात कही। बिचौलिया महिला और उसके पति ने तीन माह का समय मांगा ग्राम पंचायत प्रधान राम कुमार के अनुसार, बिचौलिया और उसके पति ने तीन महीने का समय मांगा है, जिसे पंचायत ने स्वीकार कर लिया है। इस अवधि के बाद पंचायत बिचौलिया के खिलाफ आगे की कार्रवाई का निर्णय लेगी। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के नारी गांव में शादी करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली बिचौलिया महिला ने आत्महत्या की धमकी दे डाली। इससे गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। बता दें कि बीते सप्ताह ऊना के नारी गांव से एक बारात हरौली विधानसभा क्षेत्र के सिंगा गांव गई। जब बारात सिंगा गांव पहुंची तो पता चला कि वहां कोई शादी ही नहीं थी। इसके बाद बारातियों ने उस लड़की की फोटो दिखाई, जिससे शादी होनी थी, इस पर गांव वालों ने कहा कि यह लड़की उनके गांव की नहीं है। तब बारात बेरंग वापस लौटी। दूल्हा पक्ष के अनुसार, शादी पर 5.86 लाख रुपए खर्च हुआ है। नारी पंचायत ने बीते सप्ताह फैसला सुनाया कि पूरा खर्च रिश्ता करवाने वाले बिचौलिया महिला करवाएगी, जो दूल्हे के चाचा की बहू है। पंचायत ने बीते सोमवार तक यह राशि देने के आदेश दिए थे। ऐसा नहीं करने पर महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही गई। ऑल्टो गाड़ी कब्जे में ली बिचौलिया महिला ने बीते सोमवार को दूल्हा पक्ष का पैसा लौटाने की बात पंचायत में जरूर मानी थी। मगर, पैसा नहीं दिया। बीते मंगलवार को नारी गांव के लोग बिचौलिया महिला के घर पैसे लेने पहुंचे और तो महिला ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने वहां पर उसकी ऑल्टो गाड़ी को अमानत के तौर पर कब्जे में लिया। इससे बिचौलिया महिला भड़क उठी और उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। पुलिस ने मामला शांत किया। तब बिचौलिया महिला ने 2 लाख रुपए 24 फरवरी तक देने और सारी राशि तीन माह के भीतर देने की बात कही। बिचौलिया महिला और उसके पति ने तीन माह का समय मांगा ग्राम पंचायत प्रधान राम कुमार के अनुसार, बिचौलिया और उसके पति ने तीन महीने का समय मांगा है, जिसे पंचायत ने स्वीकार कर लिया है। इस अवधि के बाद पंचायत बिचौलिया के खिलाफ आगे की कार्रवाई का निर्णय लेगी। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल कांग्रेस संगठन से निकाले जाएंगे निष्क्रिय पदाधिकारी:प्रतिभा बोली- तेरा-मेरा आधार से पदाधिकारियों का चयन नहीं, 2022 में बनाई जंबो कार्यकारिणी
हिमाचल कांग्रेस संगठन से निकाले जाएंगे निष्क्रिय पदाधिकारी:प्रतिभा बोली- तेरा-मेरा आधार से पदाधिकारियों का चयन नहीं, 2022 में बनाई जंबो कार्यकारिणी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द मेजर सर्जरी होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने इसकी तैयारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर करने की पार्टी हाईकमान से मंजूरी मांगी है। अब कांग्रेस हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार है। PCC ने निष्क्रिय पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार कर हाईकमान को सौंप दी है। इसकी पुष्टि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की। आलाकमान की मंजूरी मिलते ही निष्क्रिय पदाधिकारी पदमुक्त किए जाएंगे। काम करने वाले सक्रिय वर्करों को पार्टी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साल 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले 26 अप्रैल 2022 को कांग्रेस ने ‘वीरभद्र कार्ड’ खेला। तब कांग्रेस ने कुलदीप राठौर की जगह स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। प्रतिभा सिंह के साथ वीरभद्र सिंह के 4 करीबियों राजेंद्र राणा, पवन काजल, हर्ष महाजन और विनय कुमार को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया। लेकिन चार में तीन करीबी एक-एक करके कांग्रेस का साथ छोड़कर चले गए। अब विनय कुमार को छोड़कर तीनों पूर्व वर्किंग प्रेसिडेंट भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। प्रतिभा की तैनाती के बाद बना दी थी जंबो कार्यकारिणी प्रतिभा सिंह की ताजपोशी के दौरान कांग्रेस हाईकमान ने 44 पदाधिकारी PCC में शामिल किए। इसके एक महीने के भीतर यानी 25 मई 2022 को कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए 64 नए पदाधिकारियों को संगठन में तैनाती दी। इनमें 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव, 41 सचिव, 2 वरिष्ठ प्रवक्ता और 1 प्रवक्ता की नियुक्ति करके जंबो कार्यकारिणी बनाई गई। कार्यकारिणी सदस्य को मिलाकर PCC में 250 से ज्यादा नेता हो गए। मगर ज्यादातर नेता विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय नजर आए। इसे देखते हुए PCC ने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय नेताओं को पार्टी में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हाईकमान की मंजूरी जरूरी है। हैरानी इस बात की है कि उत्तर प्रदेश जैसी बड़े राज्य में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में 41 पदाधिकारी है और हिमाचल में 250 से ज्यादा हो गए है। हाईकमान से चर्चा कर चुकी प्रतिभा सिंह प्रतिभा सिंह संगठन में फेरबदल को लेकर बीते दिनों दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए सीएम सुक्खू गुट और होलीलॉज खेमे के बराबर बराबर पदाधिकारियों को शामिल करने पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। होलीलॉज खेमे के 2 वर्किंग प्रेसिडेंट की भी हो सकती है ताजपोशी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि होलीलॉज खेमे के दो नेताओं कांग्रेस वर्किंग प्रेसिडेंट बना सकती है, क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले CM सुक्खू के करीबी संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को 27 मार्च 2024 को ही वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया जा चुका है। लिहाजा दो और वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने की भी चर्चा है। युवा कांग्रेस नेताओं को मिलेगी पार्टी में जगह PCC में युवा कांग्रेस के सक्रिय नेताओं को जगह दी जाएगी। हिमाचल में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव चले हुए है। नवंबर के पहले सप्ताह में युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। लिहाजा युवा कांग्रेस के पुराने पदाधिकारी PCC में शामिल किए जाएंगे प्रतिभा ने लोस चुनाव में हार के बाद दे दिए थे संकेत प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की 4-0 से करारी हार के बाद ही संगठन में फेरबदल के संकेत दे दिए थे। हालांकि विधानसभा की 9 सीटों पर कांग्रेस उप चुनाव में जीत गई थी। इसके बाद PCC ने निष्क्रिय नेताओं की लिस्ट तैयार की। बीते दिनों उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार कर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, महासचिव केसी वेणुगोपाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है।
मंडी में व्यापारी के खाते से उड़े 42 हजार:अनजान नंबर से आए लिंक को खोला, मैसेज में लिखा था “साइबर ठगों से सावधान”
मंडी में व्यापारी के खाते से उड़े 42 हजार:अनजान नंबर से आए लिंक को खोला, मैसेज में लिखा था “साइबर ठगों से सावधान” हिमाचल के मंडी शहर में एक व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर आए लिंक को व्यक्ति ने खोला और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी किया। बाद में उसे पता चला कि उसका बैंक अकाउंट खाली हो चुका है, जिसमें 48 हजार 200 रुपए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस को दी है। व्यापारी ने ग्रुप में भी शेयर किया मैसेज मंडी शहर के भूतनाथ बाजार के हितेश वैद्य हैप्पी ने बताया कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट पर शनिवार को किसी अनजान नंबर से एक लिंक शेयर किया गया। हैरतअंगेज रूप से इस लिंक में ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का मैसेज था। लिंक खोलने के बाद व्यापारी ने साइबर फ्रॉड को संदेश को उपयोगी जानकारी जानकर उन्होंने अपने ग्रुप में भी इसे शेयर कर दिया। बीते रविवार को व्यापारी हितेश वैद्य के मोबाइल फोन पर बैंक से मैसेज आया कि उनके अकाउंट से 48200 रुपये की रकम निकाली गई है। व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक बैंक में जाकर जब कारोबारी ने अपना बैंक खाता जांचा तो उन्हें मालूम हुआ कि वाकई में उनके अकाउंट से सारी रकम उड़ा ली गई है। इतना ही नहीं व्यापारी का व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक हो गया है। बुधवार को उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया से भी सांझा की ताकि कोई अन्य लोग इस तरह की घटना के शिकार ना हों। साइबर क्राइम विंग के मंडी में तैनात एएसपी मनमोहन सिंह ने खबर की तस्दीक करते हुए कहा कि इस मामले में जांच शुरू की गई है। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए उन्होंने आम जनता को इस स्तर पर अत्यधिक चौकन्ना रहने के लिए कहा है। व्हाट्सएप पर आने वाले ऐसे अनाधिकृत लिंक को खोलने की लोग भूल न करें।
शिमला में BJP विधायक ने दी विधानसभा अध्यक्ष को नसीहत:बोले- पद की गरिमा बनाए रखें, कोर्ट के फैसलों से बौखलाहट में सरकार
शिमला में BJP विधायक ने दी विधानसभा अध्यक्ष को नसीहत:बोले- पद की गरिमा बनाए रखें, कोर्ट के फैसलों से बौखलाहट में सरकार हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हाल ही में आए अदालतों के फैसलों से बौखला गई है। सरकार विपक्ष का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। इसलिए पहली बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सबसे कम दिनों का बुलाया है। यह बात भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही है। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा को भी नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि विधान सभा अध्यक्ष पद की गरिमा बनाए रखें, पद को सरकार की कठपुतली ना बनाएं। रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने कृत्यों से हीन भावना से ग्रस्त है इसलिए विधानसभा का शीतकालीन सत्र को छोटा रखा गया है। लेकिन विपक्ष चार दिन में भी मजबूती से जनता के मुद्दों को सदन में उठाएगा। “9 विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष का बयान ठीक नहीं”
रणधीर शर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक है और इसका विपक्ष भी सम्मान करता है। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के बयान ठीक नहीं है। 9 विधायकों के मामले में कल ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पर निर्णय आएगा। मानसून सत्र में कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष कार्रवाई की बात कर रहे हैं जब CPS मामले में आए आदेश के बाद सरकार खतरे में पड़ी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष अपने पद की गरिमा बनाए रखें और विधान सभा अध्यक्ष के पद को सरकार की कठपुतली ना बनाएं। रणधीर ने विधान सभा अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा अध्यक्ष कानून से ऊपर खुद को समझने की भूल ना करें। विधानसभा अध्यक्ष अगर भाजपा विधायकों को लेकर फैसला लेते हैं, तो भाजपा हर स्तर पर उसका मुकाबला करने को तैयार हैं। कांग्रेस कार्यकारिणी भंग होने का जश्न मना रही है सरकार
भाजपा विधायक ने कहा कि सरकार 2 साल के कार्यकाल का जश्न मनाने जा रही है। लेकिन किस बात जश्न मनाया जा रहा है इसको लेकर सरकार के पास जवाब नहीं है। हिमाचल की देश दुनियां में बदनामी का सरकार जश्न मनाने जा रही है। कानून व्यवस्था की हालत खराब है। एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग करने का मुख्यमंत्री जश्न मनाने जा रही है इसके अलावा सीएम के पास कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा सरकार के जन विरोधी निर्णयों को लेकर जनता के बीच में जाएगी और सरकार की कार गुजारियों का पर्दाफाश किया जाएगा।