भास्कर न्यूज |लुधियाना गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (जीपीआई) कंपनी के गोदाम से भारी मात्रा में सिगरेट की चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के डिस्टीब्यूटर पुनीत वडेरा ने थाना डिवीजन-3 पुलिस को शिकायत दी कि उनका गोदाम हरचरण नगर में स्थित है, जहां से लगभग 4800 डिब्बे सिगरेट गायब हो गए हैं। 30 जनवरी की सुबह जब वह अपने गोदाम में पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो इस चोरी में तीन लोग शामिल थे, जिनकी पहचान लव कुमार पुत्र तरसेम लाल, अरुण पुत्र तरसेम लाल और साहिल वासी जालंधर के रूप में हुई। पुलिस ने छापेमारी कर अरुण और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लव कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर इस चोरी से जुड़ी जानकारी जुटाई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। भास्कर न्यूज |लुधियाना गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (जीपीआई) कंपनी के गोदाम से भारी मात्रा में सिगरेट की चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के डिस्टीब्यूटर पुनीत वडेरा ने थाना डिवीजन-3 पुलिस को शिकायत दी कि उनका गोदाम हरचरण नगर में स्थित है, जहां से लगभग 4800 डिब्बे सिगरेट गायब हो गए हैं। 30 जनवरी की सुबह जब वह अपने गोदाम में पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो इस चोरी में तीन लोग शामिल थे, जिनकी पहचान लव कुमार पुत्र तरसेम लाल, अरुण पुत्र तरसेम लाल और साहिल वासी जालंधर के रूप में हुई। पुलिस ने छापेमारी कर अरुण और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लव कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर इस चोरी से जुड़ी जानकारी जुटाई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी:अमेरिका पहली पसंद, ऑस्ट्रेलिया-कनाडा सेकेंड चॉइस; सांसद राघव चड्ढा के सवाल पर विदेश मंत्रालय का जवाब
भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी:अमेरिका पहली पसंद, ऑस्ट्रेलिया-कनाडा सेकेंड चॉइस; सांसद राघव चड्ढा के सवाल पर विदेश मंत्रालय का जवाब देश की नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने खुद दी है। जिसमें उन्होंने नागरिकता छोड़ने के पीछे निजी कारण बताए हैं। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी पंजाब के सांसद राघव चड्ढा द्वारा राज्यसभा में सवाल पूछे जाने के बाद दी है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि 2019 में 1,44,017 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी। जबकि 2020 में 85256, 2021 में 1,63,370 और 2022 में 2,25,620 लोगों ने नागरिकता छोड़ने का फैसला किया। पिछले साल 2023 में 2 लाख 16 हजार लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी थी। भारत के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति है प्रवासी विदेश मंत्रालय का कहना है कि सरकार ज्ञान अर्थव्यवस्था के युग में वैश्विक कार्यस्थल की क्षमता को पहचानती है। प्रवासी भारतीयों के साथ इसके जुड़ाव में भी एक परिवर्तनकारी बदलाव आया है। एक सफल, समृद्ध और प्रभावशाली प्रवासी भारत के लिए एक संपत्ति है। भारत को अपने प्रवासी नेटवर्क का दोहन करने और ऐसे समृद्ध प्रवासी लोगों से मिलने वाली सॉफ्ट पावर के उत्पादक उपयोग से बहुत कुछ हासिल करना है। सरकार के प्रयासों का उद्देश्य ज्ञान और विशेषज्ञता को साझा करने सहित प्रवासी लोगों की क्षमता का पूरा उपयोग करना भी है। अमेरिका जा रहे हैं अधिकांश भारतीय अधिकांश भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिका जा रहे हैं। 2018 से 2023 के मध्य तक, भारत से 3,28,619 भारतीयों ने अमेरिकी नागरिकता ली। जबकि 1,61,917 ने कनाडाई और 1,31,883 ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता हासिल की है। जानें किस देश में कितने भारतीयों ने ली नगारिकता

पंजाब में ISI के 13 आतंकी गिरफ्तार:2 RPG, 2.5 IED, 2 किलो RDX-ग्रेनेड सहित हथियार बरामद, माहौल खराब करने की साजिश नाकाम
पंजाब में ISI के 13 आतंकी गिरफ्तार:2 RPG, 2.5 IED, 2 किलो RDX-ग्रेनेड सहित हथियार बरामद, माहौल खराब करने की साजिश नाकाम पंजाब पुलिस की टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर एक ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में बम और हथियारों की खेप बरामद की गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर प्रतिबंधित गतिविधियां करवा रहे थे। गिरफ्तार आतंकियों ने कई थानों और लोगों की टारगेट किलिंग करनी थी। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जल्द सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। डीजीपी बोले- दो मोड्यूल का भंडा फोड़ किया पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। आरोपियों से पुलिस ने 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद किए हैं। अब पढ़ें कौन सा आतंकी किस मॉड्यूल से जुड़ा 1. मॉड्यूल सत्ता नौशेरा का, चार गुर्गे अरेस्ट हुए पहले मॉड्यूल में फ्रांस आधारित बीकेआई का लिंक सामने आया। जिसमें पुलिस ने मास्टरमाइंड सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा निवासी होशियारपुर का नाम शामिल है। सत्ता फ्रांस में बैठकर देश में अपने गुर्गों के जरिए आतंकी गतिविधियां करवा रहा है। जिनके गुर्गों से पुलिस ने लोडेड आरपीजी, 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 ग्रेनेड, 2 किलोग्राम आरडीएक्स (रिमोट-नियंत्रित), 3 पिस्तौल, 6 मैगजीन, 34 जिंदा राउंड, 1 वायरलेस सेट सहित अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में जतिंदर उर्फ हनी, जगजीत उर्फ जग्गा (कपूरथला), हरप्रीत और जगरूप (होशियारपुर) का नाम शामिल है। जिनके खिलाफ अमृतसर SSOC में मामला दर्ज किया गया है। 2- दूसरा मॉड्यूल ग्रीस और पाकिस्तान से जुड़ा मिली जानकारी के अनुसार दूसरा मॉड्यूल ग्रीस और पाकिस्तान आधारित आतंकियों द्वारा चलाया जा रहा है। इसके संचालन में सबसे प्रमुख कान जसविंदर उर्फ मन्नू अगवान निवासी गुरदासपुर (ग्रीस में छिपा) और पाक आधारित हरविंदर रिंदा से जुड़ा हुआ है। जिसमें पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने 1 आरपीजी लांचर, 2 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 10 कारतूस, 3 वाहन बरामद किया है।

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना:बादल छाने से तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट; हिमाचल के जलाशय 21%, पंजाब के 59% खाली
पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना:बादल छाने से तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट; हिमाचल के जलाशय 21%, पंजाब के 59% खाली पंजाब-चंडीगढ़ में आज (शुक्रवार) को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आज सामान्य बारिश की संभावनाएं हैं। जबकि अन्य जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। आज का तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब व चंडीगढ़ में गुरुवार बारिश के आसार के बाद भी अधिकतर जिलों में बादल नहीं बरसे। रूपनगर में 8.5 मिमी, फिरोजपुर में 3.5 मिमी, लुधियाना के समराला में 0.5 मिमी बरिश दर्ज की गई। लेकिन अधिकतर जिलों में हल्के बादल छाने के बाद पंजाब के औसतन तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। पंजाब में जालंधर के समराला का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगर आज बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार काफी कम हैं। पंजाब-हिमाचल के जलाशयों का जलस्तर गिरा पंजाब व हिमाचल प्रदेश में कम बारिश का असर इस साल जलाशयों पर पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के तीन और पंजाब के एक जलाशय का जलस्तर चिंताजनक स्थितियों पर है। हिमाचल प्रदश के तीन जलाशयों में सामान्य से 21 फीसदी और पंजाब के एक मात्र जलाशय में 59 फीसदी कम जलस्तर है। 12 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल के भाखड़ा बांध में सामान्य से 18 फीसदी और पोंग बांध में सामान्य से 17 फीसदी कम जलस्तर है। जबकि, कोल डैम का जलस्तर सामान्य से 15 फीसदी अधिक है। वहीं, पंजाब के एकमात्र जलाशय थीन डैम में सामान्य से 40 फीसदी कम जलस्तर है। चंडीगढ़- पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- गुरुवार शाम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- गुरुवार का तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- गुरुवार का अधिकतम तापमान बीते दिन से 2 डिग्री अधिक 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- बीती शाम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- गुरुवार शाम अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- गुरुवार शाम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।