दिल्ली चुनाव, खट्‌टर के प्रचार वाली 8 सीटें जीती BJP:CM सैनी ‘यमुना में जहर’ पर केजरीवाल से टकराए, आरोपों की हवा निकाली

दिल्ली चुनाव, खट्‌टर के प्रचार वाली 8 सीटें जीती BJP:CM सैनी ‘यमुना में जहर’ पर केजरीवाल से टकराए, आरोपों की हवा निकाली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत में हरियाणा के नेताओं का भी अहम रोल रहा। चूंकि, हरियाणा दिल्ली से सटा हुआ है और यहां की 32 सीटों पर हरियाणा का प्रभाव है। यही वजह है कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और CM नायब सैनी को स्टार प्रचारक बनाया था। शनिवार (8 फरवरी) को आए नतीजे के बाद खट्‌टर के प्रचार वाली 9 में से 8 सीटों पर भाजपा जीती। वहीं, नायब सैनी ने 11 में से 8 सीटें जिताईं। आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर मिलाने के दांव को फेल करने वाले भी CM सैनी ही थे, जिन्होंने इस मुद्दे को BJP पर हावी नहीं होने दिया और केजरीवाल के आरोपों की हवा निकाल दी। CM सैनी ने कैसे केजरीवाल का यमुना में जहर का दांव फेल किया… केजरीवाल ने कहा- पानी दिल्ली आता तो नरसंहार हो जाता
27 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया- हरियाणा की BJP सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया। इसका पता चलते ही दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने उसे बॉर्डर पर ही रोक लिया। अगर वह पानी दिल्ली आ जाता तो सामूहिक नरसंहार हो जाता। इतनी गंदी राजनीति नहीं देखी। दो दुश्मन देशों के बीच ऐसा पहले देखा गया था। अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी (जापान के 2 शहर) पर बम फेंका था। आज BJP ने जहर मिलाकर दिल्ली भेज दिया है, ताकि उसका आरोप आम आदमी पार्टी पर आ जाए। CM सैनी ने पूछा- कितना जहर डाला, बॉर्डर पर पानी कैसे रोका
भाजपा ने तुरंत CM नायब सैनी को केजरीवाल के सामने किया। केजरीवाल के आरोप पर CM सैनी ने कहा- घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में केजरीवाल का कोई सानी नहीं। केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया, जहां वह पैदा हुए। हरियाणा और दिल्ली की जनता से केजरीवाल तुरंत माफी मांगें। केजरीवाल बताएं कि हरियाणा ने कहां और कितना जहर यमुना नदी में डाला? किन इंजीनियरों ने उसका पता लगाया? बॉर्डर पर पानी कैसे रोका? CM सैनी ने कहा- दिल्ली के लोग केजरीवाल को सबक सिखाएंगे
CM सैनी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की फितरत है कि आरोप लगाकर भाग जाओ। अरविंद केजरीवाल अपने मुख्य सचिव को भेजें और मैं अपने मुख्य सचिव से सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कहूंगा, जहां से यमुना दिल्ली में प्रवेश कर रही है। वह अमोनिया और पानी की कमी की बात करते हैं, लेकिन 10 साल में दिल्ली में जल वितरण का प्रबंधन नहीं कर सके। उन्हें आरोप लगाने के बजाय काम करना चाहिए था। दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है और वे उन्हें सबक सिखाएंगे।” दिल्ली CM आतिशी ने कहा- अमोनिया 6 गुना ज्यादा
28 जनवरी को दिल्ली की CM आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखा- हरियाणा से दिल्ली में आ रही यमुना नदी के पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से 6 गुना अधिक है। यह मानव शरीर के लिए अत्यंत विषैला है। इस पानी को ट्रीट कर दिल्ली के लोगों को नहीं दिया जा सकता। इससे उनकी जान जोखिम में पड़ जाएगी। CM सैनी ने पानी पीकर दिखाया
दिल्ली CM आतिशी ने हरियाणा सीएम सैनी से कहा कि दोनों चलकर सोनीपत में अमोनिया का लेवल चेक करते हैं। इस पर CM सैनी वहां गए। उन्होंने यमुना का पानी पीकर दिखाया। CM सैनी ने कहा, ‘यमुना में कोई जहर नहीं है। कपूत केजरीवाल तेरी हर विफलता के जिम्मेदार हरियाणा के लोग नहीं हैं। हरियाणा के लोग तो पुण्य कार्य करने वाले हैं। पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल और उनकी आप-दा टीम ने जो झूठ और फरेब का पाप कर्म किया है, माता यमुना के साथ विश्वासघात किया है, उन सभी पाप कर्मों का अंतिम विसर्जन दिल्ली के लोग 5 फरवरी को करने जा रहे हैं। हमारी पवित्र यमुना माता इन फरेबियों से मुक्त भी होंगी, शुद्ध भी होंगी और दिल्ली के हमारे भाई-बहनों को स्वच्छ पानी भी मिलने लगेगा।’ इसके साथ ही सैनी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को साथ लेकर दिल्ली के राजघाट के पास यमुना नदी का पानी पीएं। CM सैनी यमुना का सैंपल लेकर दिल्ली पहुंच गए
इसके बाद CM सैनी यमुना के पानी के 2 सैंपल लेकर दिल्ली के वजीराबाद पहुंचे। वहां पहले सैंपल को दिखाते हुए कहा, ‘केजरीवाल साहब, मैं यह पानी पल्ला (हरियाणा) से लेकर आया हूं। लोग इसे ट्रीट कर पी सकते हैं।’ उन्होंने दूसरे सैंपल को दिखाते हुए कहा, ‘यह केजरीवाल का पानी है, जो दिल्ली के लोग पीने के लिए मजबूर हैं। वजीराबाद आते-आते यमुना जी का पानी बिल्कुल जहर में तब्दील हो जाता है। दिल्ली के ज्यादातर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट खराब पड़े हैं। दिल्ली में सीवरेज का पानी सीधे यमुना नदी में गिर रहा है।’ सिर पर यमुना के पानी से भरा मटका लेकर पहुंचे
इसके बाद CM सैनी यमुना के पानी से भरा मटका लेकर दिल्ली पहुंच गए। नायब सैनी ने कहा, ‘यमुना का पानी हरियाणा के लोगों के लिए केवल पानी नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। मैंने स्वयं यमुना का पानी पीया है, लेकिन केजरीवाल मेरे अनुरोध पर यमुना का पानी पीने को तैयार नहीं हुए, क्योंकि उनके नेतृत्व वाली AAP की सरकार की नीतियों की वजह से ही यमुना का पानी दिल्ली में प्रदूषित हुआ है।’ दिल्ली चुनाव में हरियाणा अहम क्यों?
हरियाणा के 4 जिले फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और झज्जर दिल्ली से सटे हुए हैं। हरियाणा से सटे इन क्षेत्रों में दिल्ली की 22 विधानसभा सीटें आती हैं, जहां जाट और गुर्जर वोट बड़ा फैक्टर हैं। इन विधानसभाओं में हरियाणा के मंत्री से लेकर सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक प्रचार में गए थे। दिल्ली के चुनाव में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, ओमप्रकाश धनखड़, कंवरपाल गुर्जर, जेपी दलाल, सुभाष सुधा, डॉ. कमल गुप्ता, कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला, किरण चौधरी, संजय भाटिया, डॉ. बनवारी लाल, विशंभर वाल्मीकि, संजय सिंह, मनीष ग्रोवर, ओमप्रकाश यादव, कमलेश ढांडा, डॉ. अभय सिंह यादव, सुनीता दुग्गल, रामचंद्र जांगड़ा, सीमा त्रिखा, ज्ञानचंद गुप्ता, रामबिलास शर्मा, डीपी वत्स, विजेंद्र दलाल, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर ने प्रचार किया था। ********************* दिल्ली चुनाव की हरियाणा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में 8 हरियाणवी चुनाव लड़े:सिरसा-जींद, झज्जर के नेताओं की जीत, हिसार के केजरीवाल हारे; फरीदाबाद वाले की जमानत जब्त दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा को विधानसभा चुनाव में बहुमत मिला है। हरियाणा के रहने वाले 8 नेता दिल्ली में चुनाव लड़ रहे थे। इनमें 5 हार गए, जबकि 3 ही चुनाव जीतने में सफल रहे। भाजपा के दोनों उम्मीदवारों मनजिंदर सिंह सिरसा और पवन शर्मा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन भड़ाना अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। पढ़ें पूरी खबर दिल्ली में BJP सरकार, हरियाणा में पटाखे फूटे, जलेबी बंटी:विनेश फोगाट बोलीं- मुझे दिल्ली का कुछ नहीं पता; CM बोले- मेरी भविष्यवाणी सच हुई दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सरकार बनने की खुशी में हरियाणा और पंजाब में भाजपा ने शनिवार को जश्न मनाया। हरियाणा के अधिकतर जिलों में भाजपा कार्यकर्ता जलेबी और पटाखे फोड़े। रेवाड़ी में भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने थाली भरकर जलेबियां बांटी। पढ़ें पूरी खबर दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत में हरियाणा के नेताओं का भी अहम रोल रहा। चूंकि, हरियाणा दिल्ली से सटा हुआ है और यहां की 32 सीटों पर हरियाणा का प्रभाव है। यही वजह है कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और CM नायब सैनी को स्टार प्रचारक बनाया था। शनिवार (8 फरवरी) को आए नतीजे के बाद खट्‌टर के प्रचार वाली 9 में से 8 सीटों पर भाजपा जीती। वहीं, नायब सैनी ने 11 में से 8 सीटें जिताईं। आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर मिलाने के दांव को फेल करने वाले भी CM सैनी ही थे, जिन्होंने इस मुद्दे को BJP पर हावी नहीं होने दिया और केजरीवाल के आरोपों की हवा निकाल दी। CM सैनी ने कैसे केजरीवाल का यमुना में जहर का दांव फेल किया… केजरीवाल ने कहा- पानी दिल्ली आता तो नरसंहार हो जाता
27 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया- हरियाणा की BJP सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया। इसका पता चलते ही दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने उसे बॉर्डर पर ही रोक लिया। अगर वह पानी दिल्ली आ जाता तो सामूहिक नरसंहार हो जाता। इतनी गंदी राजनीति नहीं देखी। दो दुश्मन देशों के बीच ऐसा पहले देखा गया था। अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी (जापान के 2 शहर) पर बम फेंका था। आज BJP ने जहर मिलाकर दिल्ली भेज दिया है, ताकि उसका आरोप आम आदमी पार्टी पर आ जाए। CM सैनी ने पूछा- कितना जहर डाला, बॉर्डर पर पानी कैसे रोका
भाजपा ने तुरंत CM नायब सैनी को केजरीवाल के सामने किया। केजरीवाल के आरोप पर CM सैनी ने कहा- घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में केजरीवाल का कोई सानी नहीं। केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया, जहां वह पैदा हुए। हरियाणा और दिल्ली की जनता से केजरीवाल तुरंत माफी मांगें। केजरीवाल बताएं कि हरियाणा ने कहां और कितना जहर यमुना नदी में डाला? किन इंजीनियरों ने उसका पता लगाया? बॉर्डर पर पानी कैसे रोका? CM सैनी ने कहा- दिल्ली के लोग केजरीवाल को सबक सिखाएंगे
CM सैनी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की फितरत है कि आरोप लगाकर भाग जाओ। अरविंद केजरीवाल अपने मुख्य सचिव को भेजें और मैं अपने मुख्य सचिव से सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कहूंगा, जहां से यमुना दिल्ली में प्रवेश कर रही है। वह अमोनिया और पानी की कमी की बात करते हैं, लेकिन 10 साल में दिल्ली में जल वितरण का प्रबंधन नहीं कर सके। उन्हें आरोप लगाने के बजाय काम करना चाहिए था। दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है और वे उन्हें सबक सिखाएंगे।” दिल्ली CM आतिशी ने कहा- अमोनिया 6 गुना ज्यादा
28 जनवरी को दिल्ली की CM आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखा- हरियाणा से दिल्ली में आ रही यमुना नदी के पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से 6 गुना अधिक है। यह मानव शरीर के लिए अत्यंत विषैला है। इस पानी को ट्रीट कर दिल्ली के लोगों को नहीं दिया जा सकता। इससे उनकी जान जोखिम में पड़ जाएगी। CM सैनी ने पानी पीकर दिखाया
दिल्ली CM आतिशी ने हरियाणा सीएम सैनी से कहा कि दोनों चलकर सोनीपत में अमोनिया का लेवल चेक करते हैं। इस पर CM सैनी वहां गए। उन्होंने यमुना का पानी पीकर दिखाया। CM सैनी ने कहा, ‘यमुना में कोई जहर नहीं है। कपूत केजरीवाल तेरी हर विफलता के जिम्मेदार हरियाणा के लोग नहीं हैं। हरियाणा के लोग तो पुण्य कार्य करने वाले हैं। पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल और उनकी आप-दा टीम ने जो झूठ और फरेब का पाप कर्म किया है, माता यमुना के साथ विश्वासघात किया है, उन सभी पाप कर्मों का अंतिम विसर्जन दिल्ली के लोग 5 फरवरी को करने जा रहे हैं। हमारी पवित्र यमुना माता इन फरेबियों से मुक्त भी होंगी, शुद्ध भी होंगी और दिल्ली के हमारे भाई-बहनों को स्वच्छ पानी भी मिलने लगेगा।’ इसके साथ ही सैनी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को साथ लेकर दिल्ली के राजघाट के पास यमुना नदी का पानी पीएं। CM सैनी यमुना का सैंपल लेकर दिल्ली पहुंच गए
इसके बाद CM सैनी यमुना के पानी के 2 सैंपल लेकर दिल्ली के वजीराबाद पहुंचे। वहां पहले सैंपल को दिखाते हुए कहा, ‘केजरीवाल साहब, मैं यह पानी पल्ला (हरियाणा) से लेकर आया हूं। लोग इसे ट्रीट कर पी सकते हैं।’ उन्होंने दूसरे सैंपल को दिखाते हुए कहा, ‘यह केजरीवाल का पानी है, जो दिल्ली के लोग पीने के लिए मजबूर हैं। वजीराबाद आते-आते यमुना जी का पानी बिल्कुल जहर में तब्दील हो जाता है। दिल्ली के ज्यादातर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट खराब पड़े हैं। दिल्ली में सीवरेज का पानी सीधे यमुना नदी में गिर रहा है।’ सिर पर यमुना के पानी से भरा मटका लेकर पहुंचे
इसके बाद CM सैनी यमुना के पानी से भरा मटका लेकर दिल्ली पहुंच गए। नायब सैनी ने कहा, ‘यमुना का पानी हरियाणा के लोगों के लिए केवल पानी नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। मैंने स्वयं यमुना का पानी पीया है, लेकिन केजरीवाल मेरे अनुरोध पर यमुना का पानी पीने को तैयार नहीं हुए, क्योंकि उनके नेतृत्व वाली AAP की सरकार की नीतियों की वजह से ही यमुना का पानी दिल्ली में प्रदूषित हुआ है।’ दिल्ली चुनाव में हरियाणा अहम क्यों?
हरियाणा के 4 जिले फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और झज्जर दिल्ली से सटे हुए हैं। हरियाणा से सटे इन क्षेत्रों में दिल्ली की 22 विधानसभा सीटें आती हैं, जहां जाट और गुर्जर वोट बड़ा फैक्टर हैं। इन विधानसभाओं में हरियाणा के मंत्री से लेकर सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक प्रचार में गए थे। दिल्ली के चुनाव में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, ओमप्रकाश धनखड़, कंवरपाल गुर्जर, जेपी दलाल, सुभाष सुधा, डॉ. कमल गुप्ता, कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला, किरण चौधरी, संजय भाटिया, डॉ. बनवारी लाल, विशंभर वाल्मीकि, संजय सिंह, मनीष ग्रोवर, ओमप्रकाश यादव, कमलेश ढांडा, डॉ. अभय सिंह यादव, सुनीता दुग्गल, रामचंद्र जांगड़ा, सीमा त्रिखा, ज्ञानचंद गुप्ता, रामबिलास शर्मा, डीपी वत्स, विजेंद्र दलाल, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर ने प्रचार किया था। ********************* दिल्ली चुनाव की हरियाणा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में 8 हरियाणवी चुनाव लड़े:सिरसा-जींद, झज्जर के नेताओं की जीत, हिसार के केजरीवाल हारे; फरीदाबाद वाले की जमानत जब्त दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा को विधानसभा चुनाव में बहुमत मिला है। हरियाणा के रहने वाले 8 नेता दिल्ली में चुनाव लड़ रहे थे। इनमें 5 हार गए, जबकि 3 ही चुनाव जीतने में सफल रहे। भाजपा के दोनों उम्मीदवारों मनजिंदर सिंह सिरसा और पवन शर्मा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन भड़ाना अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। पढ़ें पूरी खबर दिल्ली में BJP सरकार, हरियाणा में पटाखे फूटे, जलेबी बंटी:विनेश फोगाट बोलीं- मुझे दिल्ली का कुछ नहीं पता; CM बोले- मेरी भविष्यवाणी सच हुई दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सरकार बनने की खुशी में हरियाणा और पंजाब में भाजपा ने शनिवार को जश्न मनाया। हरियाणा के अधिकतर जिलों में भाजपा कार्यकर्ता जलेबी और पटाखे फोड़े। रेवाड़ी में भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने थाली भरकर जलेबियां बांटी। पढ़ें पूरी खबर   हरियाणा | दैनिक भास्कर