अवधेश का घमंड हार गया। वह कहते थे कि यहां हिंदुत्व को हरा दिया। कभी हिंदुत्व नहीं जीतेगा। फैजाबाद सीट जीतने के बाद खुद को अयोध्या का राजा घोषित कर दिया था। यहां के राजा सिर्फ राजा राम हो सकते हैं..और कोई नहीं। ये बात सबको ही बुरी लगी। लोगों ने अयोध्या हार का बदला ले लिया। रामफूल गोस्वामी के इन शब्दों में गुस्सा और प्रतिशोध है। इस मिजाज में सपा के 61 हजार वोट से पिछड़ने की वजह भी सामने आती है। लोग कहते हैं कि यहां तो रामलला और विकास ही मुद्दा है। मोईद खान, बेटियों की सुरक्षा और बिजली पानी तो सामान्य बात है। ये समस्याएं हर सरकार में रही हैं। मिल्कीपुर में सपा की हार के बाद लोगों के हाव भाव जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। 12 मुहल्लों के 50 लोगों से बातचीत हुई। लोग भाजपा की जीत को किस तरह देखते हैं, सपा की हार पर उनका क्या नजरिया है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… एक रेप पर रोए, दूसरे पर चुप्पी साध ली
मिल्कीपुर चौराहे पर सबसे पहले हमारी मुलाकात यहां के निवासी रामफूल से होती है। रामफूल यहां दुकानदार हैं। वे कहते हैं- अभी जो अवधेश दलित बेटी की हत्या पर फूट-फूटकर रोए थे। इसके बारे में भी समझिए कि जब पत्रकारों का कैमरा ऑन हो गया, तब वह रोने लगे। कहने लगे कि न्याय नहीं मिला तो मर जाएंगे। अब बताइए कितने अजीब लोग हैं। भदरसा में जब सपा का पदाधिकारी रेप करता है, तब पूरी सपा पार्टी उसको बचाने में लग जाती है, तब उनको कुछ याद नहीं रहता है। कटरा में ऐसी ही घटना हुई थी, तब ये लोग नहीं गए। अब कह रहे हैं कि न्याय नहीं मिल रहा है। बताइए ऐसी भी कोई बात करता है। वेद प्रकाश ने कहा- खटाखट..पटापट, ये सब सिर्फ बाते
रामफूल की बात कंपलीट हुई तो उनके बगल में नगर पंचायत कुमारगंज के वेद प्रकाश बैठे थे। उन्होंने कहा- सब लोगन का गुस्सा रहा। बहुत बदनामी हुई लोकसभा में। हम लोग भी सोच रहे थे मिल्कीपुर बड़ा मौका है जवाब देंगे। जनता ने वही किया। हमने पूछा- सपा तो मिल्कीपुर को अपना गढ़ बताती रही, ये हार कैसे गए? वह कहते हैं- देखिए, ये राम की नगरी है, ये सब जानते हैं। जनता को कुछ गलतफहमियां हो गईं थी। खटाखट…पटापटा, संविधान समाप्त कर देंगे। कुछ मुद्दे विपक्ष ने उड़ाए। लोग इधर-उधर हुए…बस इतनी सी बात है। राजा को प्रजा बना दिया
वेद प्रकाश ने कहा- रही बात सनातन की, सनातन कल भी एक था, आज भी एक ही है। और लोग इकट्ठा होते जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार का बदला, इस विधानसभा चुनाव में लिया है। जितने वोट से लोकसभा की सीट हारे थे, उससे ज्यादा वोट से मिल्कीपुर सीट जिता दिया है। अयोध्या की जनता ने बदला ले लिया है। राजा को प्रजा बना दिया। बैद्यनाथ ने कहा- जानबूझकर सपा को हराया, ताकि बदला पूरा हो
थोड़ी दूर चलने पर हमें कारोबारी बैद्यनाथ वैश्य मिले। उन्होंने कहा- राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में भाजपा हार गई थी। अब लोगों का मूड बदल गया। कोई कह रहा है कि डीएम और एसएसपी भाजपा के एजेंट बनकर काम करते रहे, तो वह ही जाने क्यों कह रहा है, क्योंकि ये चुनाव बहुत निष्पक्ष हुआ है। बूथों पर सख्ती बहुत ज्यादा थी। सपा अगर बूथ कैप्चरिंग के बयान दे रही है, तो गलत है। आकाश बोले- लोगों में गुस्सा था
आकाश सिंह कहते हैं- जो डेवलपमेंट करेगा, वही जीतेगा। सपा के जब यहां विधायक थे, तब उन्होंने ऐसा क्या करवा दिया। मैं पहले भी कह रहा था कि सपा कम से कम 50 हजार के अंतर से हारेगी, देखिए वही हुआ। सपा का यहां से हारना तय था, लोगों में गुस्सा तो था ही, बस कोई कुछ कहता नहीं था। सीधे वोट में दिखा दिया। दुर्गा प्रसाद बोले- सपा अपने अहंकार से हारी
व्यापारी दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने कहा- मिल्कीपुर को अगर सपा अपनी पारंपरिक सीट बताती है, तो यह पूरी तरह से ठीक नहीं है। सपा अपने अहंकार की वजह से हारी है। सपा को अपने भविष्य को लेकर सोचना चाहिए। मोईदखान नहीं, यहां तो रामलला ही मुद्दा रहे
एक दुकान में बैठे राज कुमार कहते हैं, मोईद खान के प्रकरण का यहां पर कोई असर नहीं रहा। इस चुनाव में मुसलमानों ने भी मतदान किया है, समाजवादी पार्टी के फर्जी वोटिंग के आरोप गलत हैं। लोग जागरूक हैं। लोकसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराई। यहां विकास के मुद्दे पर मतदान हुआ, चारों तरफ सड़कें हैं। हाईवे बन रहे हैं, अयोध्या चमक रही है। ये सरकारी जीत है, ऐसा चलता रहा तो लोकतंत्र को खतरा
ज्यादातर लोगों की जुबान पार अयोध्या हार का बदला ही था। इसी बीच एक अन्य चौराहे पर हमारी मुलाकात संजय तिवारी से हुई। संजय तिवारी अजित प्रसाद की हार पर काफी गुस्सा दिखाई दिए। जैसे ही हमने हार का कारण पूछा, तो बोले- ये सरकारी जीत है। चंद्रभानु सरकारी जीत के विधायक। आप खुद ही देख रहे हैं कि कैसे बूथ पर कब्जा करके वोट डलवाए गए। जिला प्रशासन खुलकर पार्टी की मदद कर रहा है। तो ये जीत किस बात की, इस सरकार में ऐसा ही चलता रहा तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। मिल्कीपुर नतीजों पर पॉलिटिकल प्रतिक्रिया अखिलेश यादव, सपा प्रमुख कहा- 1 विधानसभा में हेराफेरी हो गई, 403 में नहीं चलेगी
अखिलेश यादव ने X हैंडल पर लिखा- PDA की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। मायावती, बसपा प्रमुख
कहा- सपा के जवाब का लोगों को इंतजार मायावती ने कहा- यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा की अपनी सीट पर 61,710 वोटों से करारी हार हुई। इस पर सपा के जवाब का लोगों को इंतजार है क्योंकि यूपी में पिछली बार हुए उपचुनाव में सपा ने अपनी पार्टी की हार की ठीकरा बीएसपी के ऊपर टालने का राजनीतिक प्रयास किया था। उन्होंने कहा – बसपा ने तय किया था कि उपचुनाव में गड़बड़ी जब तक ठीक नहीं होती, तब तक देश में कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ने के फैसला लिया गया था। इस कारण इस सीट पर पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं होने के बावजूद सपा की इतनी शर्मनाक हार कैसे हुई? ————————- ये भी पढ़ें: अखिलेश बोले-अयोध्या की हार BJP की हमेशा हार ही रहेगी:2027 में BJP की 420 नहीं चलने वाली; सबने वोटों की लूट देखी है अयोध्या की हार मिल्कीपुर की जीत से बराबर नहीं हो सकती। अयोध्या की हार भाजपा के लिए हमेशा हार ही रहेगी। मिल्कीपुर की जीत अयोध्या हार का बदला कभी नहीं हो सकता। ये चुनाव भी हम जीत जाते, लेकिन बडे़ पैमाने पर बेईमानी हुई। ये दावा अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। (पढ़ें पूरी खबर) अवधेश का घमंड हार गया। वह कहते थे कि यहां हिंदुत्व को हरा दिया। कभी हिंदुत्व नहीं जीतेगा। फैजाबाद सीट जीतने के बाद खुद को अयोध्या का राजा घोषित कर दिया था। यहां के राजा सिर्फ राजा राम हो सकते हैं..