अबोहर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 2 घायल:ऑटो ड्राइवर ने अचानक लिया था यू-टर्न, हादसे का VIDEO

अबोहर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 2 घायल:ऑटो ड्राइवर ने अचानक लिया था यू-टर्न, हादसे का VIDEO

पंजाब के अबोहर में एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। यह हादसा अबोहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर ढाणी विशेषरनाथ के पास हुआ, जो नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कंधवाला अमरकोट निवासी अनुज कुमार रोजाना की तरह सुबह गीता मंदिर जा रहा था। जब वह ढाणी विशेषरनाथ बाईपास का पुल पार कर आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रहे ऑटो चालक ने अचानक यू-टर्न लेना शुरू कर दिया। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही बाइक ऑटो से टकरा गई। हादसे में अनुज के कंधे और घुटनों पर गंभीर चोटें आईं। दूसरी तरफ, ढाणी विशेषरनाथ निवासी ऑटो चालक अमर सिंह के जानकार रामतीर्थ ने बताया कि हादसे के समय अनुज की बाइक की रफ्तार 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर में अमर सिंह के सिर और कंधे पर भी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पंजाब के अबोहर में एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। यह हादसा अबोहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर ढाणी विशेषरनाथ के पास हुआ, जो नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कंधवाला अमरकोट निवासी अनुज कुमार रोजाना की तरह सुबह गीता मंदिर जा रहा था। जब वह ढाणी विशेषरनाथ बाईपास का पुल पार कर आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रहे ऑटो चालक ने अचानक यू-टर्न लेना शुरू कर दिया। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही बाइक ऑटो से टकरा गई। हादसे में अनुज के कंधे और घुटनों पर गंभीर चोटें आईं। दूसरी तरफ, ढाणी विशेषरनाथ निवासी ऑटो चालक अमर सिंह के जानकार रामतीर्थ ने बताया कि हादसे के समय अनुज की बाइक की रफ्तार 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर में अमर सिंह के सिर और कंधे पर भी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।   पंजाब | दैनिक भास्कर