लुधियाना| मिलरगंज मंजू सिनेमा के सामने शिव मंदिर द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 25 फरवरी को निकाली जाएगी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह शोभायात्रा लंबे समय से मंदिर परिसर द्वारा निकाली जा रही है। इस यात्रा में आसपास के मंदिर से कई श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल होते हैं। यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर प्रताप चौक होते हुए गिल चौक से विश्वकर्मा चौक के रास्ते से शिव मंदिर पर ही समाप्त होती है। यात्रा में कन्या द्वारा कलश भी ले जाया जाता है। इस मौके पर प्रधान परवीन बहल, वॉइस प्रधान चेतन मल्होत्रा, कैशियर कमल भल्ला, मंदिर परिसर के पुजारी राज कुमार शास्त्री, कृतेश्वर रिमल आदि मौजूद रहे। लुधियाना| मिलरगंज मंजू सिनेमा के सामने शिव मंदिर द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 25 फरवरी को निकाली जाएगी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह शोभायात्रा लंबे समय से मंदिर परिसर द्वारा निकाली जा रही है। इस यात्रा में आसपास के मंदिर से कई श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल होते हैं। यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर प्रताप चौक होते हुए गिल चौक से विश्वकर्मा चौक के रास्ते से शिव मंदिर पर ही समाप्त होती है। यात्रा में कन्या द्वारा कलश भी ले जाया जाता है। इस मौके पर प्रधान परवीन बहल, वॉइस प्रधान चेतन मल्होत्रा, कैशियर कमल भल्ला, मंदिर परिसर के पुजारी राज कुमार शास्त्री, कृतेश्वर रिमल आदि मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत ने शपथ ली:CM भगवंत मान से मिलने के बाद ग्रहण की शपथ; कैबिनेट मंत्री बनेंगे
जालंधर उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत ने शपथ ली:CM भगवंत मान से मिलने के बाद ग्रहण की शपथ; कैबिनेट मंत्री बनेंगे जालंधर वेस्ट सीट से विधान सभा उप चुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को पंजाब सरकार ने आज चंडीगढ़ पहुंचकर विधायक पद की शपथ ले ली है। आज यानी बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर शपथ ग्रहण की। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा था, तो उन्हें आज का समय दिया गया था। जल्द मोहिंदर भगत को मंत्री के तौर पर नवाजा जाएगा। उन्हें स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जा सकता है। गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया था। अब भगत को स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जाएगा। शपथ से पहले भगत ने सीएम मान से अपने परिवार के साथ मुलाकात की थी। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि जिस हलके से भगत चुनाव जीते हैं, वह उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब माना जाता है। वेस्ट हलके में ही सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मार्किट और फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में सरकार स्पोर्ट्स मंत्री जालंधर से ही बनाना चाहती। उसी कुर्सी के लिए मोहिंदर भगत के पुख्ता कोई उम्मीदवार नहीं हो सकता था। भगत को मंत्री बनाने के लिए CM मान ने किया था वादा जालंधर उप चुनाव के वक्त CM भगवंत मान ने भी वादा किया था कि जालंधर वेस्ट वाले CM मोहिंदर भगत को एक सीढ़ी चढ़ा दें, दूसरी सीढ़ी वह खुद चढ़ा देंगे। यहां सीएम मान के कहने का मकसद मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने से जोड़ा गया। जालंधर अर्बन से आप सरकार में फिलहाल कोई मंत्री नहीं है। हालांकि जालंधर जिले की करतारपुर सीट से विधायक बलकार सिंह जरूर सरकार में मंत्री हैं। पिता चुन्नी लाल भगत भी मंत्री रह चुके मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत भी मंत्री रह चुके हैं। वह अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री बने थे। हालांकि अब वह एक्टिव पॉलिटिशियन नहीं है। मोहिंदर भगत ने लोकसभा चुनाव के वक्त आप ज्वाइन की थी। इसके बाद उन्हें उप चुनाव में जालंधर वेस्ट से टिकट दी गई। पूर्व मंत्री भगत ने कहा था कि अब उनका भाजपा या किसी दूसरी पार्टी से संबंध नहीं है। वह राजनीति छोड़ चुके हैं। एकतरफा जीत की यही बड़ी वजह भी जालंधर वेस्ट सीट पर AAP को एकतरफा जीत मिली। शनिवार को उप चुनाव की मतगणना में AAP के मोहिंदर भगत यहां से 37,325 वोटों से जीते। उन्हें 55,246 वोट मिले। इसके उलट उनके खिलाफ चुनाव लड़े भाजपा, कांग्रेस, अकाली दल और निर्दलीय समेत 15 उम्मीदवारों के वोट जोड़ दें तो भी उन्हें कुल 39,363 वोट पड़े। ऐसे बनी थी उप चुनाव की स्थिति जालंधर वेस्ट सीट पर उप चुनाव की स्थिति उस समय बनी थी, जब AAP के ही विधायक शीतल अंगुराल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि तब उनका इस्तीफा विधानसभा स्पीकर की तरफ से मंजूर नहीं किया गया था। इसके बाद जैसे ही लोकसभा चुनाव संपन्न हुए तो विधानसभा स्पीकर से मिले थे। साथ ही उन्होंने इस्तीफा वापस लेने की मांग की थी। उनका कहना था कि वह नहीं चाहते है कि दोबारा चुनाव की प्रक्रिया हो। हालांकि इसके बाद स्पीकर ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। साथ ही निर्वाचन आयोग की तरफ से इस सीट पर चुनाव की घोषणा कर दी गई थी।