और कोई नहीं। ये बात सबको ही बुरी लगी। लोगों ने अयोध्या हार का बदला ले लिया। रामफूल गोस्वामी के इन शब्दों में गुस्सा और प्रतिशोध है। इस मिजाज में सपा के 61 हजार वोट से पिछड़ने की वजह भी सामने आती है। लोग कहते हैं कि यहां तो रामलला और विकास ही मुद्दा है। मोईद खान, बेटियों की सुरक्षा और बिजली पानी तो सामान्य बात है। ये समस्याएं हर सरकार में रही हैं। मिल्कीपुर में सपा की हार के बाद लोगों के हाव भाव जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। 12 मुहल्लों के 50 लोगों से बातचीत हुई। लोग भाजपा की जीत को किस तरह देखते हैं, सपा की हार पर उनका क्या नजरिया है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… एक रेप पर रोए, दूसरे पर चुप्पी साध ली
मिल्कीपुर चौराहे पर सबसे पहले हमारी मुलाकात यहां के निवासी रामफूल से होती है। रामफूल यहां दुकानदार हैं। वे कहते हैं- अभी जो अवधेश दलित बेटी की हत्या पर फूट-फूटकर रोए थे। इसके बारे में भी समझिए कि जब पत्रकारों का कैमरा ऑन हो गया, तब वह रोने लगे। कहने लगे कि न्याय नहीं मिला तो मर जाएंगे। अब बताइए कितने अजीब लोग हैं। भदरसा में जब सपा का पदाधिकारी रेप करता है, तब पूरी सपा पार्टी उसको बचाने में लग जाती है, तब उनको कुछ याद नहीं रहता है। कटरा में ऐसी ही घटना हुई थी, तब ये लोग नहीं गए। अब कह रहे हैं कि न्याय नहीं मिल रहा है। बताइए ऐसी भी कोई बात करता है। वेद प्रकाश ने कहा- खटाखट..पटापट, ये सब सिर्फ बाते
रामफूल की बात कंपलीट हुई तो उनके बगल में नगर पंचायत कुमारगंज के वेद प्रकाश बैठे थे। उन्होंने कहा- सब लोगन का गुस्सा रहा। बहुत बदनामी हुई लोकसभा में। हम लोग भी सोच रहे थे मिल्कीपुर बड़ा मौका है जवाब देंगे। जनता ने वही किया। हमने पूछा- सपा तो मिल्कीपुर को अपना गढ़ बताती रही, ये हार कैसे गए? वह कहते हैं- देखिए, ये राम की नगरी है, ये सब जानते हैं। जनता को कुछ गलतफहमियां हो गईं थी। खटाखट…पटापटा, संविधान समाप्त कर देंगे। कुछ मुद्दे विपक्ष ने उड़ाए। लोग इधर-उधर हुए…बस इतनी सी बात है। राजा को प्रजा बना दिया
वेद प्रकाश ने कहा- रही बात सनातन की, सनातन कल भी एक था, आज भी एक ही है। और लोग इकट्ठा होते जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार का बदला, इस विधानसभा चुनाव में लिया है। जितने वोट से लोकसभा की सीट हारे थे, उससे ज्यादा वोट से मिल्कीपुर सीट जिता दिया है। अयोध्या की जनता ने बदला ले लिया है। राजा को प्रजा बना दिया। बैद्यनाथ ने कहा- जानबूझकर सपा को हराया, ताकि बदला पूरा हो
थोड़ी दूर चलने पर हमें कारोबारी बैद्यनाथ वैश्य मिले। उन्होंने कहा- राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में भाजपा हार गई थी। अब लोगों का मूड बदल गया। कोई कह रहा है कि डीएम और एसएसपी भाजपा के एजेंट बनकर काम करते रहे, तो वह ही जाने क्यों कह रहा है, क्योंकि ये चुनाव बहुत निष्पक्ष हुआ है। बूथों पर सख्ती बहुत ज्यादा थी। सपा अगर बूथ कैप्चरिंग के बयान दे रही है, तो गलत है। आकाश बोले- लोगों में गुस्सा था
आकाश सिंह कहते हैं- जो डेवलपमेंट करेगा, वही जीतेगा। सपा के जब यहां विधायक थे, तब उन्होंने ऐसा क्या करवा दिया। मैं पहले भी कह रहा था कि सपा कम से कम 50 हजार के अंतर से हारेगी, देखिए वही हुआ। सपा का यहां से हारना तय था, लोगों में गुस्सा तो था ही, बस कोई कुछ कहता नहीं था। सीधे वोट में दिखा दिया। दुर्गा प्रसाद बोले- सपा अपने अहंकार से हारी
