पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर:पानीपत में 3 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या, महिला ने की थी पुलिस केस

पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर:पानीपत में 3 बच्चों के पिता ने की आत्महत्या, महिला ने की थी पुलिस केस

पानीपत के थाना इसराना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद में 36 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शामली जिले के डिंडू खेड़ा का निवासी था और वर्तमान में समालखा में रह रहा था। मृतक के बड़े भाई प्रमोद कुमार के अनुसार, सोमपाल की शादी 15 साल पहले बलाना गांव की सीमा से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं – एक लड़की और दो लड़के। करीब 6 महीने पहले परिवार समालखा में रहने के लिए आ गया था, जहां सोमपाल मजदूरी करता था। घटना से चार दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सीमा अपने मायके बलाना चली गई। सोमपाल भी उसके पीछे वहां पहुंच गया। दो दिन पहले एक विवाद में सोमपाल ने सीमा के सिर पर डंडे से हमला कर दिया था, जिसकी शिकायत सीमा ने थाना इसराना में दर्ज कराई थी। 4 फरवरी की रात को फिर विवाद हुआ और गुस्से में सोमपाल घर से बाहर निकल गया। बस अड्डे पर पहुंचकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पानीपत के थाना इसराना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद में 36 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शामली जिले के डिंडू खेड़ा का निवासी था और वर्तमान में समालखा में रह रहा था। मृतक के बड़े भाई प्रमोद कुमार के अनुसार, सोमपाल की शादी 15 साल पहले बलाना गांव की सीमा से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं – एक लड़की और दो लड़के। करीब 6 महीने पहले परिवार समालखा में रहने के लिए आ गया था, जहां सोमपाल मजदूरी करता था। घटना से चार दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सीमा अपने मायके बलाना चली गई। सोमपाल भी उसके पीछे वहां पहुंच गया। दो दिन पहले एक विवाद में सोमपाल ने सीमा के सिर पर डंडे से हमला कर दिया था, जिसकी शिकायत सीमा ने थाना इसराना में दर्ज कराई थी। 4 फरवरी की रात को फिर विवाद हुआ और गुस्से में सोमपाल घर से बाहर निकल गया। बस अड्डे पर पहुंचकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर