जींद में किसान नेत्री के साथ रेप:गांव के ही व्यक्ति ने बनाई अश्लील वीडियो, धमकी देकर 6 साल तक किया यौन शोषण

जींद में किसान नेत्री के साथ रेप:गांव के ही व्यक्ति ने बनाई अश्लील वीडियो, धमकी देकर 6 साल तक किया यौन शोषण

हरियाणा के जींद जिले में एक किसान नेत्री ने गांव के व्यक्ति पर 6 साल तक रेप करने, धमकी देने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला पुलिस दी शिकायत में सदर क्षेत्र के गांव की एक 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2017 से 2023 तक गांव के ही सुरेंद्र ने षड़यंत्र के तहत उसे फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद सुरेंद्र ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद 6 साल तक लगातार सुरेंद्र ने उसके साथ रेप किया और मारपीट की। परेशान होकर पीड़िता ने दी शिकायत सुरेंद्र की पत्नी ने भी इस काम में उसका साथ किया। शारीरिक और मानसिक शोषण हद से ज्यादा बढ़ने के बाद तंग आकर उसने महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायतकर्ता किसान आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय रही हैं। महिला थाना पुलिस ने सुरेंद्र और उसकी पत्नी के खिलाफ साजिश रचने, मारपीट, निजी जिंदगी में दखल और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के जींद जिले में एक किसान नेत्री ने गांव के व्यक्ति पर 6 साल तक रेप करने, धमकी देने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला पुलिस दी शिकायत में सदर क्षेत्र के गांव की एक 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2017 से 2023 तक गांव के ही सुरेंद्र ने षड़यंत्र के तहत उसे फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद सुरेंद्र ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद 6 साल तक लगातार सुरेंद्र ने उसके साथ रेप किया और मारपीट की। परेशान होकर पीड़िता ने दी शिकायत सुरेंद्र की पत्नी ने भी इस काम में उसका साथ किया। शारीरिक और मानसिक शोषण हद से ज्यादा बढ़ने के बाद तंग आकर उसने महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायतकर्ता किसान आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय रही हैं। महिला थाना पुलिस ने सुरेंद्र और उसकी पत्नी के खिलाफ साजिश रचने, मारपीट, निजी जिंदगी में दखल और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर