कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी की ननद के घर में चोरी हो गई। इसके बाद नसीम सोलंकी खुद मैदान में उतर गईं। उन्होंने सोमवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस से मुलाकात की। कहा-‘बहुत नुकसान हुआ है, कमिश्नर साहब जल्दी कुछ कीजिए’। दरअसल, 8 फरवरी को ननद के मकान में तीन नकाबपोश चोर घुसे थे। ढाई लाख की नकदी समेत 90 लाख की चोरी को अंजाम दिया था। सबसे पहले चोरी की तस्वीरें देखिए… पुलिस बोली-हमारी टीम जांच में लगी
नसीम सोलंकी पुलिस कमिश्नर ऑफिस में गई। वहां कमिश्नर अखिल कुमार से कहा-ज्यादा देर न हो जाए, जिससे चोरी गया माल इधर उधर ठिकाने लगा दिया जाए। पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि पुलिस बहुत तत्परता से देख रहे हैं। मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके बाद मैं ननद के घर गई। स्कॉर्पियो से आए थे चोर
ADCP ईस्ट मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया-एक फुटेज सामने आया है, जिसमें शातिर स्कॉर्पियो र से आते दिखे हैं। उस गाड़ी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक की जांच में यह भी संभावना है कि घटना में कारोबारी का कोई करीबी भी शामिल हो। अब जानिए पूरा मामला…
जाजमऊ के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में जावेद आलम का घर है। संजय नगर में उनकी टेनरी (फैक्ट्री) है। जावेद अपनी पत्नी शमीम बानो के साथ रहते हैं। जावेद आलम ने बताया-उन्हें इस घटना को लेकर किसी पर शक नहीं है। जबकि शमीम बानो ने बताया- शुक्रवार को उनकी बेटी अपने बच्चों जोहा, जिलफ और नाज के साथ आई थी। शमीम ने बताया-बेटी मकान में पहले फ्लोर पर सो रही थी। जबकि मैं और मेरे पति जावेद दोनों ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। शनिवार को पहले फ्लोर पर सुबह 6 बजे जब मैं नमाज पढ़ने के लिए गई तो हमें चोरी की घटना की जानकारी हुई। मैंने अपने पति को चोरी के बारे में बताया। सूचना पर एसीपी कैंट, जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। छानबीन की गई। पुलिस ने इलाके के फुटेज भी देखे हैं। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो तीन बदमाश दिखाई दिए। इसमें दिख रहा है कि तड़के साढ़े 3 बजे 3 नकाबपोश चोर पीछे की दीवार फांदकर छत पर आए। यहां से सीढ़ी के रास्ते दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। यहां कमरे में जाकर अलमारियों को तोड़ा। उसमें रखे एक किलो सोने के जेवर, कुछ चांदी के जेवर और ढाई लाख नकद व अन्य सामान ले गए। चोर छत के रास्ते से ही भाग निकले। 80 से ज्यादा कैमरे खंगाले
पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए डिफेंस कॉलोनी स्थित कारोबारी के मकान से लेकर आसपास के इलाकों में पुलिस ने 80 से ज्यादा सीसी टीवी कैमरे खंगाले। इसके अलावा पुलिस की एक टीम शुक्लागंज उन्नाव तक मुखबिरों के सम्पर्क में आ गई है। ————————————————————– ये खबर भी पढ़ें… झांसी में जीजा-सरहज की लाश पेड़ पर लटकी मिली:युवती की 9 माह पहले हुई थी शादी, सात दिन से गायब थे दोनों झांसी में जीजा और सरहज (साले की पत्नी) की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। दोनों अपने-अपने घर से 7 दिन से लापता थे। शव भी 6 से 7 दिन पुराने हैं। सरहज की 9 माह पहले ही शादी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। जिसका पता परिजनों को चल गया था। उनके रिश्ते में परिजन रोड़ा बन रहे थे, इसलिए दोनों ने घर से भागकर जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रविवार शाम सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा के कचरा घर के पीछे जंगल की है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मामले जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी की ननद के घर में चोरी हो गई। इसके बाद नसीम सोलंकी खुद मैदान में उतर गईं। उन्होंने सोमवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस से मुलाकात की। कहा-‘बहुत नुकसान हुआ है, कमिश्नर साहब जल्दी कुछ कीजिए’। दरअसल, 8 फरवरी को ननद के मकान में तीन नकाबपोश चोर घुसे थे। ढाई लाख की नकदी समेत 90 लाख की चोरी को अंजाम दिया था। सबसे पहले चोरी की तस्वीरें देखिए… पुलिस बोली-हमारी टीम जांच में लगी
नसीम सोलंकी पुलिस कमिश्नर ऑफिस में गई। वहां कमिश्नर अखिल कुमार से कहा-ज्यादा देर न हो जाए, जिससे चोरी गया माल इधर उधर ठिकाने लगा दिया जाए। पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि पुलिस बहुत तत्परता से देख रहे हैं। मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके बाद मैं ननद के घर गई। स्कॉर्पियो से आए थे चोर
ADCP ईस्ट मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया-एक फुटेज सामने आया है, जिसमें शातिर स्कॉर्पियो र से आते दिखे हैं। उस गाड़ी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक की जांच में यह भी संभावना है कि घटना में कारोबारी का कोई करीबी भी शामिल हो। अब जानिए पूरा मामला…
जाजमऊ के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में जावेद आलम का घर है। संजय नगर में उनकी टेनरी (फैक्ट्री) है। जावेद अपनी पत्नी शमीम बानो के साथ रहते हैं। जावेद आलम ने बताया-उन्हें इस घटना को लेकर किसी पर शक नहीं है। जबकि शमीम बानो ने बताया- शुक्रवार को उनकी बेटी अपने बच्चों जोहा, जिलफ और नाज के साथ आई थी। शमीम ने बताया-बेटी मकान में पहले फ्लोर पर सो रही थी। जबकि मैं और मेरे पति जावेद दोनों ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। शनिवार को पहले फ्लोर पर सुबह 6 बजे जब मैं नमाज पढ़ने के लिए गई तो हमें चोरी की घटना की जानकारी हुई। मैंने अपने पति को चोरी के बारे में बताया। सूचना पर एसीपी कैंट, जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। छानबीन की गई। पुलिस ने इलाके के फुटेज भी देखे हैं। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो तीन बदमाश दिखाई दिए। इसमें दिख रहा है कि तड़के साढ़े 3 बजे 3 नकाबपोश चोर पीछे की दीवार फांदकर छत पर आए। यहां से सीढ़ी के रास्ते दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। यहां कमरे में जाकर अलमारियों को तोड़ा। उसमें रखे एक किलो सोने के जेवर, कुछ चांदी के जेवर और ढाई लाख नकद व अन्य सामान ले गए। चोर छत के रास्ते से ही भाग निकले। 80 से ज्यादा कैमरे खंगाले
पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए डिफेंस कॉलोनी स्थित कारोबारी के मकान से लेकर आसपास के इलाकों में पुलिस ने 80 से ज्यादा सीसी टीवी कैमरे खंगाले। इसके अलावा पुलिस की एक टीम शुक्लागंज उन्नाव तक मुखबिरों के सम्पर्क में आ गई है। ————————————————————– ये खबर भी पढ़ें… झांसी में जीजा-सरहज की लाश पेड़ पर लटकी मिली:युवती की 9 माह पहले हुई थी शादी, सात दिन से गायब थे दोनों झांसी में जीजा और सरहज (साले की पत्नी) की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। दोनों अपने-अपने घर से 7 दिन से लापता थे। शव भी 6 से 7 दिन पुराने हैं। सरहज की 9 माह पहले ही शादी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। जिसका पता परिजनों को चल गया था। उनके रिश्ते में परिजन रोड़ा बन रहे थे, इसलिए दोनों ने घर से भागकर जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रविवार शाम सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा के कचरा घर के पीछे जंगल की है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मामले जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
ननद के घर चोरी, एक्शन के लिए पहुंची नसीम सोलंकी:कानपुर में विधायक बोलीं- बहुत नुकसान हुआ है, कमिश्नर साहब जल्दी कुछ कीजिए
![ननद के घर चोरी, एक्शन के लिए पहुंची नसीम सोलंकी:कानपुर में विधायक बोलीं- बहुत नुकसान हुआ है, कमिश्नर साहब जल्दी कुछ कीजिए](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/10/comp-71_1739184239.gif)