पंजाब में पति-पत्नी और बेटे ने किया सुसाइड:तीनों ट्रेन के आगे कूदे; रेलवे ट्रैक पर बिखरे मिले बॉडी पार्ट्स
पंजाब में पति-पत्नी और बेटे ने किया सुसाइड:तीनों ट्रेन के आगे कूदे; रेलवे ट्रैक पर बिखरे मिले बॉडी पार्ट्स पंजाब के लुधियाना में आज सुबह तड़के घुगराना लुधियाना-धुरी लाइन रेलवे स्टेशन के पास एक परिवार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इनमें पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल है। इन सभी के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़े थे। आसपास रहने वाले लोगों ने दुर्घटना की सूचना GRP को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के टुकड़े इकट्ठे कर कब्जे में लिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया है कि मृतकों में सुखदीप सिंह (32), उनकी पत्नी सुखदीप कौर (30) और और उनका बेटा बलजोत सिंह (9) थे। यह परिवार घुगराना गांव में रहता था। बिल्डिंगों में लिफ्ट लगाता था सुखदीप
जांच अधिकारी ASI गुरमेल सिंह ने जानकारी दी कि जब उन्हें सूचना मिली थी तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां पहुंचकर देखा तो शवों की हालत काफी खराब थी। महिला का शव टुकड़े-टुकड़े हो गया था। उसकी एक टांग अलग पड़ी थी, तो दूसरी टांग अलग थी। उसका सिर और धड़ भी अलग थे। ASI के अनुसार, शुरुआती जांच और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पता चला कि सुखदीप सिंह मॉल और अन्य बड़ी बिल्डिंगों में लिफ्ट लगाने का काम करता था। वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी 2 बहनें और माता-पिता हैं। काम न मिलने से परिवार परेशान था
जांच अधिकारी ने बताया कि सुखदीप के पास इन दिनों बहुत कम काम था। काम न मिलने से वह परेशान था। आज सुबह वह परेशान होकर अपने परिवार के साथ घर से निकला। इसके बाद उसने पत्नी और बेटे के साथ रेल के आगे कूदकर जान दे दी। वहीं, घुगराना गांव के लोगों का कहना है कि सुखदीप ने कई जगह लिफ्ट लगाई थीं, लेकिन उसका पैसों का लेन-देन उसके काम से भी ज्यादा था। इस वजह से भी वह परेशान था। फिलहाल, तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आज सुबह ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अमृतसर में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव:कूड़ा फेंकने को लेकर झगड़ा, बाप-बेटे ने चलाई थी गोली, भागकर बचाई जान
अमृतसर में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव:कूड़ा फेंकने को लेकर झगड़ा, बाप-बेटे ने चलाई थी गोली, भागकर बचाई जान अमृतसर में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए झगड़े में पिता और पुत्र ने गोली चला दी जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में थाना घरिंडा पुलिस की ओर से आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज कर लिया, जबकि आज दोपहर पीड़ितों के साथ ग्रामीणों ने आरोपी पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर थाना घेर कर नारेबाजी की। फिलहाल मामले को पुलिस ने शांत करवाया और आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित मलकीत सिंह निवासी नत्थूपुर ने बताया कि कल देर शाम वह अपने भाई के साथ घर के बाहर गली में खड़े थे। तभी उनके ही गांव के सुमनदीप सिंह और उसका पिता सरबजीत सिंह उनके घर की ओर आए। जब वे उनके पास से गुजरे तो सरबजीत सिंह ने उन्हें ललकारा और कहा कि इन्हें कूड़ा फेंकने को लेकर सबक सिखाया जाए। दोनों भाई डरकर अपने घर की ओर भागने लगे। कि तभी उसने गोली चला दी, जो कि उसके भाई बलजीत सिंह के बाएं पैर में लगी। जिसके बाद आरोपी सुमनदीप सिंह अपने हथियार के साथ मौके से भाग गया। पीड़ित के घरवालों ने एक सवारी की व्यवस्था की और बलजीत सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में भर्ती कराया, जहां घायल0 का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस की ओर से पीड़ित के बयान पर सुमनदीप सिंह के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि दोनों बाप-बेटे ने मिलकर गोली चलाई थी इसीलिए मामले में पिता सर्बजीत सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर आज दोपहर गांव निवासियों को ओर से एक घंटे तक घरिंडा थाने को घेरा गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी अटारी सुखजिंदरपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।