हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार है। प्रदेश के सात जिलों में आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर नजर आएगा। अगले कल भी ऊंचे क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की माने तो लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी, चंबा और कांगड़ा जिला के कुछेक क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। परसो से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा। तापमान नॉर्मल से 5.7 डिग्री ज्यादा हुआ पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। कांगड़ा का तापमान नॉर्मल की तुलना में 7.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भुंतर का अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 24.5 डिग्री, कल्पा का 7.2 डिग्री अधिक के साथ 13.2 डिग्री, शिमला का तापमान 6.0 डिग्री के उछाल के बाद 18.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अगले दो दिन के दौरान तापमान में कमी आएगी। विंटर सीजन में सामान्य से 74% कम बारिश-बर्फबारी प्रदेश में इस विंटर सीजन में एक जनवरी से 9 फरवरी तक सामान्य से 74 प्रतिशत कम बारिश बर्फबारी हुई है। इस अवधि में 111.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 29.5 मिलीमीटर बादल बरसे है। हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार है। प्रदेश के सात जिलों में आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर नजर आएगा। अगले कल भी ऊंचे क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की माने तो लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी, चंबा और कांगड़ा जिला के कुछेक क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। परसो से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा। तापमान नॉर्मल से 5.7 डिग्री ज्यादा हुआ पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। कांगड़ा का तापमान नॉर्मल की तुलना में 7.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भुंतर का अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 24.5 डिग्री, कल्पा का 7.2 डिग्री अधिक के साथ 13.2 डिग्री, शिमला का तापमान 6.0 डिग्री के उछाल के बाद 18.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अगले दो दिन के दौरान तापमान में कमी आएगी। विंटर सीजन में सामान्य से 74% कम बारिश-बर्फबारी प्रदेश में इस विंटर सीजन में एक जनवरी से 9 फरवरी तक सामान्य से 74 प्रतिशत कम बारिश बर्फबारी हुई है। इस अवधि में 111.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 29.5 मिलीमीटर बादल बरसे है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट:2 दिन एक्टिव रहेगा मानसून; बीते सप्ताह सामान्य से 56% कम बादल बरसे
हिमाचल के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट:2 दिन एक्टिव रहेगा मानसून; बीते सप्ताह सामान्य से 56% कम बादल बरसे हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह से कमजोर पड़ा मानसून 2 दिन तक एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कल 9 जिलों में अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला में आज बारिश होगी। येलो अलर्ट की चेतावनी के बीच बीती रात को शिमला में तेज बारिश हुई। कल के लिए कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह में मानसून बिल्कुल धीमा पड़ा हुआ था। 19 से 26 अगस्त के बीच सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में 48.8 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 21.7 मिलीमीटर ही बादल बरसे है। हमीरपुर जिला में सामान्य की तुलना में 77% कम बारिश हुई है। 19 से 26 अगस्त के बीच किस जिला में सामान्य से कितनी कम बारिश हुई मानसून सीजन में 25% कम बादल बरसे इसी तरह पूरे मानसून सीजन यानी 1 जून से 26 अगस्त के बीच भी सामान्य से 25 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। प्रदेश में एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई हो। मानसून सीजन में 26 अगस्त तक 584.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 439.9 मिलीमीटर बादल बरसे है।
29 अगस्त से साफ फिर कमजोर पड़ेगा मानसून मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल जरूर बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन 29 अगस्त से मानसून फिर कमजोर पड़ेगा और प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
हिमाचल के सक्षम को ‘यंगेस्ट मैप जीनियस’ खिताब:5 साल की उम्र में चौथा नेशनल रिकॉर्ड;10 सेकेंड में ढूंढ लेता कोई भी कंट्री
हिमाचल के सक्षम को ‘यंगेस्ट मैप जीनियस’ खिताब:5 साल की उम्र में चौथा नेशनल रिकॉर्ड;10 सेकेंड में ढूंढ लेता कोई भी कंट्री हिमाचल प्रदेश के 5 साल के सक्षम ठाकुर ने गूगल मैप पर असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए ‘यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ का खिताब जीता है। सक्षम का नाम OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। OMG ने बीती शाम को ही नाम की घोषणा कर कुल्लू के डीसी तोरुल एस रवीश को इसकी सूचना दी। बता दें कि सक्षम मात्र 5-10 सेकेंड में दुनिया के किसी भी देश को मैप पर ढूंढ लेता हैं। इस अवॉर्ड के लिए सक्षम का पहले OMG की टीम ने ऑनलाइन इंटरव्यू लिया। इसके बाद कुल्लू के डीसी से भी सक्षम का इंटरव्यू करवाया गया। डीसी के इंटरव्यू के बाद सक्षम को ‘यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड से नवाजा गया। 15 महीने की उम्र बनाया पहले रिकॉर्ड सक्षम मूल रूप से शिमला जिला के रामपुर का रहने वाला है। मगर उसके माता-पिता मनाली में सेटल हैं। महज 5 साल की उम्र में सक्षम ने यह चौथा नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले सक्षम मात्र 15 महीने की उम्र में सभी अल्फाबेट सीखकर ‘मिरेकल बॉय’ का खिताब जीत चुका है। 3 साल की उम्र में सक्षम ने दुनिया की किसी भी कार बनाने वाली कंपनी के ‘लोगो’ की पहचान का रिकॉर्ड बनाया था। 5 साल की उम्र में सक्षम 195 देशों के झंडे, भाषा, मुद्रा और राजधानियों की जानकारी के साथ ‘यंगेस्ट फ्लैग एक्सपर्ट ऑफ इंडिया’ का खिताब भी जीत चुका है। माता परिणी में चलाती है कॉटेज सक्षम की माता स्नेहा मनाली के परिणी में कॉटेज चलाती है। उन्होंने 6 कमरों का कॉटेज लीज पर ले रखा है, जबकि सक्षम के पिता सागर ऑनलाइन हेल्थ कोचिंग देते हैं। मां-बाप दोनों खुद ही सक्षम को पढ़ाते हैं। माता-पिता अपने बच्चे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। यूकेजी की पढ़ाई पूरी सक्षम ने मनाली के डीपीएस स्कूल में यूकेजी की पढ़ाई पूरी कर ली है। अब वह फर्स्ट क्लास को हो गया है। सक्षम अक्सर अपने माता-पिता से तरह-तरह के सवाल करता रहता है। जो चीज वह देख लेता है, उसकी जानकारी जुटाने की हर वक्त जिज्ञासा रहती है। OMG ने की सक्षम के नाम की घोषणा- DC DC कुल्लू तोरुल एस रविश ने बताया कि सक्षम में असाधारण प्रतिभा है। उन्होंने बताया कि OMG ने सक्षम को ‘यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ खिताब से नवाजा है। प्रदेश सरकार भी सक्षम को सम्मानित करेगी- DC डीसी तोरुल एस रवीश ने बताया कि विंटर कार्निवल के दौरान सक्षम ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से भी मुलाकात की थी। तब मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार इस प्रतिभाशाली बच्चे को सम्मानित करेगी।
शिमला में लड़की से बस में मारपीट:आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, घर लौट रही थी पीड़िता
शिमला में लड़की से बस में मारपीट:आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, घर लौट रही थी पीड़िता हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली थाना के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता पीड़िता निवासी शिलोनबाग जिला शिमला ने पुलिस थाना ढली में शिकायत दी है। शुक्रवार शाम को जब वह एक निजी बस से शिमला से घर जा रही थी। तभी विजय नाम के युवक ने बस में आकर उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत उसने ढली पुलिस थाना में दी है। उधर पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।