हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार है। प्रदेश के सात जिलों में आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर नजर आएगा। अगले कल भी ऊंचे क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की माने तो लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी, चंबा और कांगड़ा जिला के कुछेक क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। परसो से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा। तापमान नॉर्मल से 5.7 डिग्री ज्यादा हुआ पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। कांगड़ा का तापमान नॉर्मल की तुलना में 7.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भुंतर का अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 24.5 डिग्री, कल्पा का 7.2 डिग्री अधिक के साथ 13.2 डिग्री, शिमला का तापमान 6.0 डिग्री के उछाल के बाद 18.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अगले दो दिन के दौरान तापमान में कमी आएगी। विंटर सीजन में सामान्य से 74% कम बारिश-बर्फबारी प्रदेश में इस विंटर सीजन में एक जनवरी से 9 फरवरी तक सामान्य से 74 प्रतिशत कम बारिश बर्फबारी हुई है। इस अवधि में 111.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 29.5 मिलीमीटर बादल बरसे है। हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार है। प्रदेश के सात जिलों में आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर नजर आएगा। अगले कल भी ऊंचे क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की माने तो लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी, चंबा और कांगड़ा जिला के कुछेक क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। परसो से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा। तापमान नॉर्मल से 5.7 डिग्री ज्यादा हुआ पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। कांगड़ा का तापमान नॉर्मल की तुलना में 7.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भुंतर का अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 24.5 डिग्री, कल्पा का 7.2 डिग्री अधिक के साथ 13.2 डिग्री, शिमला का तापमान 6.0 डिग्री के उछाल के बाद 18.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अगले दो दिन के दौरान तापमान में कमी आएगी। विंटर सीजन में सामान्य से 74% कम बारिश-बर्फबारी प्रदेश में इस विंटर सीजन में एक जनवरी से 9 फरवरी तक सामान्य से 74 प्रतिशत कम बारिश बर्फबारी हुई है। इस अवधि में 111.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 29.5 मिलीमीटर बादल बरसे है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
![हिमाचल में आज और कल बारिश-बर्फबारी:पश्चिमी विक्षोभ 48 घंटे एक्टिव रहेगा; तापमान में आया उछाल, विंटर सीजन में नॉर्मल से 74% कम बादल बरसे](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/09/comp-134_1739117157.gif)