व्यापारी दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने कहा- मिल्कीपुर को अगर सपा अपनी पारंपरिक सीट बताती है, तो यह पूरी तरह से ठीक नहीं है। सपा अपने अहंकार की वजह से हारी है। सपा को अपने भविष्य को लेकर सोचना चाहिए। मोईदखान नहीं, यहां तो रामलला ही मुद्दा रहे
एक दुकान में बैठे राज कुमार कहते हैं, मोईद खान के प्रकरण का यहां पर कोई असर नहीं रहा। इस चुनाव में मुसलमानों ने भी मतदान किया है, समाजवादी पार्टी के फर्जी वोटिंग के आरोप गलत हैं। लोग जागरूक हैं। लोकसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराई। यहां विकास के मुद्दे पर मतदान हुआ, चारों तरफ सड़कें हैं। हाईवे बन रहे हैं, अयोध्या चमक रही है। ये सरकारी जीत है, ऐसा चलता रहा तो लोकतंत्र को खतरा
ज्यादातर लोगों की जुबान पार अयोध्या हार का बदला ही था। इसी बीच एक अन्य चौराहे पर हमारी मुलाकात संजय तिवारी से हुई। संजय तिवारी अजित प्रसाद की हार पर काफी गुस्सा दिखाई दिए। जैसे ही हमने हार का कारण पूछा, तो बोले- ये सरकारी जीत है। चंद्रभानु सरकारी जीत के विधायक। आप खुद ही देख रहे हैं कि कैसे बूथ पर कब्जा करके वोट डलवाए गए। जिला प्रशासन खुलकर पार्टी की मदद कर रहा है। तो ये जीत किस बात की, इस सरकार में ऐसा ही चलता रहा तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। मिल्कीपुर नतीजों पर पॉलिटिकल प्रतिक्रिया अखिलेश यादव, सपा प्रमुख कहा- 1 विधानसभा में हेराफेरी हो गई, 403 में नहीं चलेगी
अखिलेश यादव ने X हैंडल पर लिखा- PDA की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। मायावती, बसपा प्रमुख
कहा- सपा के जवाब का लोगों को इंतजार मायावती ने कहा- यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा की अपनी सीट पर 61,710 वोटों से करारी हार हुई। इस पर सपा के जवाब का लोगों को इंतजार है क्योंकि यूपी में पिछली बार हुए उपचुनाव में सपा ने अपनी पार्टी की हार की ठीकरा बीएसपी के ऊपर टालने का राजनीतिक प्रयास किया था। उन्होंने कहा – बसपा ने तय किया था कि उपचुनाव में गड़बड़ी जब तक ठीक नहीं होती, तब तक देश में कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ने के फैसला लिया गया था। इस कारण इस सीट पर पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं होने के बावजूद सपा की इतनी शर्मनाक हार कैसे हुई? ————————- ये भी पढ़ें: अखिलेश बोले-अयोध्या की हार BJP की हमेशा हार ही रहेगी:2027 में BJP की 420 नहीं चलने वाली; सबने वोटों की लूट देखी है अयोध्या की हार मिल्कीपुर की जीत से बराबर नहीं हो सकती। अयोध्या की हार भाजपा के लिए हमेशा हार ही रहेगी। मिल्कीपुर की जीत अयोध्या हार का बदला कभी नहीं हो सकता। ये चुनाव भी हम जीत जाते, लेकिन बडे़ पैमाने पर बेईमानी हुई। ये दावा अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। (पढ़ें पूरी खबर) उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
‘मिल्कीपुर में अजित नहीं अवधेश का घमंड हार गया’:लोग बोले- सपा सांसद खुद को अयोध्या का राजा घोषित किए, यहां तो सिर्फ राम ही राजा, हमें बुरा लगा
![‘मिल्कीपुर में अजित नहीं अवधेश का घमंड हार गया’:लोग बोले- सपा सांसद खुद को अयोध्या का राजा घोषित किए, यहां तो सिर्फ राम ही राजा, हमें बुरा लगा](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/09/comp-251_1739086244.gif)