लुधियाना| 5वीं कक्षा का छात्र अमन कुमार पिछले पांच दिनों से लापता है। वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। मामले में अमन के पिता शिव कुमार ने बताया, उनका बेटा डॉ. एवीएम स्कूल इस्सा नगरी पुली में पढ़ाई करता है। वह बुधवार ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला। जब शाम तक अमन घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिव कुमार ने थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। लुधियाना| 5वीं कक्षा का छात्र अमन कुमार पिछले पांच दिनों से लापता है। वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। मामले में अमन के पिता शिव कुमार ने बताया, उनका बेटा डॉ. एवीएम स्कूल इस्सा नगरी पुली में पढ़ाई करता है। वह बुधवार ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला। जब शाम तक अमन घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिव कुमार ने थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
![पंजाब-हरियाणा की हवाओं से राजधानी प्रभावित:चंडीगढ़ एक्यूआई 300 पार; सामान्य से 6 डिग्री अधिक तापमान; अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य, एयर रूट प्रभावित](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/11/09/gif2_1731176247.gif)
पंजाब-हरियाणा की हवाओं से राजधानी प्रभावित:चंडीगढ़ एक्यूआई 300 पार; सामान्य से 6 डिग्री अधिक तापमान; अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य, एयर रूट प्रभावित
पंजाब-हरियाणा की हवाओं से राजधानी प्रभावित:चंडीगढ़ एक्यूआई 300 पार; सामान्य से 6 डिग्री अधिक तापमान; अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य, एयर रूट प्रभावित पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। हालात ये हैं कि राजधानी में हवा विश्व सेहत संगठन (डबल्यूएचओ) के मानकों से 6 गुणा से अधिक प्रदूषित है। चंडीगढ़ लगातार रेड जोन में चल रहा है। जबकि पंजाब के अमृतसर में हवा का गुणवत्ता 200 के पार बनी हुई है और ओरेंज जोन में है। वहीं, पंजाब के सरहदी इलाकों में धुंध का असर देखने को मिला, जहां विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई है। पंजाब में बढ़ते वायु प्रदूषण ने राज्य के कई शहरों को बुरी तरह प्रभावित किया है। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़े बताते हैं कि राज्य के प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति तक पहुंच चुका है। प्रदूषण के स्तर को देखते हुए हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राज्य में 23 जिलों में प्रदूषण का स्तर जांचने के लिए 8 केंद्र अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, खन्ना, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, पटियाला और रूपनगर में बने हुए हैं। इन 8 केंद्रों में से 5 में एक्यूआई 200 पार है, जबकि तीन केंद्रों का एक्यूआई 140 से 179 के बीच है। पूणे-अमृतसर फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट सुबह 5.20 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होने के लिए निकली पूणे-अमृतसर इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E721 को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। दरअसल, अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई है। जिसके चलते फ्लाइट को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। फ्लाइट ने शहर के तीन चक्कर लगाए। अंत में उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं, कम विजिबिलिटी के चलते अधिकतम फ्लाइट्स पर इसका असर हो रहा है। चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव पंजाब और हरियाणा से उठने वाला पराली का धुआं चंडीगढ़ और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का मुख्य स्रोत बन गया है। इसके चलते चंडीगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सेहत विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रदूषण के कारण श्वास संबंधी समस्याएं और फेफड़ों की बीमारियां बढ़ सकती हैं, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, और हृदय-रोगी लोगों में। पंजाब-हरियाणा की हवा चंडीगढ़ से गुजर रही पीजीआई के प्रो. रविंदर खाईवाल के अनुसार पंजाब और हरियाणा में दोपहर के समय चलने वाली हवाएं चंडीगढ़ से होकर गुजर रही हैं, जो आसपास के क्षेत्रों से प्रदूषण को साथ लाकर हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही हैं। इस वजह से चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी गई है। खासतौर पर, पंजाब-हरियाणा सीमा के आस-पास पराली जलाने की घटनाएं इन दिनों अपने चरम पर हैं। पराली जलाने से उठने वाला धुआं हवाओं के साथ चंडीगढ़ और अन्य इलाकों में पहुंचता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। सामान्य से 6 डिग्री अधिक गर्म पंजाब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ द्वारा जारी किए गए न्यूनतम तापमान डेटा के अनुसार, पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान में 0.9°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 6.1°C अधिक है, जो क्षेत्र में तापमान में असामान्य वृद्धि को दर्शाता है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7°C दर्ज किया गया, जो थीन डैम क्षेत्र में मापा गया। चंडीगढ़ में तापमान 18.2°C दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 1.0°C की बढ़ोतरी को दर्शाता है। अमृतसर में तापमान में -0.6°C की कमी दर्ज की गई और वर्तमान न्यूनतम तापमान 16.6°C है। पटियाला में तापमान 18.8°C दर्ज किया गया, जिसमें 0.4°C की वृद्धि हुई है। मोहाली में तापमान 18.7°C दर्ज किया गया, जिसमें 0.8°C की बढ़ोतरी देखी गई है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान चंडीगढ़- शनिवार को तापमान 28.1 डिग्री रहा। आज तापमान 18 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, अन्य समय आसमान साफ रहेगा। अमृतसर- शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 17 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। धुंध का असर देखने को मिलेगा। जालंधर- बीती शाम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 17 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। हल्की धुंध रहेगी। लुधियाना- शनिवार शाम का तापमान 28.4 डिग्री रहा। आज तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, अन्य समय आसमान साफ रहेगा। पटियाला- शनिवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। आज तापमान 19 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, अन्य समय आसमान साफ रहेगा। मोहाली- शनिवार का तापमान 27.6 डिग्री रहा। आज तापमान 18 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, अन्य समय आसमान साफ रहेगा।
![जालंधर में लुटेरों की पिटाई, VIDEO:फोन छीनकर भाग रहे थे, लोगों ने पीटा; धारदार हथियार समेत फोन-बाइक बरामद](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/06/07/ezgif-3-e3257373a1_1717748285.gif)
जालंधर में लुटेरों की पिटाई, VIDEO:फोन छीनकर भाग रहे थे, लोगों ने पीटा; धारदार हथियार समेत फोन-बाइक बरामद
जालंधर में लुटेरों की पिटाई, VIDEO:फोन छीनकर भाग रहे थे, लोगों ने पीटा; धारदार हथियार समेत फोन-बाइक बरामद पंजाब के जालंधर में वर्कशॉप चौक के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। आरोपियों का एक साथी मौके से फरार हो गया। वहीं, लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। आरोपियों के पास से मौके पर एक धारदार तलवार भी बरामद हुई। जिसे लोगों ने सबसे पहले अपने कब्जे में लिया। क्योंकि जब आरोपियों को पकड़ा गया तो वे धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। धारदार हथियार दिखाकर फोन लूट रहे थे आरोपी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। आरोपी वर्कशॉप चौक के पास टैगोर अस्पताल की तरफ आ रहे थे। इस दौरान तीनों आरोपियों में से एक ने व्यक्ति का फोन छीन लिया और भागने लगा। उक्त व्यक्ति ने तुरंत शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने किसी तरह आरोपियों की बाइक रोकी और उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों से फोन और बाइक बरामद की मामले की जानकारी जब पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तो थाना 2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से लूटा गया फोन और बाइक बरामद की और धारदार हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने कबूल किया कि वह बस्ती गुजा से अपने दोस्त के साथ आया था। जहां उसके दोस्त ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंदीप और गौतम के रूप में हुई है।
![सूबे को रंगला पंजाब बनाने के लिए सभी पौधे लगाएं : डिविजनल कमिश्नर](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/11/29/send_90_173279648867486048a1447_jct1002.jpg)
सूबे को रंगला पंजाब बनाने के लिए सभी पौधे लगाएं : डिविजनल कमिश्नर
सूबे को रंगला पंजाब बनाने के लिए सभी पौधे लगाएं : डिविजनल कमिश्नर भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश उत्सव को समर्पित, नेशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया ने वीरवार को हर साल एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में इस अभियान की शुरुआत करते हुए डिविजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने कहा कि प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की जरूरत है। संस्था अपनी पर्यावरणविद् यूनिट के माध्यम से प्रत्येक गांव को 1300 पौधे और शहर को 2000 पौधे देगी। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने पृथ्वी, जल और वायु को सर्वोच्च दर्जा दिया है और हम सबका कर्तव्य है कि गुरु साहिब के सिद्धांतों पर चलते हुए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसके अलावा नेशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दलवीर लाल हीरा ने बताया कि संस्था धार्मिक स्थलों को निशुल्क फूलों के पौधे व बीज सेवा के तौर पर उपलब्ध कराएगी। पर्यावरणविद् यूनिट द्वारा पूरे पंजाब में 20,000 लोगों को पौधारोपण अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। संस्था सरकारी रेट पर पौधे उपलब्ध करवाएगी। इस मौके पर बागबानी विभाग से जेएस बिलगा, पृथ्वी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हरिंदर सिंह, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब आदमपुर के अध्यक्ष सरबजीत सिंह, सुपरिंटेंडेंट अशोक कुमार मौजूद रहे।